हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream Girl 2 Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में होगी 'पूजा' की एंट्री, टल गई 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट

विज्ञापन
Dream Girl 2 Release Date

Dream Girl 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आई थी।

फैंस ने ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) को इतना प्यार दिया कि अब आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) भी बहुत जल्द आ रही है। इस बीच अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ की नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है, जिससे अब फैंस को इस फिल्म के थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है।

आगे बढ़ी ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज डेट

हाल ही में ‘ड्रीम गर्ल 2’ का एक लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसको देखने के बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट हो गया था। हालांकि अब इस फिल्म की रिलीज डेट को थोड़ा और आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोली-  आखिर क्यों नहीं देना पड़ा ऑडिशन

इस दिन सिनेमाघरों में होगी ‘पूजा’ की एंट्री

आयुष्मान खुराना की ये फिल्म पहले 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर आगे बढ़ाया गया है और अब ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता के साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने दी जानकारी

बता दें कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) की नई रिलीज डेट को शेयर किया है और एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। वहीं, इस देरी की वजह कथित तौर पर फिल्म के वीएफएक्स वर्क को बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Salman Khan And Aamir Khan Photo: इस अंदाज में सलमान खान ने दी ईद की मुबारकबाद, आमिर खान के साथ पोस्ट की फोटो

विज्ञापन

‘ड्रीम गर्ल 2’ में दिखेगा आयुष्मान खुराना का शानदार किरदार

इसके साथ ही बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की जॉइंट मैनेजर डायरेक्टर एकता आर कपूर का कहना है कि- ‘हम चाहते हैं कि आयुष्मान खुराना का किरदार ‘ड्रीम गर्ल 2’ में पूजा के रूप में बिल्कुल परफेक्ट दिखें और इसलिए हम फेस के लिए वीएफएक्स वर्क को परफेक्ट तरीके से करने के लिए थोड़ा और समय ले रहे हैं।

जल्द रिलीज होगी ‘ड्रीम गर्ल 2’ 

हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे दर्शक फिल्म देखते समय जितना हो सके उतना बेस्ट अनुभव करें। ‘ड्रीम गर्ल 2′ के लिए वीएफएक्स वर्क फिल्म का एक जरूरी हिस्सा है और हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अपने दर्शकों को हाई क्वालिटी प्रोडक्ट डिलीवर करें।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola