Sunny Deol की 'Jaat 2' को मिला इस धांसू डायरेक्टर का साथ? तो 500 करोड़ पार कर सकती है फिल्म
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. लेकिन अब सनी देओल एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने वाले हैं. खबरें सामने आ रही है कि सनी पाजी फिल्म 'जाट 2' के साथ बॉक्स ऑफिस गदर मचाने वाले है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

सनी देओल के लिए साल 2026 काफी बेहतर रहा है. इस साल उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. इस मूवी में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आए है. यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.
जाट 2
2 / 6सनी देओल अब फिल्म 'जाट 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाले हैं. दरअसल, इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि सनी पाजी की फिल्म 'जाट 2' के लिए तेलुगु निर्देशक बोयापती श्रीनू से बात की जा रही है.
जाट 2
3 / 6आपको बता दें कि सनी पाजी की फिल्म 'जाट 2' को हाउस मैत्री मूवी के प्रोडक्शन तले बनाया जाएगा. बता दें कि फिल्म 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.
'जाट' कब हुई थी रिलीज
4 / 6सनी देओल की फिल्म 'जाट' साल 2025 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में सनी पाजी के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसैंड्रा और सैयामी खेर जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए थे.
सनी देओल की 'जाट' ने कितने का किया था कलेक्शन
5 / 6आपको बता दें कि फिल्म 'जाट' को बनाने में 80 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 118.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं फिल्म ने भारत में 104.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.
'जाट 2' कब होगी रिलीज
6 / 6हालांकि, सनी देओल की फिल्म 'जाट 2' सिनेमाघरों में कब रिलीज की जाएगी और फिल्म का डायरेक्टर कौन होगा इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.