14 साल बाद फिर साथ आएंगे Shahrukh-Karan Johar, इससे पहले चार फिल्मों में साथ कर चुके काम

Shahrukh Khan Karan Johar Upcoming Film: बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान अगली बार करण जौहर के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। जो कि काफी धमाकेदार होने वाली है।

Shahrukh Khan Karan Johar

image credit: social media

विज्ञापन

Shahrukh Khan Karan Johar Upcoming Film: शाहरुख खान के लिए साल 2023 धमाकेदार रहा है। इस साल अभिनेता ने एक के बाद एक तीन धमाकेदार फिल्में पठान, जवान और डंकी दी हैं। तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है। डंकी तो अभी भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। अब तीन फिल्मों के बाद शाहरुख खान एकबार फिर से अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म की तैयारी में हैं। खबर है कि शाहरुख खान अगली बार करण जौहर के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख और करण ने फिर से हाथ मिलाया है।

पहली बार एक्शन में हाथ आजमाएंगे करण!

विज्ञापन

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार पठान और जवान के बाद अब जब करण जौहर शाहरुख के साथ फिल्म बनाएंगे तो उनका ध्यान एक्शन फिल्मों की ओर है। बता दें कि इससे पहले करण जौहर ने कभी भी किसी भी एक्शन फिल्म का निर्माण नहीं किया है। हालांकि लगातार दो एक्शन फिल्में करने के बाद अब शाहरुख खान तीसरी एक्शन फिल्म के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर डंकी के बाद अब वह कुछ भी एक्सपेरिमेंट करने के मूड में भी नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन

करण-शाहरुख एकसाथ इन फिल्मों में आए नजर

शाहरुख और करण जौहर की बात करें तो इससे पहले दोनों ने चार फिल्मों में एकसाथ काम किया है। शाहरुख खान और करण जौहर ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माई नेम इज खान’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी सुपरहिट फिल्म एकसाथ दे चुके हैं। खबरों की मानें तो इस महीने के अंत तक शाहरुख खान अपनी तीन फिल्मों का एलान कर चुके हैं। अगर ऐसा हुआ तो शाहरुख खान इस साल भी बैक टू बैक हिट फिल्मों की हैट्रिक लगाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि किंग खान इन दिनों लंदन में हैं और अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

विज्ञापन

शाहरुख की आगामी फिल्में

विज्ञापन

इसके अलावा शाहरुख खान सलमान खान के साथ टाइगर वर्सेज पठान में भी नजर आने वाले हैं। पिछले साल इस फिल्म को लेकर यशराज फिल्म ने घोषणा की थी। वहीं एटली शाहरुख खान के साथ जवान 2 पर भी मुहर लगा सकते हैं। बता दें कि करण जौहर अपने अगले प्रोडक्शन ‘द बुल’ के लिए सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ