रश्मिका मंदाना का 8 साल पुराना ऑडियो लीक! एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

रश्मिका मंदाना पिछले दिनों विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं. ऐसे में अब वह अपने 8 साल पुराने ऑडियो लीक की वजह से सुर्खियों में हैं और अब उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने लीगल एक्शन लेने की बात कही है.

Rashmika Mandanna warns for Legal Action

रश्मिका मंदाना का 8 साल पुराना ऑडियो लीक! (Photo- Rashmika Mandanna/Insta)

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पिछले दिनों विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं. ऐसे में अब वह अपनी शादी या रिलेशनशिप को लेकर नहीं बल्कि एक 8 साल पुराने ऑडियो लीक की वजह से हेडलाइन्स में हैं. इस ऑडियो लीक पर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी और इसके लिए उन्होंने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह लीगल एक्शन लेंगी.

विज्ञापन

दरअसल, रश्मिका मंदाना का ये ऑडियो उनकी मां सुमन का है, जिसका कनेक्शन उनकी पहली शादी से बताया जा रहा है. इस ऑडियो में पर्दे के पीछे हुई घटनाओं को लेकर हर तरफ चर्चा होने लगी है. सुमन इसमें कन्नड़ भाषा में बात करते सुनाई देती हैं और काफी भावुक लगती हैं. इन सबके बीच उन्होंने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट साझा की है. इसमें उन्होंने लिखा कि इस बातचीत के एक छोटे से हिस्से को जान बूझकर संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है. रश्मिका ने आगे कहा कि यह ऑडियो बिना किसी की सहमति के पब्लिक कर दिया गया था और अब वह इसे हटाने की गुजारिश कर रही हैं.

विज्ञापन

8 साल पुराने ऑडियो पर रश्मिका ने दी सफाई

इसके साथ ही रश्मिका मंदाना ने इस ऑडियो को तुरंत हटाने की अपील की. उन्होंने आगे आकर विवाद को खत्म करने की अपील की. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि एक पुरानी पर्सनल बातचीत, जो करीब 8 साल पहले की मानी जा रही है. उन्होंने कहा कि शायद यह संबंधित लोगों की जानकारी या सहमति के बिना ही रिकॉर्ड करके फैला दिया गया है. एक्ट्रेस ने कहा कि इस ऑडियो को जानबूझकर लीक किया गया है ताकि विवाद खड़ा हो सके. उन्होंने कहा कि ये उनकी पर्सनल लाइफ से मेल खाता है.

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने कहा ‘प्राइवेसी का उल्लंघन’

रश्मिका लिखती हैं कि लोग कितनी हद तक गिर सकते हैं? ऐसा करके ना केवल परिवार बल्कि उन लोगों को भी असहज स्थिति में घसीट लिया गया है, जिनके साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं और जिनका इससे दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है. रश्मिका ने इसे प्राइवेसी का उल्लंघन बताया और इसे मानहानिकारक प्रसार कहा. एक्ट्रेस ने कहा कि जहां वह काम कर रही हैं तरक्की कर रही हैं वहीं, कुछ दूसरे लोग नफरत और विवाद पैदा करना चाह रहे हैं. उनका कहना है कि 8 सालों तक ये सब उन तक ही सीमित था, जिस पर वह चुप रहीं लेकिन अब इसमें दूसरे लोगों को भी घसीटा जा रहा है और अब वह चुप नहीं रह सकतीं.

विज्ञापन

रश्मिका ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

इतना ही नहीं, रश्मिका मंदाना ने अंत में इस लीक ऑडियो को हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो वह उचित कानूनी कार्रवाई करेंगी. इसमें मानहानी या प्राइवेसी का उल्लंघन करने वाली सामग्री को लगातार फैलाने में शामिल व्यक्तियों, इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म या मीडिया संगठनों को लीगल नोटिस जारी करना शामिल है.

रश्मिका मंदाना का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर रश्मिका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वह पति विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बाद पहली फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें 19वीं सदी के भारत की कहानी देखने के लिए मिलेगी. इसमें एक्ट्रेस जयम्मा के रोल में दिखेंगी. इसे पैन इंडिया प्रोजेक्ट के तौर पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा. फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ