जुबिन गर्ग की मौत को हुए 6 महीने, पत्नी आज भी लगाती हैं मांग में सिंदूर, दिल को कचोट लेगी खास वजह

बॉलीवुड से लेकर असम तक में गायिका का लोहा मनवाने वाले सिंगर जुबिन गर्ग की मौत को 6 महीने का वक्त हो गया है लेकिन उनकी पत्नी आज भी उनके नाम का सिंदूर लगाती हैं. उन्होंने इसकी वजह के बारे में भी बात की है.

Zubeen garg, Zubeen garg wife garima Saikia

जुबिन गर्ग की मौत के बाद भी पत्नी लगाती हैं सिंदूर. (File photo)

विज्ञापन

सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के बाद उनके फैंस का दिल टूट गया था. लोग महीनों तक सदमे से नहीं निकल पाए थे. वहीं, परिवार आज भी जुबिन की मौत को भुला नहीं पाया था. जुबिन की मौत को 6 महीने बीत चुके हैं. ऐसे में उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं और इस दौरान सबकी निगाहें उन पर ही टिकी हुई थी. इस दौरान गरिमा की मांग में सिंदूर देखा गया, जो उनके गहरे प्यार की कहानी को बयां कर रहा था. उन्होंने इसकी खास वजह के बारे में भी बताया.

आमतौर पर हिंदू परंपराओं में पति की मौत के बाद पत्नी सिंदूर लगाना छोड़ देती है. लेकिन गरिमा का फैसला इन रिवाजों से परे है. अपनी मांग में सिंदूर सजाए गरिमा ने इसके पीछे की वजह के बारे में बताई थी. वह हाल ही में आजतक के कार्यक्रम में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने नम आंखों में कहा था कि गरिमा ने जुबिन से वादा किया है कि उनका हाथ अपने माथे पर रखकर कहा है कि वह उन्हें जो यह तिलक (सिंदूर) लगाया है, इसे वह इस जन्म के लिए पूरे जीवन के लिए हमेशा लगाकर रखेंगी.

विज्ञापन

गरिमा का कहना था कि जब तक वह अगली बार दोबारा नहीं मिलते और फिर से अपने हाथों से उन्हें सिंदूर लगाते हैं, तब तक ये उनके माथे पर ऐसे ही सजा रहेगा. उन्होंने कहा कि यह हमेशा रहेगा और हमेशा ताजा.

गरिमा ने खोला सीक्रेट

इतना ही नहीं, गरिमा सैकिया ने सिंगर जुबिन गर्ग की लाइफ से जुड़ा एक बड़ा राज भी बताया. उन्होंने बताया कि गरिमा ने कहा कि उनकी लाइफ में कोई बड़ा सीक्रेट नहीं था. लेकिन एक बात जो उन्हें समझ नहीं आई वो ये कि कई सालों से उन्हें एक बड़ी बात गंभीरता से कहने लगे थे. उन्हें टाइम से डर लगता है. ऐसे वो पिछले कई सालों से बोल रहे थे. उन्हें सिर्फ समय से डमर लगता है और किसी से नहीं. गरिमा ने कहा कि उन्हें अब तक इस बात का मतलब समझ नहीं आई.

विज्ञापन

50 फ्लाइट्स जुबिन ने छोड़ी

इसके साथ ही जुबिन गर्ग की पत्नी से इस दौरान पूछा गया कि उन्होंने कितनी फ्लाइट्स छोड़ी? तो इस पर गरिमा ने कहा कि उन्होंने 50 से ज्यादा फ्लाइट्स को मिस कर दी है. गरिमा ने कहा कि लेकिन वो कहते थे कि कुछ नहीं हो जाएगा. अगली ले लेंगे. वह बहुत ही शांत थे.

विज्ञापन

गौरतलब है कि जुबिन गर्ग की मौत 19 सितंबर, 2025 को हुई थी. वह सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए पानी में डूब गए थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. सिंगर की अचानक मौत ने परिवार और फैंस को हैरान कर दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ