'मुसलमानों से बेहतर हिंदू हैं…', धर्म को लेकर मुमताज का बड़ा बयान, भगवान शंकर में रखती हैं आस्था

गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) ने धर्म को लेकर बात की. उन्होंने मुसलमानों से बेहतर हिंदू को बताया. उन्होंने मुस्लिम होकर हिंदू आदमी से शादी की थी और कहना है कि वह भगवान में भी बहुत विश्वास करती हैं. वह भगवान शंकर को बहुत मानती हैं.

Mumtaz, Mumtaz Believes in Lord Ganesh

धर्म को लेकर मुमताज का बड़ा बयान (File photo)

70-80s की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज का असलीन नाम मुमताज असकारी था. उन्होंने फिल्मों में 1970 के दशक में एंट्री की थी. फिल्मों में आने के बाद वह मुमताज के नाम से ही फेमस हुईं. उन्होंने ‘तेरे मेरे सपने’ और ‘रोटी’ जैसी फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड की सबसे सफल हीरोइन में से एक रहीं. 1974 में उन्होंने करियर के बीच बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ शादी कर ली थी. इसके बाद उन्होंने फिल्में छोड़ दी. ऐसे में अब अभिनेत्री ने इंटरफेथ मैरिज और हिंदू धर्म के पहलुओं को अपनाने के बारे में बात की.

विज्ञापन

मुमताज हाल ही में यूट्यूब चैनल ‘सितारों का सफर’ में पहुंची. इस दौरान उन्होंने इंटरव्यू में दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर बात की और कहा कि उनके प्रिय भगवान शंकर और कृष्ण हैं. अभिनेत्री ने कहा कि मुस्लिम होते हुए भी वह उनमें गहरी आस्था रखती हैं और आगे बताया कि घर पर उनकी दिनचर्या में धार्मिक अनुष्ठान शामिल है और कहा कि जब भी उनके घर की सीढ़ियों से नीचे उतरती हैं तो वहां भगवान गणेश की मूर्ति होती है, जो उनके प्रिय हैं.

विज्ञापन

दोनों बहनों ने की दूसरे धर्म में शादी

इतना ही नहीं, मुमताज ने अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर बात करते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी बहन दोनों ने हिंदू आदमी से शाद की है और वो अपने रिश्तों में बहुत खुश हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि वो दोनों धर्मों में विश्वास रखती हैं और दोनों ही खुश हैं. मुमताज ने कहा कि उनके पति उनका बहुत ख्याल रखते हैं. वो कहती हैं कि उन्हें समझ नहीं आता है कि हिंदू और मुस्लिम को अलग बांट क्यों रखा है. वो इसमें विश्वास नहीं करतीं.

विज्ञापन

हिंदू, मुसलमान से बेहतर हैं- मुमताज

इसके साथ ही, मुमताज ने कई शादी करने वाले पुरुषों को लेकर भी बात की और कहा कि वह इससे पूरी तरह से सहमत हैं. उन्होंने कहा कि वह हमेशा कहती हैं कि उन्होंने एक हिंदू से शादी की है और उनकी ने भी. वह बहुत खुश हैं. अभिनेत्री ने कहा कि मुसलमानों में कई पुरुष 3-4 बार शादी करके अपनी पत्नियों को छोड़ देते हैं. उन्होंने सवाल किया कि इससे मुसलमान हिंदुओं से बेहतर कैसे हो जाते हैं? एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस लिहाज से हिंदू उन्हें बेहतर लगते हैं क्योंकि वो आमतौर पर एक ही बार शादी करते हैं. उनका मानना है कि कभी-कभार वह दो बार शादी कर सकते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो आसानी से एक को छोड़कर दूसरे के पास चले जाएं. यह गलत है.

विज्ञापन

दो बेटियों की मां हैं मुमताज

मुमताज ने मयूर माधवानी से शादी की थी और इस रिश्ते से उनकी दो बेटियां नताशा माधवानी और तान्या माधवानी हैं. इसके अलावा अगर एक्ट्रेस की फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस की राजेश खन्ना के साथ जोड़ी स्क्रीन पर हिट रही है. इनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ