Live Updates
Entertainment News LIVE: पवन सिंह की मां अस्पताल में हुईं भर्ती
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हॉस्पिटल से पवन सिंह की भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वहीं एक्टर की पत्नी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Netflix पर नंबर-1 बनी साउथ सिनेमा की 145 मिनट ये फिल्म
OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों साउथ सिनेमा की फिल्म ‘इरुमुडी’ नंबर-1 बन गई है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Prime Video पर आते ही छाई 8 एपिसोड की ये दमदार सीरीज
अगर आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन कॉमेडी-ड्रामा सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो 'दुपहिया 2' सीरीज आपके लिए काफी बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 58 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 58वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 321.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 379.96 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 419.46 करोड़ की कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल
कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में फैंस से मुलाकात की. सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस के साथ एक फैन ने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं. अपने खास दिन पर एक्ट्रेस फैंस से रूबरू हो रही थीं. फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक करा रहे थे. इसी बीच एक फैन आया जिसने पहले सेल्फी क्लिक कराई और बाद में एक्ट्रेस के गाल पकड़कर भाग गया. इस हरकत से एक्ट्रेस भी हैरान हो गईं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: Rise and Fall 2 में रोईं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर
'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर इमोशनल भी होती दिखाई दीं. दरअसल स्वरा को अपनी छोटी सी बेटी राबिया की याद सता रही है. वहीं एक्ट्रेस शो में रोती हुई दिखाईं दी और अपनी बेटी की तस्वीर देखने की मांग भी करने लगीं. तेज प्रताप यादव स्वरा को चुप कराते भी दिखाई दिए. वहीं गौतम गुलाटी ने भी स्वरा से पूछा कि आप इमोशनल क्यों हो गईं, तो इस पर स्वरा ने कहा कि किसी ने अभी सुशी कहा तो मुझे मेरी बेटी की याद आ गई. इसके बाद वो रोते हुए बेटी की तस्वीर देखने की मांग करने लगीं.
Entertainment News LIVE: Rise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
लेटेस्ट एपिसोड में शहजाद पूनावाला स्वरा भास्कर को वर्कआउट कराते नजर आ रहे हैं. शहजाद पूनावाला अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हैं. वहीं शो में भी शहजाद पूनावाला डेली वर्कआउट भी करते नजर आते हैं. वहीं स्वरा भास्कर को भी शहजाद पूनावाला ने वर्कआउट करने के लिए मोटिवेट किया. शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर को 'राइज एंड फॉल 2' के पूरे घर के 40 चक्कर काटने को कहा. वहीं जब स्वरा भास्कर चक्कर काटते हुए वर्कआउट करने लगीं तो शहजाद पूनावाला भी उनके पीछे-पीछे फिटनेस कोच की तरह चलते दिखाई दिए.
Entertainment News LIVE: वो 5 एक्ट्रेसेस, जिन्होंने करियर के पीक पर छोड़ा बॉलीवुड
बॉलीवुड की 5 एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने करियर के पीक पर फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया. हिट फिल्में देने के बाद भी इन एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड को बाय-बाय कहना ही सही समझा. इनमें नम्रता शिरोडकर से लेकर असिन तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाई 'चुंबक' सीरीज
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर 'चुंबक' छाई हुई है. इस सीरीज का दूसरा पार्ट हाल ही में रिलीज किया गया है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज की खूब तारीफ की जा रही है. सीरीज में कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.
Entertainment News LIVE: Prime Video की 1 घंटे 52 मिनट की फिल्म पर आया GenZ का दिल!
प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'द लव हाइपोथीसिस' है. ये फिल्म 23 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और अभी भी ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं और इसकी कहानी ने GenZ का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म के वायरल सीन्स को खूब शेयर कर रहे हैं. वहीं ये ट्रेंडिंग लिस्ट में 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
Entertainment News LIVE: साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का हुआ निधन
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. साउथ के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का 94 की उम्र में निधन हो गया है. उम्र संबंधी बीमारियों के चलते साउथ फिल्ममेकर का निधन हुआ है. सिंगीथम श्रीनिवास राव ने साल 1991 में ही टाइम ट्रैवल पर फिल्म बना दी थी.
Entertainment News LIVE: मीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 20' के अपकमिंग एपिसोड में मीका सिंह कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते नजर आएंगे. प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि सलमान खान मीका सिंह को स्टेज पर इनवाइट करते हैं. स्टेज से ही मीका सिंह शो के कंटेस्टेंट्स से मिलते हैं और उनके गानों पर सभी कंटेस्टेंट्स झूमते भी नजर आते हैं. इसके साथ ही मीका सिंह के गाने पर गुल्लू और लव गिल ने कपल डांस भी किया. लव और गुल्लू के डांस को देख कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर भी खुशी ही नजर आई. सोशल मीडिया पर गुल्लू और लव गिल का डांस काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: सलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
सलमान खान की इस फिल्म में साल 2020 में गलवान घाटी के बीच हुई भारत और चीन की लड़ाई को दिखाया गया है. लंबे समय से ये फिल्म सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही थी. दरअसल रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी, जिसको लेकर फिल्म की रिलीज डेट अटक गई थी. वहीं अब 'मातृभूमि' के नए वर्जन को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सामने रखा गया है और सरकार ने इस फिल्म को हरी झंडी दे दी है. अब फिल्म को जनता के बीच रिलीज किया जा सकता है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जो मिनटों में वायरल भी हो गया है. स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'कैप्टन स्मित मच्छर आपने सबसे कठिन समय में दृढ़ता से डटकर सामना किया. विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करना और अपनी जान जोखिम में डालना आसान नहीं होता, लेकिन आपने जहाज पर सवार लोगों की रक्षा के लिए ऐसा ही किया और हमें दिखाया कि एक कप्तान होने का क्या मतलब होता है. साहस और कर्तव्य की सच्ची मिसाल. आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं, देश को आप पर गर्व .'
Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' ने कितने का किया कलेक्शन?
'दृश्यम 3' ने महज 2 दिनों में भारत में अब तक 115.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 138.60 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 177.10 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है, ये ही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. 2 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद ये तो तय हो गया है कि फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: सोहा अली खान का जन्मदिन
सोहा अली खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. सोहा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी. इस साल एक्ट्रेस की पीरियड ड्रामा फिल्म ' इति श्रीकांत ' रिलीज हुई थी. वहीं इसके बाद उन्होंने फिल्म 'रंग दे बसंती' में काम किया. इस फिल्म में सोहा अली खान की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं अब एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं.
Entertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' की रिलीज डेट आई सामने
जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए खुशखबरी है. एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ड्रैगन' की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस 'मैथ्री मूवी मेकर्स' ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 जून 2027 में रिलीज होने जा रही है. इस बात की जानकारी फिल्म प्रोड्यूसर रवि शंकर येल्लामंचिली ने 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' के प्री-रिलीज इवेंट में शेयर की. बता दें कुछ टाइम पहले खबरें थी कि फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया जा सकता है, वहीं अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज कंफर्म करने के बाद इन अफवाहों पर भी विराम लग दिया है. इस फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं.
Entertainment News Live: 1969 का विवादित सीन, एक्टर की हरकत से रो पड़ीं एक्ट्रेस
आज के दौर में हिंदी सिनेमा की फिल्मों किसिंग सीन को लेकर कोई परहेज नहीं किया जाता है. लेकिन पुराने दौर में किसी मूवी में किसिंग सीन को सही नहीं माना जाता था. कई बार फिल्मों में किसिंग सीन को लेकर विवाद होता रहा है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जब एक एक्ट्रेस को एक्टर ने 5 मिनट तक जबरदस्ती किस किया था.
Entertainment News Live: इस फिल्म को बनाने में लगे 23 साल, रिलीज से पहले 2 एक्टर-डॉयरेक्टर की मौत
Bollywood Kissa: आज के दौर में किसी भी मूवी को बनाने में 1 या 2 साल का समय लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी मूवी है, जिसे बनने में 23 साल का समय लगा था. इतना ही नहीं मूवी की शूटिंग के दौरान फिल्म के लीड एक्टर की मौत भी हो गई थी. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.
Entertainment News Live: Jio hotstar पर तबाही मचा रही 6 एपिसोड की ये सीरीज
आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 3 महीने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की गई थी. इस सीरीज में आपको भरपूर सस्पेंस के साथ थ्रिलर भी देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज में अरशद वारसी ने काफी शानदार अभिनय किया है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News Live: रीति तिवारी बिग बॉस 20 के घर से हुई बाहर
Bigg Boss 20 Latest Episode: बिग बॉस 20 का लेटेस्ट एपिसोड बीते दिन 2 अक्टूबर को स्ट्रीम किया गया है, जिसमें मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का मिड एविक्शन हुआ है. इतना ही नहीं मैरी कॉम ने अपनी दूसरी शादी को लेकर बात की है, जो काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News Live: सलमान खान ने स्मित मच्छार को लेकर शेयर किया पोस्ट
Salman Khan Praises Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी इन दिनों काफी चर्चा पूरी दुनिया में हो रहा है. इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर पायलट को सलाम किया है.
Entertainment News Live: अर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म का हुआ ऐलान
3 Monkeys First Poster: अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘3 मंकीज’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस मूवी का निर्देशन अब्बास-मस्तान कर रहे हैं. एक्टर इससे पहले आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News Live: 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बीते दिन यानी 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस मूवी ने ओपनिंग डे कलेक्शन में रणवीर की ‘धुरंधर’ को भी पिछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितने का कारोबार किया है.
Entertainment News: जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए खुशखबरी है. एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ‘मैथ्री मूवी मेकर्स’ ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 जून 2027 में रिलीज होने जा रही है. इस बात की जानकारी फिल्म प्रोड्यूसर रवि शंकर येल्लामंचिली ने ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ के प्री-रिलीज इवेंट में शेयर की. बता दें कुछ टाइम पहले खबरें थी कि फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया जा सकता है, वहीं अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज कंफर्म करने के बाद इन अफवाहों पर भी विराम लग दिया है. इस फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं.
सोहा अली खान का जन्मदिन
सोहा अली खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. सोहा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी. इस साल एक्ट्रेस की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘ इति श्रीकांत ‘ रिलीज हुई थी. वहीं इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में काम किया. इस फिल्म में सोहा अली खान की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं अब एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं.
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
‘दृश्यम 3’ ने कितने का किया कलेक्शन?
‘दृश्यम 3’ ने महज 2 दिनों में भारत में अब तक 115.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 138.60 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 177.10 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है, ये ही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. 2 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद ये तो तय हो गया है कि फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 mins ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
48 mins agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
4 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
5 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines