हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dhamaal 4 Box Office Collection: पहले हफ्ते कैसी रही धमाल 4 की रफ्तार? तीसरे दिन ही तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, जानें पूरा कलेक्शन

Dhamaal 4 Total Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी स्टारर फिल्म धमाल 4 तूफान लाए हुए है. कमाई की मामले में फिल्म 100 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है. आइए जानते हैं कि पहले वीक का कलेक्शन.

विज्ञापन
Dhamaal 4 Box Office Collection

Dhamaal 4 Box Office Report: कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) ने अपने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. फिल्म के तीसरे दिन यानी रविवार को बेहद शानदार कलेक्शन किया, जिससे फिल्म की कमाई 100 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है. आइए जानते हैं इसकी कुल कमाई के बारे में.

यह भी पढ़ें: Netflix पर रिलीज होते ही बवाल काट रही है 189 मिनट की ये स्पोर्ट ड्रामा फिल्म, हर सीन में मिलेगा रोमांच

धमाल 4 का वीकेंड कलेक्शन

फिल्म धमाल 4 ने अपने ओपनिंग वीकेंड से लेकर तीसरे दिन तक अच्छी खासी कमाई कर ली है. फिल्म ने अपने पहले दिन 14 करोड़ की शानदार कमाई की. इसके बाद अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने कमाई में 60.7% का भारी उछाल के साथ 22.50 करोड़ बटोरे. वहीं तीसरे दिन 28.50 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड्स तोड़ दिए.

विज्ञापन

धमार 4 का नेट कलेक्शन

घरेलू सिनेमाघरों के साथ-साथ विदेशों में भी इस कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. फिल्म ने तीन दिनों में विदेशों से करीब ₹14.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस हिसाब से मात्र 3 दिनों के भीतर ‘धमाल 4’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹92.00 करोड़ हो चुका है, और यह फिल्म आज ही ₹100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: रविवार को चमकी अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल

विज्ञापन

तीसरे दिन तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ ने अपने शानदार वीकेंड प्रदर्शन से अक्षय कुमार की बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा ₹65 करोड़ की कमाई के साथ यह इस साल की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं रविवार को फिल्म के इवनिंग और नाइट शोज में 43% से 50% तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो दर्शाती है कि फैमिली ऑडियंस को फिल्म की कॉमेडी बेहद पसंद आ रही है.

यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही छा गई 2026 की ये डिजास्टर रोमांटिक ड्रामा फिल्म, टॉप-10 में जमाया कब्जा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola