Numerology: दिल में तूफान समेटे रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जीवनभर होती रहती हैं गलत फहमी का शिकार

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की लड़कियां बड़ी साहसी होती हैं. वे दुनिया के कई परेशानियों के बावजूद मजबूती से मैदान पर टिकी रहती हैं. वे अपने दिल में चल रहे तूफान को किसी से नहीं बयान कर पाती हैं. कई बार इसी वजह से ये लड़कियां गलतफहमी का भी शिकार हो जाती हैं.

_actress Sridevi Mulank 4
1 / 12
_actress Sridevi Mulank 4

विज्ञापन

अंक ज्योतिष विद्या

अंक ज्योतिष विद्या 2 / 12

अंक ज्योतिष विद्या सदियों पुराना ज्ञान है. इसके जरिए आप व्यक्ति कते स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं. यह आपके जीवन के भविष्य के बारे में भी बता सकता है. इसमें मूलांक का खास रोल होता है. इसे पर्सनालिटी नंबर भी कहते हैं. यह आपका भविष्य भी बता सकता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

स्वभाव से आगे का भविष्य

स्वभाव से आगे का भविष्य 3 / 12

व्यक्ति का स्वभाव उसके भविष्य का निर्माण करता है. ऐसे ही कुछ लड़कियां होती हैं, जो अपने दिल की बात किसी को नहीं बताती. वे अपने अंदर ही सबकुछ दबाकर रखती हैं. इस वजह से वे कई बार गलतफहमी का शिकार भी हो जाती हैं. इस तरह की लड़कियों का मूलांक सबसे ज्यादा उन्हें प्रभावित करता है. (Credit- Pinterest)

मूलांक 4

मूलांक 4 4 / 12

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को होता है, ऐसी लड़कियों का मूलांक 4 कहलाता है. इन पर राहु ग्रह की विशेष कृपा होती है. इनके जीवन में उतार-चढ़ाव और रहस्य होते हैं, जिससे वे अपनी चीजों को दूसरों से शेयर करना बंद कर देती हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मूलांक 4 वाली लड़कियों का स्वभाव

 मूलांक 4 वाली लड़कियों का स्वभाव5 / 12

जिन लड़कियों का मूलांक 4 होता है, उन पर राहु ग्रह का विशेष प्रभाव होता है. ये लड़कियां अंदर से बहुत भावुक और संवेदनशील होती हैं. बाहर से ये मजबूत और मेहनती दिखती हैं, लेकिन दिल में हमेशा एक तूफान चलता रहता है. ये बहुत सोच-विचार करती हैं और छोटी-छोटी बातों पर गहराई से सोच में पड़ जाती हैं. (Credit- Pinterest)

तेज दिमाग का तोहफा

 तेज दिमाग का तोहफा6 / 12

इनका दिमाग तेज होता है, लेकिन भावनाएं इतनी ज्यादा होती हैं कि कभी-कभी ये खुद को समझ नहीं पातीं. ये जिद्दी भी होती हैं और अपनी बात पर अड़ी रहती हैं, जिससे लोग इन्हें समझने में गलती कर बैठती हैं. इसीलिए कई बार ये लड़कियां गलतफहमी का शिकार भी हो जाती हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

गलतफहमी का शिकार क्यों बनती हैं?

गलतफहमी का शिकार क्यों बनती हैं?7 / 12

मूलांक 4 वाली लड़कियां अक्सर लोगों की नजर में गलत समझी जाती हैं. ये सीधी-सादी और ईमानदार होती हैं, लेकिन अपनी बात खुलकर कह देती हैं. लोग इसे घमंड या कठोरता समझ लेते हैं. इनके रहस्यमय स्वभाव की वजह से लोग सोचते हैं कि ये कुछ छुपा रही हैं. (Credit- Pinterest)

रिश्तों में मेहनत करना

 रिश्तों में मेहनत करना8 / 12

ये लड़कियां रिश्तों में भी ये बहुत मेहनत करती हैं, लेकिन छोटी बात पर गलतफहमी हो जाती है. कई बार ये झूठ बोलने या बात छुपाने की आदत दिखा देती हैं, जो वास्तव में डर या सुरक्षा की वजह से होता है. नतीजा ये होता है कि लोग इन पर भरोसा कम कर लेते हैं और ये जीवनभर गलतफहमी का बोझ ढोती रहती हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

प्यार और रिश्तों में चुनौतियां

प्यार और रिश्तों में चुनौतियां9 / 12

प्यार में ये लड़कियां बहुत वफादार होती हैं, लेकिन इनकी भावुकता और जिद रिश्तों में तनाव ला देती है. शादी के बाद ससुराल में सम्मान तो मिलता है, लेकिन आलोचना सहन न कर पाने की वजह से झगड़े होते हैं. ये पार्टनर से बहुत उम्मीद रखती हैं, लेकिन जब उम्मीदें पूरी नहीं होतीं, तो दिल टूट जाता है. (Credit- Pinterest)

करियर में स्थिरता

करियर में स्थिरता10 / 12

ये लड़कियां मेहनती, विश्लेषण करने वाली और व्यावहारिक होती हैं. करियर में ये स्थिरता लाती हैं और मुश्किल कामों को आसानी से सुलझा लेती हैं. अगर ये अपनी भावनाओं पर काबू रखें और खुलकर बात करें, तो गलतफहमियां कम हो सकती हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

श्रीदेवी का मूलांक 4

श्रीदेवी का मूलांक 411 / 12

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का भी मूलांक 4 था. उनका जन्म 13 अगस्त को हुआ था. उनका जीवन भी इसी तरह चला, जहां वे अपने दिल की बात किसी से भी खुलकर ना कह सकीं. उन्हें करियर में तो सफलता मिली, लेकिन निजी जीवन में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था. (Credit- Pinterest)

Disclaimer

Disclaimer12 / 12

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन