आशीष चंचलानी की 8.2 IMDb वाली YouTube Sci-Fi Series, जिसने मचाया तहलका, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

Ashish Chanchlani Ekaki Web Series: इंफ्लुएंसर आशीष चंचलानी की YouTube Sci-Fi Series इस समय धमाल मचा रही है. उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज एकाकी (Ekaki) बनाई है, जो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. लोगों को ये साई-फाई सीरीज काफी पसंद आ रही है. इसको IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है.

Ashish Chanchlani Ekaki Web Series
1 / 9
Ashish Chanchlani Ekaki Web Series

विज्ञापन

आशीष चंचलानी की सीरीज

आशीष चंचलानी की सीरीज2 / 9

आशीष चंचलानी अपनी डिजिटल दुनिया में धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने YouTube में फिर से बड़ा धमाका किया है. उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अपनी पहली वेब सीरीज एकाकी (Ekaki) बनाई है, जिसका रिस्पॉस काफी चौंकाने वाला आ रहा है. बिना किसी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बावजूद ये सीरीज धमाल मचा रही है.

विज्ञापन

एकाकी (Ekaki) सीरीज

एकाकी (Ekaki) सीरीज3 / 9

आशीष चंचलानी की एकाकी (Ekaki) सीरीज, जो साइंस-फिक्शन (Sci-Fi) और हॉरर का मिश्रण है. यह सीरीज यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है और कोई बड़ा OTT प्लेटफॉर्म या स्टूडियो इसमें नहीं है. फिर भी यह सीरीज इतनी हिट हो गई है कि IMDb पर 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है और भारत में नंबर 1 ट्रेंडिंग शो बन गई है.

क्या है एकाकी की कहानी?

क्या है एकाकी की कहानी?4 / 9

एकाकी में कुछ दोस्त एक मजेदार वीकेंड के लिए एक रहस्यमयी विला 'एकाकी विला' में जाते हैं. वहाँ उन्हें अजीब घटनाएँ होती हैं, जिसमें एलियंस, साइंस-फिक्शन के तत्व और हॉरर का डर शामिल है. आशीष खुद इसमें मुख्य किरदार कार्तिक के रूप में नजर आते हैं.

विज्ञापन

आशीष की एक्टिंग

आशीष की एक्टिंग5 / 9

आशीष ने अपनी इस सीरीज में ना सिर्फ एक्टिंग की बल्कि सीरीज को खुद लिखा, डायरेक्ट किया और प्रोड्यूस भी किया. यह उनकी पहली लंबी फॉर्मेट वाली कहानी है, जो कॉमेडी से अलग हटकर साइंस-फिक्शन की दुनिया दिखाती है. उनका ये पहला प्रयास काफी सफल रहा है.

कम बजट में बड़ा कमाल

 कम बजट में बड़ा कमाल  6 / 9

आशीष ने बताया कि यह सीरीज बहुत कम बजट में बनी है. लगभग 10% से भी कम किसी बॉलीवुड फिल्म के बजट के. लेकिन VFX (विजुअल इफेक्ट्स) इतने शानदार हैं कि यह हॉलीवुड लेवल लगती है. इसमें पांच चैप्टर (एपिसोड) में कुल 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. आखिरी एपिसोड 'द कंकरर' को IMDb पर 9.4 की रेटिंग मिली है, जो बहुत ऊँची है.

विज्ञापन

ट्रेंडिंग नंबर 1 बनने का राज

ट्रेंडिंग नंबर 1 बनने का राज7 / 9

यह सीरीज बिना किसी बड़े प्रमोशन या पैसे के OTT पर रिलीज हुए बिना नंबर 1 पर पहुंच गई. फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं क्योंकि कहानी रोचक है, कॉमेडी का टच है और Sci-Fi का मजा अलग है. सोशल मीडिया पर लोग इसे 'गेम-चेंजर' कह रहे हैं. आशीष ने साबित कर दिया कि यूट्यूब पर भी बड़े स्तर की कहानियाँ बनाई जा सकती हैं.

फैंस का प्यार मिला

फैंस का प्यार मिला8 / 9

फैंस कह रहे हैं कि एकाकी ने डिजिटल कंटेंट को नई ऊँचाई दी है. आशीष के पुराने कॉमेडी वीडियो देखने वाले अब उनकी इस नई क्रिएटिविटी से खुश हैं. आशीष की इस सीरीज ने उनकी कलाकारी पर ढप्पा लगा दिया है. बताया है कि वे वाकई कितने बड़े कलाकार हैं.

विज्ञापन

किस चैनल पर देखें एकाकी सीरीज?

किस चैनल पर देखें एकाकी सीरीज?9 / 9

आशीष चंचलानी की ये फिल्म एकाकी देखने के लिए आप यूट्यूब पर ACV Studios चैनल पर जाएं. यह सीरीज न सिर्फ मनोरंजन देती है, बल्कि प्रेरणा भी देती है कि मेहनत और नया आइडिया से कुछ भी संभव है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन