मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक बार फिर सारी लाइम लाइट लूटकर सोशल मीडिया अपने नाम कर लिया है।
दरअसल, बीती शाम मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में तमाम बी-टाउन सेलेब्स की तरह ये दोनों भी शामिल हुए और रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। मगर अपने लुक्स और स्टाइल से ज्यादा ये दोनों अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं।
अभी पढ़ें – Phone Bhoot Box Office Collection Day 7: फोन भूत की रफ्तार भी पड़ रही धीमी, इतनी हुई कमाई
कई पैपराजी पेजेस ने कपल के वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें रणवीर सिंह रेड कार्पेट पर अपना स्वैग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन रणवीर सिंह (Deepika stares at Hubby Ranveer) के स्वैग से ज्यादा उस स्वैग पर दीपिका के रिएक्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वाकई में ये दिल को छू लेने वाला है कि कैसे ये दोनों एक दूसरे को चीयर करते देखे जाते हैं।
रणवीर ने जहां कार्यक्रम के लिए शाइनी और फंकी को-सूट को चुना। तो वहीं दीपिका लाल रंग के पैंट सूट में बॉस लेडी की तरह नजर आईं। जब रणवीर पैप्स के लिए झूमते हुए पोज दे रहे थे तो एक कोने में खड़ी होकर दीपिका उन्हें निहार रही थीं और मंद मंद मुस्कुरा रही थीं।
अभी पढ़ें – Mili Box Office Collection Day 7: सिनेमाघरो में बुरी तरह पिटती ‘मिली’ जान्हवी कपूर की फिल्म
इस वीडियो में रणवीर पर दीपिका का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वहीं नेटिजेंस भी कमेंट सेक्शन में जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने दोनों को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर अगली बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ में नजर आएंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines