Celina Jaitly, Vikrant Kumar: मशहूर अभिनेत्री सेलिना जेटली बीते एक साल से मुश्किल दौर से गुजर रही है. सेलिना जेटली का भाई और रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की जेल में बंद है. एक्ट्रेस अपने भाई को लेकर बेहद परेशान रहती है. अब उन्होंने भाई के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
सेलिना ने शेयर किया पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम पर सेलिना जेटली ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सेलिना जेटली ने बेहद इमोशनल बातें लिखी हैं. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरे भाई के बिना 444 दिन, युद्ध के मैदान से कोठरी तक. एक भारतीय सैनिक का अनकहा दर्द. 1 साल, 2 महीने, 17 दिन, कुल 443 दिन, 10,632 घंटे, 637,920 मिनट हो गए हैं, जब से मेरे भाई रिटायर मेजर विक्रांत कुमार जेटली को ले जाया गया है.
आठ महीने तक कोई संपर्क नहीं- सेलिना
सेलिना ने आगे लिखा कि जब से उन्हें यहां से ले जाया गया है, तब से आठ महीने तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया. फिर मध्य पूर्व में कहीं हिरासत में रखा गया. मेरी जिंदगी डर, उम्मीद और असहनीय खामोशी की उल्टी गिनती रही है. मैं उनकी आवाज सुनने का इंतजार कर रही हूं. मैं उनका चेहरा देखने का इंतजार कर रही हूं. मुझे डर है कि उन्होंने उनके साथ क्या किया है?
मुझे डर है- एक्ट्रेस
अभिनेत्री ने आगे लिखा कि मुझे डर इसलिए है क्योंकि सिर्फ मैं जानती हूं कि जब वह पूरे थे तब वह कौन थे और मुझे डर इसलिए है क्योंकि मुझे पता है कि उस आखिरी कॉल में उन्होंने क्या बात की थी? एक कॉल उस एकमात्र नंबर पर मेरे पास जवाबों से ज्यादा सवाल हैं. हर गुजरते सेकंड में बहुत डर है.
बेहद इमोशनल नजर आईं सेलिना
सेलिना ने आगे लिखा कि वो अपने कर्तव्य की राह पर कई चोटों से पीड़ित हैं. उन्होंने अपनी जवानी, अपनी ताकत, अपना दिमाग, अपना जीवन भारत को दिया है और वो तिरंगे के लिए जिए और खून बहाया है. अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में और क्या लिखा है? इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने दिल्ली धमाके पर क्या कहा? 26/11 और पहलगाम अटैक में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines