Live Updates
Entertainment News LIVE: ‘जान भी जा सकती है…’, KBC 17 में आए पावर लाइन टेक्नीशियन ने बताए काम के चैलेंज, तो हैरान हुए Big B, कही ये बात
Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 17वें सीजन को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है. इस बीच शो का एक प्रोमो सामने आया है, जो बेहद इमोशनल है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Farhan Akhtar की फिल्म '120 बहादुर' का गाना 'याद आते हैं' हुआ रिलीज
फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '120 बहादुर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच फिल्म का गाना 'याद आते हैं' रिलीज हो गया है. इसको लेकर फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें गाने की रिलीज की जानकारी दी गई है.
Entertainment News LIVE: क्या टलेगी The Raja Saab की रिलीज? Prabhas की फिल्म पर आया मेकर्स का बयान
The Raja Saab: पॉपुलर एक्टर प्रभास की फिल्म ''द राजा साहब'' को लेकर चर्चा हो रही है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. फिल्म के मेकर्स ने अब इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Katrina Kaif ने सास को नहीं किया बर्थडे विश, फैंस हुए हैरान
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की सास का बीते दिन यानी 3 नवंबर को बर्थडे था. कैटरीना के पति विक्की ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन एक्ट्रेस की ओर से कोई पोस्ट शेयर नहीं किया गया. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: बेटियों संग वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची 56 साल की हसीना, Madhoo को देख हैरान हुए फैंस
Bollywood Actress: आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उस हसीना के बारे में बता रहे हैं, जो खूबसूरती के मामले में अपनी ही बेटियों को टक्कर देती हैं. इतना ही नहीं बल्कि अब एक्ट्रेस ने पहली बार दुनिया को अपनी बेटियों को दिखाया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 45 मिनट की वो फिल्म, जिसे देखकर किसी की भी कांप जाएगी रूह, कहलाई थी बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म
Bollywood First Horror Film: बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म की अगर बात करें तो इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी लोगों के दिलों को छू गई थी. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 1998 में बॉलीवुड डेब्यू, रवि किशन संग दी कई फिल्में, भोजपुरी सिनेमा में फ्लॉप हो गई थी ये हसीना
Bollywood Actress: बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रंभा को भोजपुरी सिनेमा में वो पहचान नहीं मिल पाई थी, जो उन्हें हिंदी सिनेमा में मिली. आइए जानते हैं रंभा के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: फिल्म 'राजा शिवाजी' में नजर आएंगे सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में जीवा महाला का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग 7 नवंबर को शुरू होगी.
Entertainment News LIVE: Harshvardhan Rane की वो रोमांटिक फिल्म, जो 9 साल बाद हुई हिट, प्यार और इमोशंस से है भरी
Harshvardhan Rane Romantic Film: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की वो फिल्म जो नौ साल बाद हिट हुई. इस फिल्म को 2025 में फिर से रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘मैं सुहागन हूं विधवा नहीं’, पवन सिंह पर बरसीं वाइफ ज्योति, कहा- ‘उनक परिवार भी नहीं…’
Jyoti Singh, Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह भी इस बार चुनावी मैदान में हैं. ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. इस बीच ज्योति सिंह ने अपने पति को लेकर क्या कहा? आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: खेसारी लाल के तंज पर पवन सिंह का पलटवार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच खेसारी लाल यादव और पवन सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं. दोनों के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है. ऐसे में अब खेसारी ने पवन पर तंज कसा और बात परिवार पर आई तो पावरस्टार ने भी उनकी पोल खोल दी. पढ़िए पूरी खबर.
Nitish Bharadwaj की ऑनस्क्रीन मां दया डोंगरे का निधन, 'महाभारत' फेम एक्टर ने जताया दुख
मराठी और हिंदी फिल्मों में काम करने वाली लेजेंडरी एक्ट्रेस दया डोंगरे का निधन हो गया है. दया के निधन पर उनके ऑनस्क्रीन बेटे नीतीश भारद्वाज ने दुख जाहिर किया है और एक बेहद इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है.
Entertainment News LIVE: मालती चाहर हैं अमाल मलिक की सीक्रेट गर्लफ्रेंड?
डब्बू मलिक ने हाल ही में अमाल मलिक और उनके परिवार को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. इसी बातचीत के दौरान डब्बू ने बेटे की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में भी बात की. इन दिनों उनकी चर्चा मालती चाहर के साथ रिलेशनशिप को लेकर है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: ‘हारने के डर से…’, नॉमिनेशन के बाद अवॉर्ड ना मिलने पर क्या बोलीं Yami Gautam?
Yami Gautam On Film Awards: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी आने वाली फिल्म 'हक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. यामी की इस फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: शराबी था ‘आंखें’ फिल्म का बंदर, गोविंदा-चंकी पांडे से ज्यादा थी फीस
1990s के दशक में ऐसी कई फिल्में रही हैं, जिनमें जानवरों का जबरदस्त कमाल देखने के लिए मिला है. इसमें हाथी, कुत्ता और बंदर रहे हैं. ऐसे में आज आपको फिल्म 'आंखें' से जुड़े बंदर का किस्सा बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: शेफाली शाह की सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' का ट्रेलर रिलीज
शेफाली शाह पिछले काफी समय से अपनी सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' को लेकर चर्चा में हैं. इसे 13 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस सीजन के साथ ही दर्शकों को फिर से एक नई और सच्ची घटना से प्रेरित कहानी देखने के लिए मिलेगी. इसका ट्रेलर काफी शानदार है.
https://www.youtube.com/watch?v=9I4FKW0tlFU
Entertainment News LIVE: शुरू होगा 'पांड्या स्टोर' का दूसरा सीजन
पसंदीदा फैमिली ड्रामा ‘पंड्या स्टोर’ को लेकर चर्चा जोरों पर है कि ये शो टीवी स्क्रीन पर जल्द ही लौटने वाला है. फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं! 2021 में शुरू हुआ ये हिट स्टार प्लस शो अपनी इमोशनल स्टोरीटेलिंग और फैमिली वैल्यूज़ की मज़बूत झलक से दिलों में बस गया था. अब जब चैनल ने बुधवार सुबह 11:30 बजे से ‘पंड्या स्टोर’ के फिर से शुरू होने की घोषणा की है, तो दर्शकों के मन में बस एक सवाल गूंज रहा है, क्या ये वापसी एक नए सीज़न का इशारा है?
Entertainment News LIVE: हुमा कुरैशी ने शेयर किया यश की 'टॉक्सिक' का एक्सपीरियंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों 'महारानी 4' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास फिल्म 'टॉक्सिक' भी है, जिसमें वो यश के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. ऐसे में अब उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक्सपीरियंस साझा किया है. उन्होंने द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए बताया कि इस भव्य फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास रहा. एक्ट्रेस ने कहा, 'ये बहुत बड़े पैमाने पर बनी फिल्म है और यश जैसे सुपरस्टार और गीता मोहनदास जैसी शानदार निर्देशक के साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक अनुभव रहा. दोनों ने मिलकर कुछ इतना खूबसूरत बनाया है जो सच में इंतजार के काबिल है.'
Entertainment News LIVE: पत्नी के साथ स्पॉट हुए आदर जैन
आदर जैन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें पत्नी अलेखा आडवाणी के साथ देखा जा सकता है. इसमें उन्हें रेड ड्रेस में देखा जा सकता है. वहीं, अलेखा भी रेड लहंगे में गॉर्जियस लग रही हैं. दोनों कपल गोल्स देते दिखे.
Entertainment News LIVE: प्रकाश राज ने नेशनल अवॉर्ड्स को बताया ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’
प्रकाश राज ने नेशनल अवार्ड्स और मलयालम सुपरस्टार ममूटी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. उन्होंने राष्ट्रीय अवॉर्ड्स पर सवाल खड़ा किया है और सरकार को भी आड़े हाथों लिया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: आशीष चंचलानी ने शेयर किया 'एकाकी' से जुड़ा एक्सपीरियंस
एक्टर आशीष चंचलानी ने हॉरर कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'एकाकी' में काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनका ये अब तक का सभी कामों से बिल्कुल अलग एक्सपीरियंस था. जब उन्होंने शुरू किया, तो उन्हें कुछ चीजों का अंदाजा नहीं था. इसे उन्होंने करीब सात महीने की प्री-प्रोडक्शन, 80 दिनों की शूटिंग और फिर सात महीने की पोस्ट-प्रोडक्शन वाली लंबी और मेहनती जर्नी बताया. उन्होंने इसमें काम करना काफी पसंद किया.
Entertainment News LIVE: 'मस्ती 4' का ट्रेलर रिलीज
आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय की कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसमें फनी डायलॉग्स के साथ ही शानदार एक्टिंग देखने के लिए मिल रही है. मिलाप जावेरी की इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को इसकी रिलीज के लिए एक्साइटेड कर दिया है. यहां पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: साउथ एक्ट्रेस के साथ डायरेक्टर ने की थी गंदी हरकत
साउथ एक्ट्रेस सुमा जयराम ने हाल ही में खुलासा किया कि 1990s के दशक में अगर कोई महिला कालाकार कॉम्प्रोमाइज करने के लिए तैयार नहीं होती थी तो उसे साइनलाइन कर दिया जाता था. उसे काम नहीं मिलता था. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 'स्प्लिट्सविला 16' को सनी लियोनी संग करण कुंद्रा करेंगे होस्ट
'स्प्लिट्सविला 16' को इस बार सनी लियोनी के साथ करण कुंद्रा भी होस्ट करते नजर आने वाले हैं. शो में दोनों को क्वीन और किंग ऑफ हार्ट्स टाइटल मिलेगा. वहीं दोनों कंटेस्टेंट्स को साथ में गेम समझाते नजर आने वाले हैं.
Entertainment News LIVE: सनी कौशल ने अपनी मम्मी के लिए गाया स्पेशल गाना
सनी कौशल ने अपनी मम्मी का स्पेशल अंदाज में जन्मदिन मनाया. एक्टर ने अपनी मम्मी के लिए 'तुम जिया हजारों साल' गाना गया. सोशल मीडिया पर सनी कौशल का ये स्वीट वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: रवि किशन को धमकी देने वाला शख्स ने गिड़गिड़ाकर मांगी माफी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद इस मामले में पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: श्रद्धा कपूर ने अपकमिंग फिल्म 'एथा' की शूटिंग की शुरू
श्रद्धा कपूर ने लक्ष्मण उतेकर की बायोपिक 'एथा' की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान ने किया है. हालांकि अभी तक इस फिल्म की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है.
Entertainment News LIVE: रघु राम ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान
शो 'रोडीज' के पूर्व जज रघु राम एक बार फिर से अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने लड़कियों पर राय देते हुए कहा कि वह बहुत बड़ी समस्या हैं. क्योंकि वो चीखती और चिल्लाती हैं. पुरुषों को रिजेक्ट कर देती हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना ने अपकमिंग फिल्म 'माइसा' की शूटिंग की शुरू
रश्मिका मंदाना ने अपकमिंग फिल्म 'माइसा' की शूटिंग शुरू कर दी है. एक्ट्रेस केरल में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. इसे फिल्ममेकर रविकिरण चौधरी मदीनेडी ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है.
Entertainment News LIVE: आमिर खान को मिलेगा पहला आर.के. लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस!
आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है. कई दशक से भी ज़्यादा लंबे करियर में आमिर ने अपनी अलग पहचान बनाई है. सिनेमा में उनके काम को सम्मान देने के लिए उन्हें पहला “आर.के. लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस” दिया जाएगा. यह अवॉर्ड 23 नवंबर 2025 को पुणे में आयोजित किया जाएगा.
Entertainment News LIVE: सलमान खान ने इंस्टा पर शेयर कीं शर्टलेस फोटोज
सलमान खान की लेटेस्ट फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. 'दबंग' स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर शर्टलेस फोटोज शेयर की हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है. ये बिना छोड़े है.'
Entertainment News LIVE: सेलिना जेटली का भाई के लिए इमोशनल पोस्ट वायरल
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने भाई के लिए 14 महीनों से कानूनी जंग लग रही हैं. बीते दिन एक्ट्रेस की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई और उन्हें कोर्ट से राहत भी मिली है. अब एक्ट्रेस ने अपने भाई के लिए इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: प्रभास संग काम करना चाहती हैं रश्मिका मंदाना
'थामा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ काम करने की इच्छा जताई है. एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के दौरान प्रभास के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है. एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही हम दोनों साथ में काम करेंगे.
Entertainment News LIVE: फेमस एक्ट्रेस Diane Ladd का हुआ निधन
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डायने लैड अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. एक्ट्रेस का 89 की उम्र में निधन हो गया है. डायने के निधन की खबर उनकी बेटी लॉरा डर्न ने शेयर की है. डायने लैड के जाने से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'बाहुबली: द एपिक' और 'थामा' ने कितनी की कमाई?
प्रभास की 'बाहुबली: द एपिक' और आयुष्मान खुराना की 'थामा' में बॉक्स ऑफिस पर आपस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. 'बाहुबली: द एपिक' ने वर्ल्डवाइड 39.75 करोड़ कमा लिए हैं. इसके साथ ही आयुष्मान खुराना की 'थामा' ने 14 वें दिन 1.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 121.80 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनिया भर में मूवी ने 166.85 करोड़ कमा लिए हैं.
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में हुआ नॉमिनेशन
'बिग बॉस 19' में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. प्रणित मोरे के घर से बेघर होने के बाद बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ. घरवालों ने 3 के ग्रुप में कन्फेशन रूम में जाकर एक-दूसरे को नॉमिनेट किया. इस नॉमिनेशन टास्क में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर नॉमिनेट हुए हैं.
Entertainment News LIVE: 'दृश्यम' एक्ट्रेस तब्बू का बर्थडे आज
बॉलीवुड की मशहूर और टैलेंटेड एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 1991 में आई तेलुगु फिल्म 'कुली नंबर 1' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तब्बू आज इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस को अपने एक्टिंग के लिए 2 नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.
Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों ‘महारानी 4’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी है, जिसमें वो यश के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. ऐसे में अब उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक्सपीरियंस साझा किया है. उन्होंने द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए बताया कि इस भव्य फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास रहा. एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये बहुत बड़े पैमाने पर बनी फिल्म है और यश जैसे सुपरस्टार और गीता मोहनदास जैसी शानदार निर्देशक के साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक अनुभव रहा. दोनों ने मिलकर कुछ इतना खूबसूरत बनाया है जो सच में इंतजार के काबिल है.’ शेफाली शाह पिछले काफी समय से अपनी सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ को लेकर चर्चा में हैं. इसे 13 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस सीजन के साथ ही दर्शकों को फिर से एक नई और सच्ची घटना से प्रेरित कहानी देखने के लिए मिलेगी. इसका ट्रेलर काफी शानदार है.
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. प्रणित मोरे के घर से बेघर होने के बाद बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ. घरवालों ने 3 के ग्रुप में कन्फेशन रूम में जाकर एक-दूसरे को नॉमिनेट किया. इस नॉमिनेशन टास्क में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर नॉमिनेट हुए हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड की मशहूर और टैलेंटेड एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 1991 में आई तेलुगु फिल्म ‘कुली नंबर 1’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तब्बू आज इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस को अपने एक्टिंग के लिए 2 नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Baahubali: The Epic की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट, Thamma का जान लें कैसा है हाल?
वहीं दूसरी ओर प्रभास की ‘बाहुबली: द एपिक’ और आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ में बॉक्स ऑफिस पर आपस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. ‘बाहुबली: द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 1.65 करोड़ कमाई कर 26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 39.75 करोड़ है. इसके साथ ही आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ने 14 वें दिन 1.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 121.80 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनिया भर में मूवी ने 166.85 करोड़ कमा लिए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में हमारे साथ बने रहिए.
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 hr ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
2 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
14 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
15 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines