30,000 करोड़ की संपत्ति विवाद पर Karisma Kapoor को मिला बड़ा सहारा, संजय कपूर की बहन ने दिया साथ

बॉलीवुड अभिनेत्री को सुप्रीम कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया है. दरअसल यह नोटिस संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर की दोबारा दायर की एक याचिकी की सुनवाई बाद जारी हुई है. संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हार्ट अटैक के कारण हो गया था. हालांकि प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में कानूनी जंग जारी हो गया है.

mandira kapur karishma kapoor

मंदिरा कपूर (File Photo)

बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन के बाद से ही उनकी संपत्ती को लेकर काफी विवाद चल रहा है. हालांकि यह मामला तब ज्यादा गरमा गया,जब संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा से ये मांग कर दी की है कि वो संजय कपूर संग हुए तलाक के पेपर दिखाएं. दरअसल करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक 2016 में हुआ था. इतना ही नहीं कोर्ट ने प्रिया की याचिकी पर सुनवाई करते हुए करिश्मा को नोटिस जारी कर दिया है. कोर्ट ने उन्हें दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है. हालांकि, अब इस मामले में दिवंगत संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर का बयान सामने आया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कपूर की बहन का बयान आया सामने

आपको बता दें कि मंदिरा कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का साथ दिया है. ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, ये जो कुछ किया जा रहा मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. पहली बात तो यह है कि अगर मेरे भाई को उनसे (प्रिया) कोई बात करनी होती, तो वो शादी के दौरान ही कर देते. यही कारण है कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वो ये सब क्यों कर रही हैं.” मंदिरा ने आगे बताया, “मुझे ऐसा लगता है कि तलाक गोपनीय मामला होता है. दोनों (करिश्मा-संजय) के बच्चे हैं. ऐसा नहीं है कि बिना बच्चों के तलाक हो जाता है.” मंदिरा ने आगे कहा “मुझे नहीं लगता है कि यह मामला किसी और का निजी मामला है. सिवाय उन दो लोगों के जो इसमें शामिल हैं.”

विज्ञापन

कैसे हुई थी संजय कपूर की मौत?

आपको बता दें कि संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ था. दरअसल संजय कपूर एक बिजनेसमैन थे. वो अपनी पीछे 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं, जिसकी वजह से परिवार में कानूनी जंग जारी हो गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ