सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस कौन? एक फिल्म के करती हैं 15 से 20 करोड़ चार्ज

Most highest paid Actress: टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस कौन हैं क्या आप जानते हैं? अगर नहीं तो चलिए हम बता देते हैं उनका नाम, वो न तो आलिया हैं और न ही स्त्री 2 की श्रद्धा, चलिए जान लेते हैं हसीना के बारे में…

Most highest paid Actress

Most highest paid Actress

विज्ञापन

Most highest paid Actress: किसी भी फिल्म की कहानी को लिखने से पहले उसकी स्टारकास्ट को सलेक्ट किया जाता है। मूवी में कौन हीरो होगा, कौन हीरोइन होगी और विलेन के बिना तो ट्विस्ट ही नहीं आता। फिल्म के बजट में ही सभी स्टारकास्ट की फीस सेट होती है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन की लिस्ट में शुमार हैं। न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि टॉलीवुड में भी उनके आगे फीस के मामले में कोई खड़ा नहीं हो सकता। पहले हम आपको कुछ हिंट देंगे ताकि आप अनुमान लगा सकें। इसके बाद नाम भी बताएंगे।

कौन हैं वो जो लेती हैं सबसे ज्यादा फीस

हम जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं वो एक्टिंग से लेकर अपनी ब्यूटी तक के लिए जानी जाती हैं। उनके गालों के डिंपल लाखों लड़कों के दिलों की धड़कन बढ़ा देते हैं। इसी साल वो मां बनीं हैं, और इन दिनों अपने बेबी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

विज्ञापन

वहीं वो फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी क्रश हैं, ये हम नहीं कह रहे बल्कि कई एपिसोड में खुद कपिल ने इस बात को कबूला है। आपको समझ तो आ ही गया होगा कि हम किनकी बात कर रहे हैं। अरे नहीं आया तो चलिए अब नाम ही बता देते हैं।

विज्ञापन

कौन हैं वो हसीना जो करती हैं करोड़ों चार्ज

वो हसीना और कोई नहीं बल्कि मोस्ट ब्यूटिफुल और टैलेंटेड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा एक्ट्रेस बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन हैं।  उन्होंने साल 2023-24 में एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं, जैसे जवान, पठान, फाइटर और अब कल्कि 2898 एडी।

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने फाइटर और कल्कि 2898 एडी के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है और वो मोस्ट हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस करीब 500 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

विज्ञापन

इसी साल बेटी दुआ का किया था वेलकम

दीपिका पादुकोण के लिए साल 2024 बहुत ही स्पेशल रहा। इसी साल उन्होंने अपनी पहली संतान दुआ का वेलकम किया था। दीपिका को 8 सितंबर, 2024 को मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। शुरुआत में तो एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को सभी की नजरों से दूर रखा लेकिन अब वो दुआ की कुछ-कुछ झलक अपने फैंस को दिखाती रहती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ