---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

आशा भोसले का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. सिंगर को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं अब सिंगर ने ब्रिज कैंडी अस्पताल में दम तोड़ दिया है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 12, 2026 13:22
asha bhosle passed away

Asha Bhosle Death: फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है. सिंगर को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं अब सिंगर ने ब्रिज कैंडी अस्पताल में दम तोड़ दिया है. सिंगर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. फैंस भी सोशल मीडिया पर सिंगर के निधन से सदमे में आ गए हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. आशा भोसले के जाने से हिंदी सिनेमा में बेहद नुकसान पहुंचा है.

अस्पताल में भर्ती थीं सिंगर

आशा भोसले को बीते दिन सीने में हुए इंफेक्शन के चलते मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद से ही फैंस की चिंता भी बढ़ गई थी. वहीं फैंस की चिंता को देखते हुए आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने हेल्थ अपडेट शेयर की थी और फैंस को बताया था कि अभी उनका इलाज चल रहा है. हालांकि जनाई ने ये अपडेट कल शाम में ही दी थी, वहीं अब सिंगर के निधन की खबर सामने आई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: LIVE Asha Bhosle Death: कब और कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार? सिंगर के निधन से सदमे में आए फैंस

कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार?

बता दें आशा भोसले का अंतिम संस्कार कल यानी 13 अप्रैल को शाम में किया जाएगा. सिंगर का अंतिम संस्कार परिवार की मौजूदगी में शिवाजी पार्क के श्मशान भूमि में होगा. इस दौरान बॉलीवुड के कलाकार भी सिंगर को अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

आशा भोसले का शुरुआती करियर

आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत साल 1948 में ‘सावन आया’ गाने से की थी, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. उन्होंने अब तक करीब 16,000 गाने गाए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, तमिल और रूसी जैसी कई भाषाओं में भी अपनी आवाज दी है. पुराने समय में उनकी सुरीली आवाज के बिना फिल्में अधूरी मानी जाती थीं.

First published on: Apr 12, 2026 12:54 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.