हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News : 'कट्टालन’ का टीजर हुआ रिलीज ‘मार्को’ के बाद शरीफ मोहम्मद की ये है अगली पैन-इंडियन फिल्म

Entertainment News in Hindi : मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:07 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Karisma Kapoor को मिला संजय कपूर की बहन का साथ

बॉलीवुड अभिनेत्री को सुप्रीम कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया है. दरअसल यह नोटिस संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर की दोबारा दायर की एक याचिकी की सुनवाई बाद जारी हुई है. संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हार्ट अटैक के कारण हो गया था. हालांकि प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में कानूनी जंग जारी हो गया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:19 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रिलीज से पहले IMDb पर छाई शाहरुख खान की ‘King’

बॉलीवुड के किंग खान का जलवा एक बार फिर देखने को मिल रहा है. शाहरुख खान साल 2026 में अपनी फिल्म 'KING' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है. लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही IMDb पर अपना दबदबा बना लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:32 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Sidharth Malhotra ने बर्थडे पर फैंस को दिया गिफ्ट, ‘Vvan’ टीजर रिलीज

बॉलीवुड के सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी 16 जनवरी को अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं. इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. दरअसल सिद्धार्थ ने अपने बर्थडे पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'Vvan' का एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर रिलीज होते ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

19:32 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: राजा रजवाड़ों के खानदान से ताल्लुक रखती हैं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस,

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस नवाबों और राजाओं के घरानों से ताल्लुक रखती हैं. इनके शौक भी काफी नवाबी और रजवाड़ी होते हैं. आइए जानते हैं बॉलीवुड की कौन सी अदाकाराएं हैं सचमुच की रॉयल? पढ़िए पूरी खबर...

19:09 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कौन है दुनिया का सबसे महंगा सुपरस्टार?

दुनिया में सबसे महंगे एक्टर का खिताब अमेरिका के इस सुपरस्टार ने अपने नाम किया है. 2025 में वे पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने. इस बार उन्होंने ड्वेन जॉनसन (द रॉक) को भी पीछे छोड़ दिया. पढ़िए पूरी खबर...

18:51 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रभास की फिल्म Spirit की रिलीज डेट हुई फाइनल

प्रभास की फिल्म Spirit की रिलीज डेट फाइनट हो गई है. यह फिल्म 2027 ने बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म के निर्देशक हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है. पढ़िए पूरी खबर...

17:56 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कियारा आडवाणी ने शेयर की सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज जन्मदिन था, जिसकी खुशी में उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पार्टी की खूबसूरत फोटोज शेयर की. दिलचस्प बात यह थी, कि केक पर सिद्धार्थ का नहीं बल्कि किसी और का नाम लिखा था. पढ़िए पूरी खबर...

17:33 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पर गाया गाना

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. ऐसे में अब आज सिद्धार्थ का जन्मदिन था. इस खास मौके पर कियारा ने एक्टर के लिए गाना गाया है. देखिए वीडियो...

17:28 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 8 एपिसोड वाली हॉरर-थ्रिलर सीरीज, 1 कमरे पर लिखी गई डर की कहानी

ओटीटी हो या फिर सिनेमाघर हॉरर फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. ऐसे में आज आपको 8 एपिसोड की उस खौफनाक मंजर वाली हॉरर सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो 'भय' से भी ज्यादा खतरनाक है. इसमें चुम दरांग लीड रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर.

17:03 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इन 2 सुपरस्टार्स ने चार्ज किए थे मात्र 1 रुपए की फीस

बॉलीवुड के ये 2 सुपरस्टार अपनी एक फिल्म का करोड़ों चार्ज करते हैं. लेकिन इन्होंने कुछ खास फिल्मों के लिए मात्र 1 रुपए टोकन फीस लिया और पैसे से ऊपर कला को रखा. पढ़िए पूरी खबर...

16:30 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ये जगह है शाहिद कपूर का Peace Place, अपने घर से ज्यादा यहां मिलता है सुकून

शाहिद कपूर ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पंजाब में ब्यास नदी के पास रहना बहुत पसंद है. उन्हें वहां अपने मुंबई वाले घर से भी ज्यादा अच्छा लगता है. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दोनों राधा स्वामी संत मत में गहरी श्रद्धा रखते हैं. इसी आस्था के कारण उन्होंने पंजाब में ब्यास नदी के किनारे एक सुंदर और शांत घर बनवाया है.पढ़िए पूरी खबर...

16:06 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो हीरोइन, जिसे जीजा को बनाना पड़ा था पति

आज आपको भारतीय सिनेमा के इतिहास की उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिसे फिल्मों में आना नहीं था लेकिन वो लक बाय चांस आ गईं और ट्रेजडी बनकर हिट हो गई थीं. उनकी सादगी और संजिदा अभिनय ने सभी को दीवाना बना लिया था. उन्होंने दिलीप कुमार से राज कपूर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था. चलिए बताते हैं उनके बारे में.

15:51 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के इवेंट में सोनम बाजवा ने चुराई लाइमलाइट

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में सोनम बाजवा ने दिलजीत दोसांझ के अपोजिट रोल प्ले किया है. ऐसे में फिल्म के एक इवेंट में सोनम बाजवा का शानदार लुक देखने के लिए मिला है. उन्होंने अपनी सादगी भरे लुक से सारी लाइमलाइट ही चुरा ली है.

15:42 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की फैन हुईं सारा अली खान

रानी मुखर्जी इन दिनों फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब सारा अली खान ने फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस की एक्टिंग देख शॉक्ड रह गईं. उन्होंने उनकी तारीफ की. सारा ने उनके 3 दशक के काम को ब्रिलियंस और मैजिक बताया है.

15:14 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: संजय कपूर की तीसरी पत्नी ने मांगा करिश्मा-संजय के डिवोर्स से जुड़ा कागज

दिवंगत संजय कपूर की प्रॉपर्टी सेटलमेंट से जुड़ा मामला अभी तक थमा नहीं है. उनकी तीसरी बीवी प्रिया सचदेवा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की है, जिसमें करिश्मा-संजय के तलाक से जुड़े कागजात मांगे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

14:49 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: हरिद्वार पहुंचे हनी सिंह, की पूजा अर्चना

हनी सिंह बीते दिनों विवादों की वजह से चर्चा में आए थे. हालांकि, विवादित बयान के बाद सिंगर ने माफी भी मांग ली थी. ऐसे में अब वह उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे. यहां उन्होंने महादेव के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की.

14:28 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 6 मिनट में Dhanush ने लिखा था ये वायरल गाना, पूरे इंडिया में किया नंबर 1 ट्रेंड

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष अपनी धांसू एक्टिंग के लिए काफी फेमस हैं. लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि धनुष अच्छे गायक और लेखक भी हैं. इन्होंने मात्र 6 मिनट में एक गाना लिखकर तैयार किया, जो भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड किया. पढ़िए पूरी खबर...

14:26 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' में काम करने पर बोलीं आन्या सिंह

'बॉर्डर 2' को 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब फिल्म में काम करने को लेकर एक्ट्रेस आन्या सिंह ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि ये फिल्म उनके दिल के करीब है. क्योंकि उनके दादा आर्मी में थे. एक्ट्रेस ने रोल को लेकर कहा कि उनका रोल छोटा है, तो उनके लिए इसका कोई मतलब नहीं था. उनका मानना है कि इस फिल्म में छोटा या बड़ा कुछ नहीं है, बस इसका हिस्सा होना ही सबसे बड़ी बात है. उनके लिए 'बॉर्डर 2' से जुड़ना अपने आप में गर्व और सम्मान की बात थी.

14:16 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: विक्की कौशल ने की 'मर्दानी 3' की तारीफ

विक्की कौशल ने रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' की तारीफ की है. एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मर्दानी आई और आते ही छाई.'

14:15 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: निक्की तंबोली की आंख में आई चोट

निक्की तंबोली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस की आंख में पट्टी लगी हुई है. उनकी एक आंख में चोट आ गई है.

13:34 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी तखर का हुआ तलाक, 2 साल के अंदर टूटा शादी का बंधन

पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी तखर के तलाक की पहली अर्जी को साकेत फैमिली कोर्ट द्वारा मंजूर कर लिया गया है. उनके वकील ने आगे की शर्तों के बारे में गोपनीयता बनाए रखी है. लगभग 2 साल पहले ही मैंडी शेखर कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी. पढ़िए पूरी खबर...

13:33 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: तलाकशुदा एक्टर की दुल्हनिया बनेंगी मृणाल ठाकुर?

मृणाल ठाकुर और धनुष लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को दोस्ती वाला बताया था लेकिन अब चर्चा दोनों की शादी की हो रही है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रूमर्ड कपल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर शादी करने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर.

12:55 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 2 साल भी नहीं टिक पाया पंजाबी एक्ट्रेस Mandy Takhar का रिश्ता

पंजाबी एक्ट्रेस Mandy Takhar अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी शादी दो साल भी नहीं टिक पाई. उन्होंने दो साल से भी कम समय में तलाक के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जहां उनके तलाक को मंजूरी मिल गई है. पति शेखर कौशल के साथ एक्ट्रेस ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं.

12:38 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: साई पल्लवी बनेंगी जुनैद खान का लकी चार्म?

2026 की फ्रैश जोड़ियों में से एक जुनैद खान और साई पल्लवी की भी है, जो इस साल स्क्रीन पर नजर आने वाली है. दोनों फिल्म 'एक दिन' के जरिए स्क्रीन पर दिखाई देंगे. ऐसे में अब फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

12:15 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: नूपुर सेनन ने अपने Wedding Song में इस्तेमाल की इस पुराने गाने की धुन

एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपना Wedding Video पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज में ये खूबसूरत गाना गाया. हालांकि, गाने की धुन इस पुराने गाने से मिलती जुलती लग रही है. पढ़िए पूरी खबर...

12:02 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: साई पल्लवी और जुनैद खान की 'एक दिन' का टीजर रिलीज

जुनैद खान और साई पल्लवी की फ्रैश जोड़ी 2026 में पर्दे पर दिखाई देने वाली है. दोनों की फिल्म 'एक दिन' का टीजर रिलीज किया गया है. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसमें दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है.

11:57 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर और आर्यन खान की अनसीन फोटो वायरल

रणबीर कपूर और आर्यन खान की एक अनसीन फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें आर्यन और रणबीर आउटिंग करते नजर आ रहे हैं. दोनों के साथ फोटो में और लोग नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटो छाई हुई है.

11:51 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ब्रेकअप की खबरों के बीच अकेले दिखीं तारा सुतारिया

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान ही कर दिया. जहां वीर को नुपूर के वेडिंग रिसेप्शन में अकेले देखा गया. वहीं, अब तारा सुतारिया को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वह अकेले ही नजर आईं. वीडियो में उन्हें नजरे चुराते हुए देखा गया.

11:47 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: विजय सेतुपति की 'स्लम डॉग' का फर्स्ट लुक आउट

जगन्नाध पुरी और विजय सेतुपति साथ में फिल्म कर रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है. इसमें विजय को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. इस जोड़ी की नई फिल्म का टाइटल 'स्लम डॉग' है.

11:43 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अक्षरा सिंह का हुआ जिक्र तो पवन सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिलेशनशिप-ब्रेकअप जगजाहिर है. उनके रिश्ते का अंत बुरे मोड़ पर हुआ. आलम ये है कि दोनों एक-दूसरे के सामने भी आना नहीं चाहते हैं यहां तक कि नाम का जिक्र भी होता है तो उससे किनारा कर लेते हैं. ऐसे में अब कपिल के शो में कुछ ऐसा ही देखने के लिए मिला. पढ़िए पूरी खबर.

11:33 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: तमन्ना भाटिया ने की राशा थडानी की 'लाइकी-लाइका' के पोस्टर की तारीफ

तमन्ना भाटिया ने राशा थडानी की अपकमिंग फिल्म 'लाइकी-लाइका' के पोस्टर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए रिएक्ट किया है. राशा ने पोस्टर को शेयर करते हुए आग वाले इमोजी और 'उफ्फ' रिएक्ट किया. बता दें इस फिल्म में राशा थडानी के साथ-साथ अभय वर्मा भी लीड रोल में हैं.

11:21 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अपनी बैचलर लाइफ पर खुलकर बोलीं कोरियोग्राफर गीता कपूर

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर इस समय अपनी बैचलर लाइफ पर की गई एक टिप्पडी की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इसमें उन्होंने अपनी फिजकल डिजाइर और कुंवारेपन को लेकर खुलकर बात की. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

11:03 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी नानी की 'द पैराडाइज'

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अभी फिल्म थिएटर में आना बाकी है उससे पहले फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा, जिसे आप हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में देख पाएंगे.

11:01 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: घर के कामकाज में भी एक्सपर्ट हैं सुनील ग्रोवर

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने किसी ना किसी नए टैलेंट की वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब सलमान खान और आमिर खान की मिमिक्री करने के बाद कॉमेडियन को चूल्हे पर रोटी सेंकते हुए देखा गया है. देखिए वीडियो.

10:43 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने मालती को किया बर्थडे विश

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा 4 साल की हो गई हैं. मालती के बर्थडे पर प्रियंका की मम्मी मधु ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपनी नाती को बर्थडे विश किया है. मधु चोपड़ा का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

10:11 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अनन्या पांड्या ने की रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' के ट्रेलर की तारीफ

अनन्या पांडे ने रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' के ट्रेलर की तारीफ की है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'मर्दानी 3' के ट्रेलर को शेयर करते हुए रानी मुखर्जी की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांधे हैं.

10:11 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अगर 80 के दशक में बनती 'धुरंधर' तो ये स्टार्स होते हमजा और रहमान डकैत!

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में आपको बता रहे हैं अगर 80s में 'धुरंधर' बनती तो इसकी स्टार कास्ट में कौन होता है. पढ़िए पूरी खबर.

09:32 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन ने 'तू मेरी मैं तेरा...' के फ्लॉप होने के बाद उठाया बड़ा कदम

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन ने बड़ा कदम उठाया है. एक्टर ने अपनी फीस से 15 करोड़ मेकर्स को वापस लौटा दिए हैं. बता दें फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में अनन्या पांडे भी नजर आई हैं.

08:58 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने 42 दिनों में कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 42वें दिन भी कमाई कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42वें दिन 3 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 816.61 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 1272.85 करोड़ पहुंच गया है.

08:23 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रभास की 'द राजा साहब' ने 7वें दिन कितनी की कमाई?

प्रभास की 'द राजा साहब' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 130.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 188.65 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:44 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: हनी सिंह ने आपत्तिजनक बातें कहने पर मांगी माफी

यो यो हनी सिंह का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दिल्ली के एक शो में ऑडियंस के सामने आपत्तिजनक बातें करते नजर आ रहे हैं. अब सिंगर को अपनी गलती का एहसास हुआ है और उन्होंने वीडियो जारी कर ऑडियंस से माफी मांगी है. पढ़िए पूरी खबर

07:21 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सिद्धार्थ मल्होत्रा का बर्थडे आज

सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी. जिसके बाद वो बॉलीवुड के हैंडसम हंक बन गए थे. इसके बाद साल 2020 में आई 'शेरशाह' फिल्म ने सिद्धार्थ को बॉलीवुड का स्टार बना दिया. इस फिल्म से ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रियल लाइफ लव स्टोरी भी शुरू हुई थी, जिसके बाद साल 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

06:52 (IST) 16 Jan 2026

Entertainment News LIVE: धुनष की 'कारा' की पहली झलक रिलीज

धनुष की अपकमिंग फिल्म 'कारा' की पहली झलक सामने आ गई है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की पहली झलक दिखाई है. धनुष अपने पुराने एक्शन अवतार में वापस लौट आए हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के फर्स्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस धनुष की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

23:59 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही, रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में

फरवरी के महीने में हिंदी सिनेमा की कई जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें आपको कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली उन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

23:58 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'मैं कुंवारी नहीं हूं...' गीता कपूर का ‘गीता मां’ टैग पर बड़ा बयान

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है. गीता कपूर को लोग 'गीता मां' के भी कहते हैं, जिस पर गीता कपूर ने कई  धारणाओं पर सवाल उठाया है, उन्होंने कहा कि लोग मन में ही मान लेते हैं कि महिला की उम्र, पहचान और इमेज उनकी निजी इच्छाओं पर सीमित कर देती हैं. गीता ने साफ शब्दों में कहा कि वह कोई नन नहीं हैं और न ही कुंवारी हैं, वह एक सामान्य इंसान की तरह जिंदगी जीती हैं, लोगों से मिलती है, डेट करती हैं और अपनी भावनाओं को समझती हैं.

22:07 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ‘आवाज़ कहां तक जानी चाहिए…’ बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल का डायलॉग वायरल

बॉर्डर 2 का ट्रेलर आज यानी 15 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टा और दिलजीत दोझांस नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दरअसल जब से फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस फिल्म में सनी देओल का एक डायलॉग है 'आवाज कहां तक जानी चाहिए... लाहौर तक, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.

21:07 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 16 जनवरी को अडल्ट कॉमेडी से थ्रिलर तक ये 5 फिल्में होंगी रिलीज

आप भी ठंड में घर से बाहर निकलना पसंद नहीं करते हैं और अपने दिन को बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक जुगाड़ है. दरअसल इस शुक्रवार यानी 16 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जो आपके वीकेंड को बेहतर बना देगा. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:07 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड में 7 साल तक अपनापन नहीं मिला, A.R. Rahman ने बताई अंदर की कहानी

A.R Rahman को पूरी दुनिया म्यूजिक कम्पोजर के नाम से जानती है.  हालांकि एआर रहमान ने बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपना महसूस करने में मुझे 7 सालों का वक्त लगा है. रहमान ने कहा कि बॉम्बे, दिल और रोजा जैसी फिल्मों में काम करने बाद भी खुद को आउटसाइडर महसूस करते थे. लेकिन ताल के बाद उन्होंने खुद को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा समझा है. वहीं रहमान ने यह भी बताया कि बॉलीवुड में पिछले 8 सालों में कम काम मिलने का कारण पावर शिफ्ट या नए क्रिएटिव का निर्णय लेना भी हो सकता है. 

19:26 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ‘बॉर्डर 2’ के 5 धांसू डायलॉग, जो हर भारतीय के खून में भर देंगे देशभक्ति का जज्बा

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर का आज सानी 15 जनवरी को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म 1997 में आई बॉर्डर की सीक्वल है इस फिल्म में अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. पढ़िए पूरी खबर...

18:59 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं 'तारा सुतारिया' की जुड़वा बहन

तारा सुतारिया की जुड़वा बहन खूबसूरती के मामले में बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को फेल कर रही हैं. वे प्रोफेशनल बैले डांसर, मॉडल और परफॉर्मिंग आर्टिस्ट हैं. हालांकि, वे बॉलीवुड की चकाचौंध से काफी दूर रहना पसंद करती हैं. पढ़िए पूरी खबर...

18:49 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Netflix ने पोंगल पर ऐलान की ये 7 फिल्में

पोंगल के मौके पर नेटफ्लिक्स ने एक्शन से लेकर रोमांस समेत क्राइम थ्रिलर फिल्म की अनाउंसमेंट की है. इसमें धनुष से सूर्या तक की फिल्में शामिल हैं, जो आप ओटीटी पर देख सकेंगे. पढ़िए पूरी खबर.

18:41 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ‘बॉर्डर 2’ का धांसू ट्रेलर रिलीज

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई को करीब से दिखाया गया है. 3 मिनट 35 सेकंड का वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है. यहां देखिए ट्रेलर.

18:36 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन की हैंड राइटिंग देखकर फैन्स हुए दीवाने

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर मॉर्निंग रेंट से भरा हुआ पेपर पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने दिमाग में आ रहीं कई सारी दार्शनिक बातों को लिखा. हालांकि, लोग उनकी हैंड राइटिंग पर फिदा हो गए. पढ़िए पूरी खबर...

18:02 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: वोट डालते दिखे सलमान खान, रुद्राक्ष की माला ने खींचा सबका ध्यान

बॉलीवुड के सलमान खान ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में अपना वोट डाला है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल 15 जनवरी यानी आज सभी बॉलीवुड के सितारों ने अपने नागरिक होने का फर्ज निभाते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे सलमान खान के इस वीडियो में देखा जा रहा है कि उनके गले में रुद्राक्ष की माला है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. इतना ही नहीं भाईजान ने वोट देने के बाद अपना मार्क फिंगर भी दिखाया है.

17:56 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान से पहली मुलाकात पर बुरी तरह नर्वस हो गई थी ये एक्ट्रेस

फिल्म इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान सभी के फेवरेट है. हर कोई उनके साथ फिल्म करना चाहता है. ऐसे में ये एक्ट्रेस उनसे पहली मुलाकात के समय बहुत नर्वस हो गईं थी. उन्होंने शाहरुख से मिलने के लिए नया सफेद कुर्ता खरीदा था. पढ़िए पूरी खबर...

17:17 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ये है दुनिया की सबसे महंगी फिल्म

दुनिया में कई अनोखी फिल्में बनती हैं. इनका बजट करोड़ों में होता है. लेकिन इस खास फिल्म का बजट सुनकर हिल जाएंगे. इस अमेरिकन फिल्म का बजट लगभर 37,543,196,091.00 रहा, जो कि दुनिया की सबसे महंगी फिल्म बनीं. पढ़िए पूरी खबर...

17:15 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका-निक ने बेटी मालती संग शेयर की क्यूट फोटोज

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और बेटी मालती संग हॉलीडे पर थी. निक जोनस ने इस हॉलीडे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. निक और प्रियंका फैंस जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

16:56 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 50 मिनट की एक्शन फिल्म, जो कॉमेडी बनकर रह गई, OTT पर करने लगी ट्रेंड

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में कई फिल्मों को रिलीज किया गया. इसी में से एक साउथ की फिल्म को भी रिलीज किया गया है, जो ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी लेकिन थिएटर में फ्लॉप साबित हुई थी. पढ़िए पूरी खबर.

16:38 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो ने किया नई सीरीज 'दलदल' की रिलीज का ऐलान

प्राइम वीडियो ने पोंगल के मौके पर नई रिलीज का ऐलान किया है. सीरीज ने 'दलदल' की रिलीज का ऐलान किया है. इसका नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज डेट लिखी गई है. इसे 30 जनवरी, 2026 को स्ट्रीम किया जाएगा.

16:11 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: O Romeo का नया गाना रिलीज

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'O Romeo' का नया गाना रिलीज कर दिया गया है. फिल्म से एक नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें तृप्ति को एक्टर की बाहों में देखा गया. इस गाने को बोल 'हम तो तेरे लिए ही थे'. फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

16:05 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 31 साल पुरानी फिल्म, जिसकी 6.8 है IMDb रेटिंग

90s में रिलीज हुई ढेरों ऐसी फिल्में रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं. लेकिन उनकी आईएबडीबी रेटिंग कम रही हैं. ऐसे में आज आपको एक ऐसी हिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी हिट रही है. पढ़िए पूरी खबर.

14:38 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: भोजपुरी की इस एक्ट्रेस को मिला था पवन सिंह का प्रपोजल? रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है, जो पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए नजर आ रही है. पढ़िए पूरी खबर.

14:26 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'Thalapathy Vijay' की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' को सुप्रीम कोर्ट से मिला बड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट ने थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. मेकर्स और सेंसर बोर्ड (CBFC) के बीच चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स की दलील पर खारिज कर दिया है. यह फिल्म 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होनी थी. पढ़िए पूरी खबर...

14:09 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: श्रद्धा कपूर ने दिया वोट

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में वोट कास्ट करने के बाद श्रद्धा कपूर ने पोज दिया. वह व्हाइट कलर के सूल सलवार में स्पॉट की गई हैं. उन्होंने वोट देने के बाद अपनी उंगली फ्लॉन्ट की.

14:07 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: आमिर खान ने कास्ट किया अपना वोट

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव हो रहे हैं. जहां बॉलीवुड सेलेब्स अपना वोट कास्ट करने के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में अब आमिर खान का वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्हें वोट करने के बाद घर जाते हुए देखा गया.

13:53 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: निखिल सिद्धार्थ स्टारर 'स्वयंभू' नया पोस्टर रिलीज

कार्तिकेय फेम निखिल सिद्धार्थ अपनी आने वाली फिल्म 'स्वयंंभू' में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. ऐसे में मकर संक्रांति के मौके पर फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है, जिसे साझा करने के साथ ही मकर संक्रांति विश की गई है.

13:29 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: The Raja Saab फिल्म फ्लॉप होने पर डायरेक्टर ने दर्शकों को कोसा

9 जनवरी को रिलीज हुई The Raja Saab बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई. डायरेक्टर से फ्लॉप हुई पिक्चर पर सवाल पूछने पर मारूति ने दर्शकों पर ही दोष मढ़ दिया. बातचीत के दौरान जनता को कोसकर अपनी भड़ास निकाली. पढ़िए पूरी खबर...

13:06 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'भाभीजी घर पर हैं' का इस दिन जारी होगा ट्रेलर

'भाभीजी घर पर है' को 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसके ट्रेलर रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. इसे कल यानी कि 16 जनवरी, 2026 को जारी किया जाएगा.

12:56 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: धनुष की नई फिल्म का पोस्टर जारी

धनुष को आखिरी बार फिल्म 'तेरे इश्क में' में देखा गया था. इसमें वो कृति सेनन के साथ नजर आए थे. ऐसे में अब धनुष की नई फिल्म का भी ऐलान कर दिया गया है. मकर संक्रांति के मौके पर एक्टर की नई फिल्म 'करा' का पोस्टर जारी किया गया है. ये धनुष की 54वीं फिल्म है.

12:52 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान से मुलाकात को लेकर बोलीं फरहाना भट्ट

फरहाना भट्ट ने सलमान खान से मुलाकात को लेकर रिएक्शन दिया है. उनसे पूछा गया कि बिग बॉस फिनाले के से वह उनसे नहीं मिली हैं. इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान खान उनसे कभी नहीं मिलना चाहेंगे.

12:49 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: राशा थडानी की फिल्म 'लाइकी लाइका' का पोस्टर रिलीज

राशा थडानी अपकमिंग फिल्म 'लाइका लाइकी' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अभय वर्मा लीड रोल में हैं. ऐसे में अब फिल्म का रोमांटिक पोस्टर जारी किया गया है. मूवी सिनेमाघरों में समर 2026 को रिलीज किया जाएगा.

12:48 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'लाइकी लाइका' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज

राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम पोर्टल पर आने वाली फिल्म लाइकी लाइका का पोस्टर पोस्ट किया. पोस्टर ने फिल्म के एक्टर का चेहरा रिवील नहीं किया गया है. आइए जानते हैं एक फ्लॉप फिल्म देने के बाद अपनी दूसरी फिल्म में राशा किस एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. पढ़िए पूरी खबर...

12:45 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दीपक तिजोरी के साथ धोखाधड़ी

बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. नामी फिल्म प्रोडक्शन हाउस से लेटर ऑफ इंटरेस्ट दिलाने का झांसा देकर उनसे 2.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पढ़िए पूरी खबर.

12:09 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: क्यों मचा शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ पर बवाल?

साउथ एक्टर शिवकार्तिकेयन इन दिनों फिल्म 'पराशक्ति' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज के बाद से विवादों में फंसी हुई है. फिल्म राजनीतिक विवादों में फंस गई है. आरोप है कि मूवी में इंदिरा गांधी की गलत छवि को दिखाया गया है और इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है. पढ़िए पूरी खबर.

11:48 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 44 साल के हुए नील नितिन मुकेश

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश 44 साल के हो गए हैं. एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. नील नितिन मुकेश ने अपने करियर की शुरुआत राजेश खन्ना की फिल्म 'विजय' से शुरुआत की थी. हालांकि इस फिल्म में एक्टर ने चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल निभाया था.

11:15 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: भारती सिंह ने अपने दूसरे बेटे 'काजू' की दिखाई पहली झलक

भारती सिंह ने अपने दूसरे बेटे 'काजू' की फोटो शेयर की है. सोशल मीडिया पर भारती सिंह की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. इसमें भारती सिंह के साथ उनके पहले बेटे गोला और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी नजर आ रहे हैं.

11:06 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' का नया गाना 'मिट्टी के बेटे' रिलीज, सोनू निगम की आवाज में छाया

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब फिल्म का नया गाना यूट्यब पर आते ही छा गया है, जिसके बोल 'मिट्टी के बेटे' हैं. इसमें सोनू निगम की आवाज दर्शकों के दिलों को छू जाती है. इस गाने के ऑडियो को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.

10:58 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इस दिवंगत एक्टर के साथ फिल्म करना चाहती थी यामी गौतम

एक्ट्रेस यामी गौतम 'हक' फिल्म में अपनी लाजवाब एक्टिंग के लिए सुर्खियों में छाईं हुई हैं. उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि वे इस दिवंगत एक्टर के साथ काम करना चाहती थी. मगर अभी काफी देर हो चुकी है. आइए जानते हैं यामी की इस इच्छा के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

10:46 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: मोहनलाल की 'खलीफा पार्ट 1' की शूटिंग हुई कंप्लीट?

मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म 'खलीफा पार्ट 1' की शूटिंग कंप्लीट होने की खबर सामने आ रही है. सिने लोको की रिपोर्ट के अनुसार कोच्चि में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बात पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

10:11 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दिल्ली के कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने ठंड को लेकर कही गंदी बात, इंटरनेट पर हो रही फजीहत

हनी सिंह एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के कॉन्सर्ट में ठंड को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया. पढ़िए पूरी खबर.

10:02 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: महाराष्ट्र में हो रहे बीएमसी चुनाव 2026 में अक्षय कुमार ने डाला वोट

मुंबई नगर निगम चुनाव में अक्षय कुमार ने अपना वोट डाला है. सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो वोटिंग बूथ से बाहर आते दिख रहे हैं. वहीं एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए लोगों से वोट डालने की अपील भी की

09:33 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: वीर पहाड़िया ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

वीर पहाड़िया एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं ये पोस्ट तारा सुतारिया संग ब्रेकअप रूमर्स के बाद से ही वायरल हो रही है.

08:47 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' की रिलीज डेट आई सामने

प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इसके साथ ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. पढ़िए पूरी खबर

08:17 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले रैपर बादशाह

रैपर बादशाह का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कॉन्सर्ट है. बादशाह शो से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले. सोशल मीडिया पर बादशाह की फोटो सीमए योगी के साथ काफी वायरल हो रही है. इन फोटोज में बादशाह सीएम योगी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं.

08:13 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इमरान खान ने की गर्लफ्रेंड लेखा की तारीफ

इमरान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि डिप्रेशन से निकलने में उनकी गर्लफ्रेंड लेखा ने उनकी बहुत मदद की है. उनकी गर्लफ्रेंड हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी रहीं. पढ़िए पूरी खबर

07:45 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 41 दिनों में कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की रफ्तार भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. 'धुरंधर' ने 41वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक ये आंकड़ा 813.60 करोड़ पहुंच गया है. साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 1269.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

07:20 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'द राजा साहब' ने अब तक कितना किया कलेक्शन?

प्रभास की 'द राजा साहब' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 124.65 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 182 करोड़ पहुंच गया है.

06:52 (IST) 15 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कृति सेनन ने बहन नुपूर के लिए लिखा खास पोस्ट

कृति सेनन ने अपनी बहन नुपूर सेनन के लिए खास पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने नुपूर की शादी की कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीं और एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा. इसके साथ ही कृति ने अपने जीजू स्टेबिन बेन का परिवार में स्वागत भी किया.

Entertainment News Update in Hindi: ‘मार्को’ के सक्सेस के बाद  प्रोड्यूसर शरीफ मोहम्मद की अगली फिल्म पैन-इंडियन फिल्म ‘कट्टालन’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में एंटनी वर्गीस लीड निभाते हुए नजर आने वाले हैं. आप बता दें कि यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 मई 2026 को दस्तक देगी.

बॉलीवुड एक्टर धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘कारा’ की पहली झलक सामने आ गई है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की पहली झलक दिखाई है. धनुष अपने पुराने एक्शन अवतार में वापस लौट आए हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के फर्स्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस धनुष की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने ये रिवील कर दिया है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा का बर्थडे

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी. जिसके बाद वो बॉलीवुड के हैंडसम हंक बन गए थे. इसके बाद साल 2020 में आई ‘शेरशाह’ फिल्म ने सिद्धार्थ को बॉलीवुड का स्टार बना दिया. इस फिल्म से ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रियल लाइफ लव स्टोरी भी शुरू हुई थी, जिसके बाद साल 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: The Raja Saab ने 7वें दिन कितनी की कमाई? इन 5 बड़ी फिल्मों से अभी भी पीछे प्रभास की मूवी

‘द राजा साहब’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 130.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 188.65 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा 200 करोड़ पहुंच सकता है. फिल्म में प्रभास के साथ-साथ मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, निधि अग्रवाल, संजय दत्त, योगी बाबू और ब्रह्मानंदम मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola