Entertainment News: शाहिद कपूर की नई फिल्म Cocktail 2 का पोस्टर रिलीज हो गया है. बता दें कि 19 जून, 2026 को यह फिल्म रिलीज होने वाली है. फिल्म की पहली झलक या टीजर 18 मार्च, 2026 को विशेष रूप से सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. इसे रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) के पेड प्रिव्यू के साथ अटैच किया गया है.
फिल्म Main Vaapas Aaunga का टीजर आउट
बड़े पर्दे पर फिर से Imtiaz Ali और Diljit Dosanjh की जोड़ी धमाल मचाने आ रही है. अमर सिंह चमकीला फिल्म के बाद उन्होंने साथ में फिर से नई फिल्म Main Vaapas Aaunga की है. आज यानी 13 मार्च, 2026 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर करके अपने फैंस को चौंका दिया. इसमें वेदांग, शरवरी के साथ नसरुद्दीन शाह भी नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 12 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है.
निम्रत कौर का बर्थडे आज
बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘द लंचबॉक्स’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं निम्रत कौर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस को हर कोई जानता है. अपनी शानदार एक्टिंग और अपने लुक्स से निम्रत ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं.
‘द केरल स्टोरी 2’ का कलेक्शन
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.51 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 14 दिनों में अब तक 40.21 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 45.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता दिखाई देगा. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…