---विज्ञापन---

Ranveer Singh के बाहर जाते ही Deepika Padukone ने शेयर किया पोस्ट, क्या बोलीं न्यू मॉम?

Deepika Padukone Viral Post: दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह को खास मैसेज दिया है। साथ ही ये भी रिवील किया है कि पति के लेट होने पर वो कैसे रिएक्ट करती हैं।

---विज्ञापन---

Deepika Padukone Viral Post: पॉपुलर बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। 8 सितंबर को ही दीपवीर (DeepVeer) की बेटी का जन्म हुआ है। अभी तक रणवीर-दीपिका ने न तो बेटी के नाम का खुलासा किया है और न ही अपनी लाडली का फेस रिवील किया। जिस दिन दीपिका पादुकोण अपनी बेटी को लेकर हॉस्पिटल से घर आई थीं उसके बाद से अभी तक वो नजर नहीं आई हैं। हालांकि, रणवीर सिंह आज पहली बार पापा बनने के बाद बाहर निकले हैं।

रणवीर सिंह के लिए दीपिका ने शेयर किया पोस्ट

एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बनते हुए देखा गया। इस दौरान एक्टर पिता बनने के बाद पहली बार पैपराजी के सामने आए और उनसे बातचीत भी की। इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक भी देखने को मिली और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। रणवीर सिंह तो अब बाहर आ गए हैं लेकिन उनकी बीवी और बच्ची घर में ही हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है।

---विज्ञापन---

रणवीर को मिस कर रही हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी के जरिए उन्होंने पति रणवीर सिंह को एक खास पैगाम भेजा है। दीपिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस का ये अंदाज देखकर फैंस भी हंस रहे हैं। दरअसल, अब उन्होंने एक क्यूट सा वीडियो पोस्ट किया है, जो बता रहा है कि इस वक्त दीपिका घर पर पति को कितना मिस कर रही हैं। वीडियो में एक बच्ची है, जो भागते हुए जाती है और घर के बाहर शीशे के दरवाजे से दूरबीन के जरिए किसी को ढूंढती हुई नजर आ रही है।

Deepika Padukone Viral Post

रणवीर को देरी होती ही क्या करती हैं दीपिका?

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के बाद Golmaal एक्टर का फेसबुक अकाउंट हैक, वायरल हुआ पोस्ट

---विज्ञापन---

रणवीर के लेट होते ही दीपिका हुईं बेचैन

इस क्यूट से वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘मैं जब मेरे हसबैंड कहते हैं कि वो 5 बजे तक घर आ जाएंगे लेकिन अब 5:01 हो गए हैं। इसे शेयर करते हुए दीपिका ने रणवीर सिंह को टैग किया है। अब ये पोस्ट सबूत है कि दीपिका कितनी बेसब्री से रणवीर का घर पर इंतजार कर रही हैं। एक्ट्रेस का ये पोस्ट बेहद प्यारा है। वहीं, अब दीपिका सोशल मीडिया पर तो एक्टिव हो ही गई हैं, ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही बेबी को लेकर भी कुछ अपडेट देंगी। दरअसल, सभी को इंतजार है कि कब रणवीर और दीपिका की प्रिंसेस की एक झलक देखने को मिलेगी।

First published on: Sep 30, 2024 04:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola