
1 / 9
The Bluff OTT Review: प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म The Bluff, OTT पर धूम मचा रही है. उनकी यह फिल्म Amazon Prime Video रिलीज हुई, जो धमाल मचा रही है. इस फिल्म पर 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. ऐसी धमाल की फिल्म हर जगह सुर्खियां बटोर रही हैं.
OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाती फिल्म

2 / 9
OTT पर हर शुक्रवार कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. ऐसी ही एक फिल्म रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. इस भारतीय सितारे की फिल्म ने Amazon Prime Video पर धमाल मचा दिया है. आइए जानते हैं किस फिल्म ने ऐसा कहर ढाया हुआ है.
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म

3 / 9
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म The Bluff, हाल ही में Amazon Prime Video पर रिलीज हुई. इस फिल्म ने OTT पर तहलका मचा दिया था. रिलीज के कुछ ही हफ्तों में ही इसके व्यूज 300 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं. यह बहुत बड़ी संख्या है. दुनिया भर में लोग इसे देख रहे हैं। फिल्म टॉप चार्ट्स पर नंबर 1 पर पहुंच गई.
OTT की दुनिया में सबसे आगे

4 / 9
OTT की दुनिया में ये फिल्म सबसे आगे बहुत गई है. कई देशों में यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी. प्रियंका की एक्टिंग और एक्शन सीन्स की खूब तारीफ हो रही है. देसी गर्ल की The Bluff की हर जगह तारीफ हो रही है. प्रियंका के धांसू एक्शन ने हर किसी का दिल जीत लिया है.
फिल्म की कहानी

5 / 9
The Bluff 19वीं सदी की कहानी है. प्रियंका एक पूर्व महिला समुद्री लुटेरा (पाइरेट) का किरदार निभा रही हैं. उनका नाम फिल्म में Ercell Bodden या Bloody Mary है. वे शांतिपूर्ण जीवन जी रही हैं, लेकिन उनका पुराना दुश्मन वापस आ जाता है. परिवार को बचाने के लिए उन्हें अपनी पुरानी ताकत दिखानी पड़ती है.
एक्शन और इमोशन का मेल

6 / 9
इस फिल्म में एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल है. कार्ल अर्बन जैसे हॉलीवुड स्टार उनके साथ हैं. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांच भरपूर है. निर्देशक फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने इसे शानदार बनाया है. हर कोई इसे binge watch कर रहा है. रिलीज के बाद The Bluff ने OTT के टॉप 5 में जगह बनाई है.
टॉप 5 लिस्ट में धमाल

7 / 9
कई रिपोर्ट्स में यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओरिजिनल फिल्म बनी है. भारत में भी फैंस इसे पसंद कर रहे हैं. हिंदी डब वर्जन में सयानी गुप्ता ने प्रियंका की आवाज दी है. सोशल मीडिया पर फैंस लिख रहे हैं - "प्रियंका ने कमाल कर दिया!" "यह उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है." फिल्म ने मिश्रित रिव्यूज पाए, लेकिन व्यूज और पॉपुलैरिटी में यह सुपरहिट साबित हुई.
प्रियंका का कमाल

8 / 9
प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड गईं और अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. The Bluff में उन्होंने एक मजबूत महिला का रोल किया, जो परिवार के लिए लड़ती है. फैंस कहते हैं कि उनकी एक्शन और इमोशंस देखकर गर्व होता है. यह फिल्म दिखाती है कि भारतीय हसीना दुनिया भर में छा सकती है.
दूसरे नंबर पर भारतीय फिल्म

9 / 9
प्रियंका की The Bluff के बाद दूसरे नंबर पर करण जौहर की फिल्म Accused दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस लिहाज से देखा जाए तो टॉप 2 पर भारतीय राज कर रहे हैं. Accused ने कई रिकॉर्ड्स तोड़कर अपने नाम किए हैं. इस फिल्म को भी काफी पसंद किया जा रहा है.