Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

दूरदर्शन का वो सीरियल जिसने फिल्मों को दी कड़ी टक्कर, Rajat Kapoor से Neena Gupta तक दिखे थे 15 बॉलीवुड स्टार्स

90 के दशक भारतीय टेलीविजन के लिए काफी सुनहरा दौर माना जाता है. उसे समय मनोरंजन के साधन काफी कम हुआ करते थे. हर घर में एक टीवी चैनल सबसे ज्यादा देखा जाता था, वो दूरदर्शन था. आज हम आपको इस खबर में दूरदर्शन के उसे धारावाहिक शो के बारे में बताएंगे जिसने फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दी थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Mar 12, 2026 22:02
junoon

90 के दशक में बॉलीवुड में कई सारी फिल्में और टीवी सीरियल बने हैं, जो लोगों को काफी पसंद आए. लेकिन उस समय सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल दूरदर्शन हुआ करता था. लोग अपने रोजमर्रा के काम को जल्दी खत्म कर टीवी के सामने बैठ जाया करते थे और दूरदर्शन चैनल लगाकर मनोरंजन किया करते थे. दर्शन 90 के दशक में मनोरंजन के साधन काफी कम थे. लगभग हर घर में एक ही टीवी चैनल चला करता था दूरदर्शन. यही कारण था के लोग अपना पसंदीदा शो देखने के लिए टाइम पर टीवी चालू कर सामने बैठ जाया करते थे. लेकिन आज हम आपको दूरदर्शन के ऐसे धारावाहिक के बारे में बताएंगे, जिसने  कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के बाद फिर धमाका करेंगे रणवीर सिंह, 300 करोड़ की इस थ्रिलर फिल्म से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

---विज्ञापन---

दूरदर्शन पर ‘जुनून’ धारावाहिक कब शुरू हुआ था

हम जिस धारावाहिक की बात कर रहे हैं,  वो साल 1994 में शुरु हुआ था और साल 1998 तक चला था. दरअसल, इस शो 500 एपिसोड एपिसोड प्रसारित किए गए थे, जो उस दौर में किसी भी टीवी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी. इतना ही नहीं 90 के दशक में इतने लंबे समय तक चलने वाले शो बहुत कम हुआ करते थे. यही कारण था कि इस शोक को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस टीवी सीरियल की कहानी की बात करें तो इसमें आपको दो ताकतवर परिवारों की दिखाई गई है. सीरियल में दिखाया गया है कि दो परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी, सत्ता की होड़ के साथ रिश्तो में उलझे इमोशनल कहानी भी है. इतना ही नहीं इस टीवी सीरियल में पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव, टकराव और साजिश भी दिखाई गई है. यह टीवी सीरियल काफी दमदार बनाया गया था. इतना ही नहीं इस धारावाहिक का ट्रैक टाइटल भी काफी पॉपुलर हुआ था.

यह भी पढ़ें: ‘अगर शाहरुख खान की फिल्म होती…’, ‘Dhurandhar 2’ क्लैश पर ‘Ustaad Bhagat Singh’ के डायरेक्टर का बड़ा बयान

---विज्ञापन---

‘जुनून’ धारावाहिक में कौन-कौन कलाकार आया था नजर

आपको बता दे की इस टीवी सीरियल में बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे नजर आए थे जैसे- फरीदा जलाल, सईद जाफरी, राज कपूर, तनुजा, नीना गुप्ता, परीक्षित साहनी जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए थे. हम जिस टीवी सीरियल की बात कर रहे हैं उसका टाइटल ‘जुनून’ था.

First published on: Mar 12, 2026 10:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.