Sisters War After Known Affair his Boyfriend: अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड या पति को छीन लेना बहुत बार सुनने में आया है लेकिन एक बहन अपनी ही सगी बहन के बॉयफ्रेंड को छीन ले तो सुनकर जरूर हैरानी होती है। कुछ ऐसा ही हुआ है रियलिटी टीवी स्टार और मॉडल क्लो गुडमैन के साथ जिसकी सगी बहन लॉरिन ने उनके शादीशुदा बॉयफ्रेंड को छीन लिया। इतना ही नहीं वो चोरी-छिपे उसके साथ प्रेग्नेंट भी हो गई। जब इस बात का पता क्लो गुडमैन को चला तो उन्होंने अपनी बहन से रिश्ता तोड़ दिया। यहां तक कि अपनी शादी में भी नहीं बुलाया। एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी बहन ने उन्हें अंधेरे में रखते हुए धोखा दिया है। इसलिए वो अपनी बहन को कभी माफ नहीं कर पाएंगी। क्लो ने बताया कि वो अपनी बहन से बातचीत नहीं कर रही हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल क्लो गुडमैन ने ‘द सन’ के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक झगड़े की वजह से उन्होंने अपनी सगी बहन लॉरिन को खुद की शादी में इनवाइट नहीं किया। उनका दावा है कि लॉरिन ने उन्हें धोखा दिया है। उन्हें अंधेरे में रखकर उन्हीं के शादीशुदा बॉयफ्रेंड से रिश्ता रखा। दरअसल, क्लो गुडमैन लंबे समय से अपनी बहन लॉरिन गुडमैन से बातचीत नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके शादीशुदा बॉयफ्रेंड फुटबॉलर काइल वॉकर के साथ उनकी बहन के रिश्ते से वो पूरी तरह से अनजान थीं।
क्लो गुडमैन ने बातचीत में आगे कहा कि वो लॉरिन के अपने बच्चों को यूरो 2024 में ले जाने के फैसले से इंकार करती हैं। वो वजह जानकर हैरान थीं कि लॉरिन ने उनके बॉयफ्रेंड काइल वॉकर के साथ दूसरा बच्चा पैदा किया। इस बात का पता उन्हें तब तक नहीं चला जब तक लॉरिन ने खुद फोन करते हुए उन्हें नहीं बताया। क्लो ने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता है कि मेरी बहन ने जो किया वो माफी के लायक है। मैं फिलहाल इस मामले में बैठकर उसके साथ बातचीत करना नहीं चाहती। मुझे लगता है कि वो सब याद करने के बाद मैं अपने आपे से बाहर हो जाऊंगी। इसका मुझे बाद में पछतावा हो सकता है।’
यह भी पढ़ें: ‘कसौटी जिंदगी की’ से सुपरहिट हुए महेश पांडे धोखाधड़ी में गिरफ्तार, टीवी इंडस्ट्री में तहलका
बहन से दो बार मिला धोखा
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘मेरी बहन ने एक बार नहीं बल्कि दो बार मुझे धोखे में रखा। मुझे उस वक्त झटका लगा जब पता चला कि लॉरिन दूसरी बार प्रेग्नेंट है। मुझे नहीं पता था कि लॉरिन और काइल के बीच में दोबारा संबंध बन गए।’ उन्होंने कहा कि ‘मैं खुश थी कि काइल रोज मेरे घर आता है और बच्चों से मिलता है। सभी बच्चों को पिता का सुख मिलना जरूरी है। मैंने मान लिया था कि अब दोनों के बीच कुछ नहीं है। लॉरिन ने भी मुझे नहीं बताया लेकिन जब मुझे सच्चाई पता चली तो मैंने कह दिया कि अब तुम दोनों के लिए मेरे मन में सहानुभूति नहीं बची है।’
शादी के बावजूद दूसरे संग रिश्ता
गौरतलब है कि काइल वॉकर ने क्लो के साथ रिश्ते में रहते हुए लॉरिन से रिश्ता बनाया और उसे प्रेग्नेंट किया। इसके बाद उसने एनी किल्नर से शादी की और चोरी छिपे लॉरिन से मिलता रहा। ऐसे में लॉरिन दूसरी बार प्रेग्नेट हो गई लेकिन उसने अपनी बहन क्लो गुडमैन से बच्चे के पिता का नाम छिपाया। इसके बाद लॉरिन ने एनी को मैसेज भेजकर बताया कि उसका पति काइल पहले से दो बच्चों का पिता है और दोनों बच्चे उसके हैं। यह सब जब क्लो गुडमैन को पता चला तो उन्होंने अपनी शादी से बहन लॉरिन को वंचित कर दिया। वहीं एक न्यायाधीश ने काइल के साथ ओपन-एंडेड चेक बुक के तरह रिश्ता रखने के लिए लॉरिन की आलोचना की।
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines