लाखों लड़कियों का 'क्रश' हैं ये धुरंधर एक्टर, पर डिनर टेबल पर मिला असली हमसफल, 26 सालों से चल रहा है अटूट रिश्ता

R Madhavan Love Story: कई एक्टर्स हैं, जो ज्यादा उम्र होने के बावजूद भी लड़कियां उनपर अपनी जान छिड़कती हैं. ऐसे ही एक एक्टर R Madhavan भी हैं, जिनकी काफी फैन फॉलोइंग है. कई लोगों को नहीं जानकारी होगी, लेकिन उनकी अपनी पत्नी से मुलाकात एक डिनर टेवल पर हुई थी. आज वे 26 सालों से साथ में हैं.

R Madhavan Love Story
1 / 9
R Madhavan Love Story

विज्ञापन

आर माधवन का चार्म

आर माधवन का चार्म2 / 9

बॉलीवुड में कई ज्यादा उम्र एक्टर्स पर लड़कियां जान छिड़कती हैं. उन्हीं मे से एक धुरंधर फिल्म का ये कलाकार यानी R Madhvan भी शामिल हैं. अपनी मुस्कान, किरदार और स्मार्टनेस से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं. भारत में कई लड़कियां उन्हें अपना क्रश मानती हैं.

विज्ञापन

असली जिंदगी में उनका रिश्ता

असली जिंदगी में उनका रिश्ता3 / 9

जहां पूरे भारत की लड़कियां आर माधवन की दीवानी हैं, वहीं खुद आर माधवन अपनी पत्नी सरिता के दीवाने हैं. क्लासरूम से शुरू हुआ ये रिश्ता आज तक चल रहा है. उनकी पत्नी सरिता बिरजे के साथ उनका प्यार 26 साल से ज्यादा समय से मजबूत है. यह कहानी फिल्म से भी ज्यादा रोचक है.

क्लासरूम से शुरू हुई मुलाकात

क्लासरूम से शुरू हुई मुलाकात4 / 9

आर माधवन की शादी की कहानी 1991 में शुरू हुई. उस समय माधवन फिल्मों में नहीं आए थे. वे कोल्हापुर में पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लास पढ़ाते थे. सरिता बिरजे उनकी स्टूडेंट बनीं. असल में सरिता अपनी कजिन से मिलने आई थीं, जो माधवन की क्लास में थीं.

विज्ञापन

स्टूडेंट-टीचर का रिश्ता

स्टूडेंट-टीचर का रिश्ता5 / 9

सरिता भी क्लास में गईं और उन्हें माधवन की पढ़ाने का तरीका बहुत पसंद आया. लेकिन उस समय दोनों के बीच सिर्फ टीचर-स्टूडेंट का रिश्ता था. कोई रोमांस नहीं हुआ. कोर्स खत्म होने के बाद सरिता एयर होस्टेस बन गईं. उन्होंने माधवन को थैंक यू कहने के लिए कोल्हापुर के एक होटल में डिनर पर बुलाया, जहां दोनों की जिंदगी बदलने वाली थी.

एक डिनर ने बदली जिंदगी

एक डिनर ने बदली जिंदगी6 / 9

माधवन ने बताया कि यह डिनर उनकी पहली डेट जैसा था. डिनर टेबल पर बातें हुईं और दोनों को एक-दूसरे में अच्छाई दिखी. इसी डिनर ने उनके रिश्ते को नया मोड़ दिया. उसके बाद दोनों ने 8 साल तक डेटिंग की. इस दौरान लंबी दूरी, परिवार की परेशानियां और माधवन का संघर्ष सब कुछ था, लेकिन उनका प्यार मजबूत रहा.

विज्ञापन

1999 में हुई शादी

1999 में हुई शादी7 / 9

आखिरकार, 8 साल के रिश्ते के बाद 1999 में दोनों ने ट्रेडिशनल तमिल तरीके से शादी की. शादी के समय माधवन अभी फिल्मों में बड़े नाम नहीं बने थे. सरिता ने हमेशा उनका साथ दिया. उन्होंने माधवन की कई फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन भी किया. अब उनके एक बेटा है, वेदांत माधवन, जो अब बड़ा हो गया है.

26 साल का अटूट बंधन

26 साल का अटूट बंधन8 / 9

आज माधवन और सरिता की शादी को 26 साल से ज्यादा हो गए हैं. माधवन अक्सर कहते हैं कि सरिता ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और मजबूत दोस्ती रखते हैं. डेटिंग और शादी को मिलाकर इस कपल को साथ हुए 34 साल हो गए हैं और आज भी उनका प्यार उतना ही गहरा है.

विज्ञापन

धुरंधर में आर माधवन का रोल

धुरंधर में आर माधवन का रोल9 / 9

फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. इसके बाद अब फिर से माधवन धुरंधर 2 में नजर आने वाले हैं. आर माधवन में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का रोल निभाया है. इस रोल में माधवन बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन