मुंबई: बॉलीवुड के दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर एक खबर आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री को बेचैनी की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Deepika Padukone compalins uneasiness and rush to breach candy hospital) ले जाया गया था।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, बीती रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनके कई टेस्ट्स हुए। हालांकि उनकी टीम ने अभी तक उनकी हालत पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन एंटरटेनमेंट पोर्टल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपिका (Deepika Padukone health update) अब ठीक हैं।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: सामने आई एक और कंटेस्टेंट की झलक, टीवी वर्ल्ड की ये मशहूर बहू दिखाएंगी अपना गेम
इससे पहले जून महीने में भी उन्हें लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी। हालांकि, तब भी मामूली शिकायत बताते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उस दौरान दीपिका को फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के सेट पर बेचैनी की शिकायत हुई थी। तब उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया था। रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सेट पर अभिनेता की हार्ट बीट बढ़ गई थी जिसके बाद उन्हें कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, वो जल्द ही दीपिका ठीक हो गईं और सेट पर लौट आई थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका अगली बार पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 25 जनवरी को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देगी।
अभी पढ़ें – Sonam Kapoor ने दादी के जन्मदिन पर दिखाई बेटे वायु की झलक
‘ओम शांति ओम’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के बाद ‘पठान’ के जरिए दीपिका और शाहरुख चौथी बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आने वाली फिल्म एक रॉ एजेंट कोडनेम पठान के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक खलनायक का सामना करता है, जो भारत के सुरक्षा तंत्र को तोड़ने पर आमादा है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
17 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines