Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Border 2 से कितने पीछे है Mardaani 3? जानें दोनों का अबतक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' और सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अबतक कितनी कमाई की है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 5, 2026 06:38
Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office Collection
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर मूवी ‘मर्दानी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है. फिल्म की कहानी से लेकर स्टारकास्ट की एक्टिंग तक फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 2 करोड़ की कमाई की. भारत में इन 6 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो रानी मुखर्जी की फिल्म ने दुनियाभर में 36.35 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी Dhurandhar 2, रणवीर सिंह की फिल्म ने मारी अबतक की सबसे बड़ी बाजी

‘बॉर्डर 2’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. 13वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 290.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 397.25 करोड़ हो गया है. जल्द ही फिल्म 400 करोड़ पार करने वाली है. बता दें अभी तक ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 13: सनी देओल का दूसरे हफ्ते नहीं दिखा जलवा, तेजी से गिरी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई, कमाए महज इतने करोड़

दोनों फिल्मों में कौन-कौन?

दोनों फिल्मों के स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 3’ में कमाल की एक्टिंग कर ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं. इनके साथ-साथ सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और आन्या सिंह भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं.

First published on: Feb 05, 2026 06:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.