जब जीवन बना सबसे बड़ा श्राप, इच्छा मृत्यु के लिए तड़पता रहा एक्टर, भावनाओं से भर देगी संजय लीला भंसाली की ये फिल्म

Sanjay Leela Bhansali Guzaarish: संजय लीला भंसाली की फिल्में हमेशा कल्ट क्लासिक रही हैं. लेकिन कुछ कहानियों और उनकी फिल्मों ने लोगों का दिल जीत लिया. ऐसी ही फिल्म है, जिसमें एक्टर इच्छा मृत्यु चाहता, लेकिन उसे मजबूरी में जीना पड़ता है. आइए जानते हैं इस खूबसूरत कहानी के बारे में.

Sanjay Leela Bhansali Guzaarish
1 / 9
Sanjay Leela Bhansali Guzaarish

विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की फिल्में

संजय लीला भंसाली की फिल्में2 / 9

संजय लीला भंसाली की फिल्में हमेशा दिल को छू जाती हैं. उनकी फिल्में सिर्फ कहानी के बारे में नहीं बताती बल्कि खूबसूरती भी दिखाती हैं. देवदास और हीरामंडी जैसी फिल्में और सीरीज इस बात का पुख्ता सबूत हैं. लेकिन इस कहानी को देखकर आपका मन भर आएगा. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

फिल्म गुजारिश

फिल्म गुजारिश3 / 9

संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश एक ऐसी कहानी है जो दिल को छू जाती है. यह फिल्म बताती है कि कभी-कभी जिंदगी इतनी मुश्किल हो जाती है कि मौत ही राहत लगने लगती है. फिल्म में मुख्य किरदार ईथन मस्करेन्हास (ऋतिक रोशन) एक बहुत बड़े जादूगर थे. (Credit- Pinterest)

बड़े हादसे ने सबकुछ बदला

बड़े हादसे ने सबकुछ बदला4 / 9

ईथन मस्करेन्हास (ऋतिक रोशन) स्टेज पर कमाल के जादू दिखाते थे और लोगों को खुश रखते थे. लेकिन एक दिन स्टेज पर एक हादसा हो जाता है. जादू के दौरान कुछ गलत होता है और ईथन हमेशा के लिए गर्दन से नीचे पूरी तरह लकवाग्रस्त हो जाते हैं. वे क्वाड्रिप्लेजिक बन जाते हैं, यानी हाथ-पैर कुछ भी हिला नहीं पाते. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

इच्छा मृत्यु की पुकार

इच्छा मृत्यु की पुकार5 / 9

ईथन 14 साल तक इस हालत में जीते हैं. वे अब रेडियो जॉकी बन जाते हैं. उनका शो 'रेडियो जिंदगी' लोगों को हंसाता है, उम्मीद देता है. लेकिन अंदर से ईथन बहुत दुखी हैं. वे रोज़ाना की छोटी-छोटी बातों के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं. जीवन उनके लिए श्राप बन गया है. वे सोचते हैं कि अब मौत ही उनकी आजादी है. (Credit- Pinterest)

अदालत में याचिका दायर

अदालत में याचिका दायर6 / 9

वे अदालत में याचिका दायर करते हैं कि उन्हें इच्छा मृत्यु (यूथेनेशिया) की इजाजत दी जाए. वे कहते हैं कि वे सम्मान से मरना चाहते हैं, न कि मशीनों पर जीवन काटना चाहते हैं. ईथन की देखभाल उनकी नर्स सोफिया (ऐश्वर्या राय) करती हैं. सोफिया पिछले बारह साल से उनके साथ हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

सोफिया का प्यार

सोफिया का प्यार7 / 9

सोफिया (ऐश्वर्या राय) वे सिर्फ नर्स नहीं, बल्कि उनका सहारा हैं. सोफिया ईथन से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन ईथन की यह मांग उन्हें तोड़ देती है. वे नहीं चाहतीं कि ईथन चले जाएं. फिल्म में उनके बीच का रिश्ता बहुत गहरा और भावुक दिखाया गया है. इस दौरान ईथन की मां और उनकी दोस्त वकील भी उनकी मदद करती हैं. लेकिन समाज और कानून इच्छा मृत्यु को सही नहीं मानते. अदालत उनकी याचिका खारिज कर देती है. (Credit- Pinterest)

भंसाली का जादू

भंसाली का जादू8 / 9

संजय लीला भंसाली ने गोवा की खूबसूरत जगहों को फिल्म में बहुत सुंदर तरीके से दिखाया है. संगीत दिल को छूता है और अभिनय कमाल का है. ऋतिक रोशन ने अपाहिज किरदार को इतनी सच्चाई से निभाया कि दर्शक रो पड़ते हैं. ऐश्वर्या राय भी भावनाओं से भर देती हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

कहां देखें ये फिल्म?

कहां देखें ये फिल्म?9 / 9

संजय लीला भंसाली की ये फिल्म आप Netflix पर देख सकते हैं. बता दें कि इसको 7.4 IMDb रेटिंग मिली है. अगर आपको भी रोमांटिक फिल्म देखने का शौक है, तो इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. ऋतिक रोशन और एश्वर्या राय की जोड़ी आपको काफी पसंद आने वाली है. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन