---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News: 10 एकड़ जमीन, शेल्टर और देखभाल! मीका सिंह के बयान ने खींचा ध्यान

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Jan 12, 2026 10:05
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News Update in Hindi: पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि उन्हें कुत्तों के साथ गलत और बुरा व्यवहार करने से बचना चाहिए. मीका ने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है. दरअसल उन्होंने ने कोर्ट से कहा की मैं कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमानी दान करने को तैयार हूं लेकिन क्या कोर्ट उन्हें कुत्तों की देखभाल के लिए जरूरी लोग मुहैया करा सकता है. मीका सिंह ने कहा कि मैं जमीन के साथ उसमे कुत्तों के लिए सेल्टर भी बनवा दूंगा.

‘टॉक्सिक’ फेम एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. वीर पहाड़िया के साथ एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन खबरों के बीच तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहला पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ पोस्टर शेयर किया है. हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर अभी भी तारा और वीर ने चुप्पी साध रखी है. दोनों के ब्रेकअप रूमर्स से फैंस भी टेंशन में आ गए हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड के स्टार एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘कहो ना प्यार है’ से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले ऋतिक रोशन आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. एक्टर के डांस से लेकर एक्टर के लुक्स तक का हर कोई दीवाना है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BO Collection: Ikkis ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन? ‘धुरंधर’ की 35वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार

वहीं दूसरी ओर प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई 36वें दिन भी जारी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 36वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने 36 दिनों में 793.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख का कलेक्शन किया. भारत में अब तक ‘इक्कीस’ ने 26.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये कमाई 33.65 करोड़ की हो गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में जुड़े रहिए…

---विज्ञापन---
23:55 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड से साउथ तक 6 सबसे महंगा स्टार? जिसकी फीस सुनकर मेकर्स के छूट जाते हैं पसीने

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई ऐसे कलाकार है, जो अपनी फीस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हर कोई जानना चाहता है कि वो कौन सा सितारा है, जो सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करता है. अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है, तो आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताएंगे, जो फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

22:34 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 10 एकड़ जमीन, शेल्टर और देखभाल! मीका सिंह के बयान ने खींचा ध्यान

पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि उन्हें कुत्तों के साथ गलत और बुरा व्यवहार करने से बचना चाहिए. मीका ने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है. दरअसल उन्होंने ने कोर्ट से कहा की मैं कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमानी दान करने को तैयार हूं लेकिन क्या कोर्ट उन्हें कुत्तों की देखभाल के लिए जरूरी लोग मुहैया करा सकता है. मीका सिंह ने कहा कि मैं जमीन के साथ उसमे कुत्तों के लिए सेल्टर भी बनवा दूंगा.

21:01 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: The Raja Saab को दूसरे दिन ही तगड़ा झटका!

The Raja Saab Day 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का दूसरे दिन का कलेक्शन बेहद निराशाजनक है. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है. पढ़ें पूरी खबर...

20:44 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 8 साल बाद मिर्जापुर में वापसी! BTS पोस्ट ने फैंस के बीच मचाई हलचल

राजनीति, क्राइम, सत्ता और बदले की राजनीति पर आधारित क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर के दोनों सीजन ने फैंस का काफी मनोरंजन किया था. अब इसके जबरदस्त हिट होने के बाद इस पर फिल्म बन रही है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म का टाइटल 'मिर्जापुर द फिल्म' रखा गया है. अब इस फिल्म पर एक बड़ा अपडेट आया है. दरअसल मिर्जापुर फिल्म के सेट से एक BTS स्नैप पोस्ट किया गया है. पोस्ट के साथ कैप्शन में '8 साल बाद… अंदाजा लगाओ कौन मौत के बाद वापस आया है. मिर्जापुर – द फिल्म अभी फिल्मिंग चल रही है जल्द ही मिलेंगे ..' लिखा गया है. इस पोस्ट बाद से ही कयास लगाया जा रहा है कि 8 साल बाद श्रिया की वापसी हो सकती है.

20:30 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: रोमांटिक कोरियन ड्रामा के दीवाने हैं? तो आज ही वॉच लिस्ट में जोड़ लें ये 5 शोज, OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद

आज के समय में भारतीय लोग कोरियन ड्रामा देखना काफी पसंद करते हैं. अगर आप भी कोरियन ड्रामा के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा रोमांटिक कोरियन ड्रामा लेकर आए हैं. पढ़िए पूरी खबर...

20:27 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: साउथ की वो एक्ट्रेस, जिसने बॉलीवुड हसीनाओं को दी टक्कर

Soundarya: आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और हेमा जैसी हसीनाओं को टक्कर दी. इतना ही नहीं बल्कि अपने काम से इन्होंने घर-घर में पॉपुलैरिटी भी हासिल की. पढ़ें पूरी खबर...

20:26 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna की वो फिल्म, जो OTT पर 5वें नंबर पर कर रही ट्रेंड

Rashmika Mandanna Film Trending on OTT: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एक फिल्म करीब एक महीने पहले ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जो अभी भी ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

19:35 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 फेम फरहाना भट्ट का दुबई में धमाल! क्रूज पार्टी में आवेज दरबार संग डांस वायरल

बिग बॉस 19 से फेम पाने वाली फरहाना भट्ट इन दिनों दुबई में मौजूद हैं, जहां वो क्रूज पार्टी को एंजॉय कर रही हैं. दरअसल पार्टी में बिग बॉस 19 के लगभग सभी सदस्य मौजूद है. आपको बता दें कि फरहाना भट्ट कश्मीर से ताल्लुक रखती है. बिग बॉस हाउस में लोग उनकी बेबाकी अंदाज को खूब करते थे. यह इस शो की पहली कंटेस्टेंट है, जिसने घर के हर एक लोग से लड़ाई करी थी. हालांकि सभी लोग अब घर से बाहर आ चुके हैं और सभी एक साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एक वीडियो सामने आई है, जिसमे देखा जा रहा है कि आवेज दरबार के साथ एक गाने पर जमकर डांस कर रही हैं. 

https://www.instagram.com/reel/DTVFnXJiG7B/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

18:57 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: क्यों सलमान खान के लिए बेहद खास है 'Battle of Galwan'?

सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर 'Battle of Galwan' का टीजर आउट किया, जिसके बाद फैंस फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जितना फैंस के लिए सलमान की फिल्म खास है, उससे कई ज्यादा सलमान के लिए ये फिल्म खास है क्योंकि इसकी प्रोड्यूसर और कोई नहीं बल्कि इनकी मां, सलमा खान हैं. पढ़िए पूरी खबर...

18:52 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ममूटी की ‘कलमकावल’ की OTT डेट फाइनल! जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

साल 2025 में रिलीज हुई ममूटी की फिल्म कलमकावल का लोग ओटीटी पर पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं, तो उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है. दरअसल यह फिल्म OTT पर रिलीज होने को तैयार है, जिसकी डेट मेकर्स ने कंफर्म कर दी है. पढ़िए पूरी खबर...

18:08 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Shraddha Kapoor के बॉडीगार्ड का पैप्स पर फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

Shraddha Kapoor Bodyguard Angry on Paps: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर खूब बातें होती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस छाई रहती हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:56 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: दो रीति-रिवाजों से होगी कृति सेनन की बहन की शादी!

नया साल 2026 शुरू होते ही बी-टाउन के गलियारों में शहनाई बजनी शुरू हो गई है. इसकी शुरुआत कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन से हो रही है. बताया जा रहा है कि वह दो दिन बाद स्टेबिन बेन से फेरे लेंगी. उनकी रस्में भी शुरू हो गई हैं. पढ़िए पूरी खबर.

17:46 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: रूह कंपा देने वाली वो 5 फिल्में, जिन्हें दोबारा देखने का रिस्क कोई नहीं लेता

आज के समय में बॉलीवुड हो या फिर साउथ इंडस्ट्री सभी हॉरर-कॉमेडी फिल्म की ओर अपना रुख कर दिया है. दरअसल हाल ही प्रभास की फिल्म द राजा साब रिलीज हुई है, जिसे लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. आपको भी हॉरर फिल्में देखने का शौक है, तो आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे लोग एक बार देखने के बाद दोबारा देखने की हिम्मत नहीं कर पाते है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:44 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: करियर में देर से मिली सफलता पर छलका नीना गुप्ता का दर्द

2018 में आई फिल्म बधाई हो में नीना के किरदार को काफी प्यार मिला, जिसके बाद अचानक उनका तेजी से बढ़ गया. उन्हें नई पहचान मिली. एक पॉडकास्ट के दौरान अपने करियर में देरी से सफलता के पीछे उन्होंने खुद को जिम्मेदार ठहराया. पढ़िए पूरी खबर...

17:36 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: असित कुमार मोदी ने बदली ‘तारक मेहता…’ एक्टर की जिंदगी

Sharad Sankla: आज हम आपको एक ऐसे ही टीवी स्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने मुश्किल वक्त के बारे में बताया है. आइए जानते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं और उन्होंने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...

17:32 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Mardaani 3 कब होगी बड़े पर्दे पर रिलीज?

YRF ने Mardaani 3 का पोस्टर रिलीज कर दिया है. इसमें रानी मुखर्जी हाथ में बंदूक लिए सीरियस लुक के साथ नजर आ रही हैं. यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. ऐसा सस्पेंस और थ्रिलिंग पोस्टर देखकर लोगों के मन में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है. पढ़िए पूरी खबर...

17:18 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 9.7 IMDb रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसमें पत्नी बनीं हैवान!

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सच्ची घटना से प्रेरित एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री सीरीज को रिलीज किया गया है, जिसमें खूनी खेल दिखाया गया है. इसमें बीवियां ही कातिल बन गई हैं. इस सीरीज को IMDB की ओर से भी टॉप रेटिंग दी गई है. पढ़िए पूरी खबर.

17:15 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की रिलीज ऐलान

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया गया है, जिसे शेयर करने के साथ ही इसकी रिलीज का ऐलान किया गया है. फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DTU_2MeiFS4/?igsh=MWd2MDE5aDFsZWIzeQ%3D%3D&img_index=1

16:31 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ट्रैकिंग से डबिंग तक...प्रभास की फिल्म में ये 5 गलतियां बन गईं सबसे बड़ी आफत

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन अच्छा परफॉर्म किया है. लेकिन आज हम आपको इस फिल्म की 5 गलतियां बताएंगे, जिसने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:22 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन ने पिता अल्लू अरविंद को जन्मदिन पर दी भावुक शुभकामनाएं

नेशनल अवॉर्ड विजेता अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. अपनी करिश्माई पर्सनैलिटी और दमदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर वो देशभर के दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. एक सच्चे पैन-इंडिया आइकन के तौर पर उन्हें हर वर्ग के दर्शकों से अपार प्यार, सम्मान और सराहना मिलती है. ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और उन्हें जन्मदिन विश किया है, 'हैप्पी बर्थडे, डैड. मेरी जिंदगी में भगवान के सबसे करीब अगर कोई है, तो वो आप हैं. आप हमेशा खुशहाल जीवन जिएं.'

https://www.instagram.com/p/DTUXcQgkirb/?igsh=ajA5cTVwN3ptOW9h

16:11 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: भोजपुरी स्टार अंकुश राजा ने रीक्रिएट किया ‘दिल ना दिया’

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रील वायरल हो रही है, जिसमें कहते हुए एक शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'ले बेटा...किरिश का गाना सुनेगा.' तो इस पर भोजपुरी एक्टर अंकुश राजा का गाना आया है, जो यूट्यूब पर छा गया है. पढ़िए पूरी खबर.

16:08 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: उर्फी जावेद का नया लुक वायरल

उर्फी जावेद का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका नया अतरंगी अवतार देखने के लिए मिल रहा है. वह ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आईं. देखिए वीडियो.

https://www.instagram.com/p/DTU6l-9DYae/

16:08 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: धुरंधर' का ये एक्टर था 'कबीर सिंह' के लिए पहली पसंद

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने पर्दें पर धमाल मचाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म की पहली पसंद शाहिद नहीं बल्कि धुरंधर का ये हीरो था? हालांकि, इस हीरों ने फिल्म को डार्क बताकर रिजेक्ट कर दिया था. पढ़िए पूरी खबर...

16:06 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: पति और बेटी के साथ चिल करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वो पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. इसमें एक्ट्रेस का बिकनी लुक देखकर निक ने उन्हें स्नेक तक बता दिया.

https://www.instagram.com/p/DTU6UcXksGS/

15:17 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 41 साल पहले यह टीवी शो आज भी IMDb 8.3 रेटिंग में शामिल

कुछ टीवी शो ऐसे भी होते हैं, जिनका इतिहास में नाम अमर हो जाता है. जैसे कि 41 साल पहले आया ये शो, जिसके आते ही लोगों के बीच सेंसेशन बन गया था. इसमें रामायण-महाभारत के सभी पात्रों ने अपनी भूमिक निभाई है, साथ ही ये आज भी IMDb रेटिंग में 8. 3 पर है. पढ़िए पूरी खबर...

15:15 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'तान्हाजी' की रिलीज को 6 साल

अजय देवगन की 'तान्हाजी' की रिलीज को 6 साल का वक्त हो गया है. इसमें एक्टर शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले किया था. इसे यादकर एक्टर ने शानदार एक्सपीरियंस बताया.

15:13 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: नए साल के दूसरे हफ्ते OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

OTT Release This Week: ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जिनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. आइए जानते हैं कि नए साल के दूसरे वीक में क्या-क्या रिलीज हो रहा है? पढ़ें पूरी खबर...

15:12 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: एक साथ स्पॉट हुईं दिशा और मौनी रॉय

दिशा पाटनी और मौनी रॉय को साथ में एयरपोर्ट पर स्पट किया गया. दोनों साथ में बेस्टी गोल देते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनका जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिला.

https://www.instagram.com/p/DTUz4uZEwKr/

14:22 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 56 साल की हसीना के साथ सालों पहले हुआ था भयंकर हादसा, तहस-नहस हुआ करियर

Anu Aggarwal: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और आशिकी गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली अनु अग्रवाल का एक समय में इंडस्ट्री में सिक्का चलता था. हालांकि, एक्ट्रेस के कार एक्सीडेंट के बाद उनका करियर भी पूरी तरह से बदल गया. देखें फोटोज

14:08 (IST) 10 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 2026-27 में रिलीज होंगी 9 पैन-इंडिया फिल्में

Most Awaited Films List: साल 2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ये सभी फिल्में बड़ी हैं और इनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jan 09, 2026 07:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.