हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Celebrity Masterchef की रिलीज डेट अनाउंस, जानें कौन-कौन होंगे कंटेस्टेंट्स?

Celebrity Masterchef Release Date: सोनी टीवी पर शुरू होने वाले कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। आइए जानते हैं कि शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट्स होंगे?

विज्ञापन
Celebrity Masterchef. File Photo

Celebrity Masterchef Release Date: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है। 19 जनवरी को शो का विनर मिल जाएगा और इसी के साथ शो खत्म हो जाएगा। फैंस की नजर आने वाले कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर बनी हुई हैं, जो काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। फाइनली मेकर्स ने इस शो की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। आइए जानते हैं कि फराह खान का ये शो कब से शुरू होगा और इसमें कौन कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे?

मेकर्स ने जारी किया प्रोमो

सोनी लिव पर आने वाला कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ भले ही टीवी पर टेलीकास्ट नहीं हुआ हो लेकिन इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। सोनी लिव के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शो से जुड़े कई प्रोमो लगातार शेयर किए जा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस शो से जुड़ा नया प्रोमो जारी किया है, जिसके साथ ही शो की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

कब से शुरू हो रहा शो?

आपको बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ 27 जून से शुरू हो रहा है। इसे सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो में बतौर जज फराह खान, शेफ रणबीर बरार और विकास खन्ना नजर आएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Laughter Chef Vs Celebrity Master Chef: दोनों शो कैसे अलग?

ये सेलेब्स दिखाएंगे कुकिंग का टैलेंट

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस शो में दीपिका कक्कड़, गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, मिस्टर फैजू, अर्चना गौतम, तेजस्वी प्रकाश, अभिजीत सावंत, कविता सिंह, चंदन प्रभाकर और उषा नाडकर्णी जैसे स्टार्स अपनी कुकिंग से जज को इम्प्रेस करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ इंडिया 2 लौटने को तैयार

बता दें कि सोनी टीवी पर जहां सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शुरू हो रहा है, तो उसे टक्कर देने के लिए कॉमेडियन भारती सिंह भी अपने पॉपुलर कुकिंग शो लाफ्टर शेफ इंडिया के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। ये शो कलर्स टीवी पर 25 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस बार शो में नए चेहरे नजर आएंगे जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस शो का पहला सीजन सुपर-डुपर हिट रहा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola