Asha Bhosle Death: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Death: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. बीते दिन सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद आज उन्होंने मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

Asha Bhosle Death LIVE Updates

Asha Bhosle Death : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रही हैं. 92 साल की उम्र में सिंगर का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी मंत्री आशीष शेलर ने दी है. सिंगर के निधन से पूरे देश में मातम की लहर दौड़ पड़ी है. सोशल मीडिया पर भी सिंगर के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार को भी आशा भोसले के निधन से गहरा सदमा पहुंचा है. बता दें आशा भोसले को बीते दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज सोमवार का आशा ताई का अंतिम संस्कार किया गया है. पूरे राजकीय सम्मान के साथ आशा ताई को आखिरी विदाई दी गई.

विज्ञापन

बेटे ने दी निधन की जानकारी

आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है. आनंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका निधन हो गया है. इसके बाद से ही इंडस्ट्री के लोग भी सदमे में आ गए. वहीं उनको अंतिम श्रद्धांजलि उनके घर पर ही दी जाएगी. आनंद भोसले ने कहा है कि जो भी उनके अंतिम दर्शन करना चाहता है वो उनके घर पहुंच सकता है.

विज्ञापन

अस्पताल में थीं भर्ती

बता दें आशा भोसले को बीते दिन मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं उनकी पोती जनाई भोसले ने अपनी दादी की हेल्थ अपडेट भी शेयर की थी. जनाई ने पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्हें सीने में हुए इंफेक्शन के चलते अस्पताल भर्ती कराया गया है और अभी डॉक्टरों की देख रेख में उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

फिल्मी सितारों का आया रिएक्शन

आशा जी के निधन पर पूरे बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है. फिल्मी सितारे उनकी मौत पर बड़ा दुख जाहिर कर रहे हैं. उनको कई बड़े सिलेब्रिटीज ने श्रद्धांजली दी है. जैसे कि अमिताब बच्चन, अक्षय कुमार, नीतू सिंह, ए आर रहमान, सलमान खान, करीना कपूर, कटरीना कैफ, हेमा मालिनी, अन्नू मलिक, चिरंजीवी, संजय दत्त, आदि. उनके लिए शोक जाहिर करने के लिए पूरा फिल्म इंडस्ट्री उमड़ पड़ा है.

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: आशा भोसले के निधन पर भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कही बड़ी बात

आशा भोसले के निधन पर भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कहा कि संगीत जगत का ब्लैक डे है. आशा ताई जैसी आवाज हिंदी सिनेमा में दोबारा सुनने को नहीं मिलेगी.

https://www.instagram.com/reel/DXFJdbKEwEK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: आशा भोसले के अंतिम संस्कार में शान ने गाए गीत

बॉलीवुड सिंगर शान ने दिवंगत आशा भोसले के अंतिम संस्कार में गीत गया है. इस दौरान वे काफी इमोशनल नजर आए हैं. देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DXE78wiE4EN/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: दादी आशा भोसले के जाने के बाद पूरी तरह से टूटी जेनाई भोसले

आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जेनाई भोसले पूरी तरह से टूट गई है. दादी के चले जाने के बाद वो अपने आंसू रोक नहीं पा रही है...

https://www.instagram.com/reel/DXE4aljk0Kw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 23 मिनट की वो हॉरर फिल्म, जिसने ओटीटी पर आते ही किया कब्जा, आपने देखी?

ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक हॉरर फिल्म आई है, जिसने आते ही बवाल काट दिया है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आशा भोसले की अंतिम संस्कार में फूट फूटकर रोते दिखे अनु मलिक

आज यानी 13 अप्रैल को आशा भोसले का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया गया, जहां सिंगर अनु मलिक को फूट फूटकर रोते हुए देखा गया.

https://www.instagram.com/reel/DXEwhzvE7Iz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: दादी की अंतिम संस्कार में फूट फूटकर रोई जनाई भोसले

जनाई भोसले अपनी दादी आशा भोसले की अंतिम संस्कार में फूट फूटकर रोई, वीडियो देखने से साफ पता चल रहा है कि दादी के जाने के बाद वो पूरी तरह से टूट गई है. आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल 2026 को हुआ था.

https://www.instagram.com/reel/DXEi973E8Zt/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: Mohammed Siraj से आशा भोसले की पोती Zanai Bhosle का क्या रिश्ता?

मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. आशा ताई का जाना सबको परेशान कर गया. उनकी पोती जनाई भोसले भी जैसे-तैसे खुद को संभालती नजर आईं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आशा भोसले को सिंगर्स ने गाना गाकर दी विदाई

हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले आज यानी 13 अप्रैल 2026 को पंचतत्व में विलीन हो गई हैं. उनके अंतिम संस्कार में कई सिंगर्स ने दिग्गज को गाना गाकर विदाई दी है

Entertainment News LIVE: रायकीय सम्मान, 1000 पुलिसकर्मी… पंचतत्व में विलीन हुईं आशा ताई

आज 13 अप्रैल को आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया गया. आशा ताई के निधन से हर कोई बेहद परेशान और दुखी है. सभी आशा ताई की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले

आज सोमवार का आशा ताई का अंतिम संस्कार किया गया है. पूरे राजकीय सम्मान के साथ आशा ताई को आखिरी विदाई दी गई.

Entertainment News LIVE: तिरंगे से लिपटा Asha Bhosle का पार्थिव शरीर, VIDEO

मशहूर सिंगर आशा भोसले का थोड़ी देर में अंतिम संस्कार होने वाला है. आशा ताई के आखिरी दर्शन में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान आशा ताई के परिवार का भी बुरा हाल नजर आया. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 63 साल पहले आई वो फिल्म, जिसने रखा Asha Bhosle की दुखती रग पर हाथ

मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही हैं. 12 अप्रैल को आशा ताई ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. इस बीच हम आपको उस फिल्म और गाने के बारे में जिसने आशा ताई का ना सिर्फ दिल दुखाया बल्कि उनकी आवाज का असली जादू चल गया. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 3 मिनट 28 सेकंड का वो गाना, जिसने Asha Bhosle के करियर में लाया बड़ा उछाल

आशा भोसले ने अपनी बहन से अलग नाम बनाने के लिए काफी मेहनत की है. उनके इस 3 मिनट 28 सेकेंड के गाने से करियर में बड़ा उछाल देखने को मिला. यह गाना आज भी पर्फेक्ट पार्टी सॉन्ग है. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: तब्बू के गले लग दादी को याद कर रोईं Zanai Bhosle

मशहूर सिंगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. आशा ताई के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. हर कोई आशा ताई की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जनाई भोसले को हिम्मत देते नजर आए रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जनाई भोसले को गले लग कर हिम्मत देते नजर आए. इस दौरान रणवीर ने जनाई को सांत्वना दी और खुद को संभालने की हिम्मत दी.

https://www.instagram.com/reel/DXEVLMZilnx/

Entertainment News LIVE: अंतिम सफर पर निकली सुरों की मल्लिका आशा ताई

आशा ताई अपने अंतिम सफर पर निकली गई हैं. आशा भोसले के आखिरी दर्शन के दौरान हर कोई बेहद इमोशनल नजर आया.

https://www.instagram.com/reel/DXEU5N-CjoR/

Entertainment News LIVE: कौन हैं Zanai Bhosle? जिनका आशा ताई के अंतिम दर्शन में रो-रोकर हुआ बुरा हाल

जनाई भोसले का आशा ताई के अंतिम संस्कार में रो-रोकर बुरा हाल नजर आया. आशो भोसले को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है. जनाई जैसे-तैसे खुद को संभाल रही हैं. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: Meenakshi Seshadri ने किए आशा ताई के अंतिम दर्शन

आशा ताई के अंतिम संस्कार में मीनाक्षी शेषाद्री भी पहुंची हैं. इस दौरान अभिनेत्री बेहद मायूस नजर आईं और उनका एक वीडियो भी सामने आया है.

https://www.instagram.com/reel/DXELF4HjZwg/

Entertainment News LIVE: Asha Bhosle की वो अनसीन फोटोज, जो हैं बेहद अनमोल, आपने देखी?

भारतीय संगीत को लंबे समय अपना खुद को समर्पित करने वाली आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही हैं. भले ही आज आशा ताई हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी अनगिनत यादें और गानों से वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी. इस बीच हम आपको आशा ताई की कुछ अनसीन फोटोज दिखा रहे हैं. आइए देखते हैं... देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए आए जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ, आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान जैकी श्रॉफ मायूस और इमोशनल नजर आए. इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है.

https://www.instagram.com/reel/DXEGLh3CijQ/

Entertainment News LIVE: आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंची तब्बू

पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू भी आशा ताई के आखिरी दर्शन करने के लिए पहुंची हैं. इस दौरान तब्बू के चेहरे पर मायूसी और दुख साफ नजर आया.

https://www.instagram.com/reel/DXD3j0pCpae/

Entertainment News LIVE: पिता के साथ पहुंचे नील नितिन मुकेश

आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने के लिए नील नितिन मुकेश भी अपने पिता के साथ पहुंचे हैं. इस दौरान नील नितिन मुकेश भी इमोशनल नजर आए.

https://www.instagram.com/reel/DXD_drUCnG1/

Entertainment News LIVE: रितेश देशमुख ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभिनेता रितेश देशमुख आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान रितेश देशमुख की आंखें नम नजर आईं और उन्होंने नम आंखों से आसा ताई को आखिरी विदाई दी.

https://www.instagram.com/reel/DXD6RMVClT2/

Entertainment News LIVE: Asha Bhosle के आखिरी दर्शन के लिए सेलेब्स की लगी लंबी कतार

भारत की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही हैं. 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा ताई ने अपनी आखिरी सांस ली. आज सोमवार को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में आशा भोसले का अंतिम संस्कार होगा. नेताओं, बॉलीवुड सितारों और संगीत प्रेमियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और सभी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: व्हीलचेयर पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं आशा भोसले की बहन मीना मंगेश्कर

आशा भोसले के अंतिम दर्शन समारोह में बड़े बड़े सितारों की भीड़ लगी हुई है. लोग लगातार उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इसी बीच उनकी बहन मीना मंगेश्कर व्हीलचेयर पर बैठकर उनके अंतिम दर्शन के लिए आई हैं.

https://www.instagram.com/reel/DXD63GjipAX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: इन 2 घटनाओं की वजह से Anupam Kher के लिए 13 अप्रैल बना 'ब्लैक डे'

आज बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के लिए सबसे मुश्किल दिन होने वाला है. क्योंकि आज ही के दिन उनके करीबी दोस्त सतीश कौशिक का जन्मदिन होता है, जो कि इस दुनिया में नहीं है. वहीं आज ही आशा भोसले भी पंच तत्व में विलीन होने वाली हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सचिन तेंदुलकर

आशा भोसले के अंतिम दर्शन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस दौरान मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी के साथ उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास प्रभु कुंज पहुंचे.

Entertainment News LIVE: आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए सचिन तेंदुलकर पहुंचे

आशा भोसले के अंतिम दर्शन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बड़े क्रिकेटर जैसे सचिन तेंदुलकर उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान प्रभु कुंज पहुंचे हैं.

Entertainment News LIVE: आशा भोसले के हुए अंतिम दर्शन

आशा भोसले के अंतिम दर्शन शुरू हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने नीली साड़ी पहन रखी है. उनके बच्चों ने उनके शव को कॉफिन में रखा है. सभी काफी इमोशनल हैं. वहीं कई बड़े सिलेब्रिटीज अंतिम दर्शन के लिए नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DXD1R9miOtV/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: जानें कैसे एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई आशा भोसले और पंचम दा की अनोखी प्रेम कहानी?

आशा भोसले की लव स्टोरी इतनी वायरल है कि देश का बच्चा बच्चा जानता है कि आशा ताई, मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पंचम दा के लिए कितनी दीवानी थीं. उनके प्यार के लिए आशा ने सारी हदें पार कर दीं. आज भी उनकी लव स्टोरी सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए ए आर रहमान पहुंचे

आशा भोसले के अंतिम दर्शन का प्रक्रिया शुरू हो गई है. संगीत जगत के दिग्गज ए आर रहमान उनके आवास 'प्रभु कुंज' (Prabhu Kunj), पेडर रोड, मुंबई उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं. अन्य बड़े सितारों का भी धीरे धीरे जमावड़ा लग रहा है.

Asha Bhosle Death News LIVE Updates: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे ए आर रहमान

आशा भोसले के अंतिम दर्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बड़े सितारे एक एक करके उनके गृह निवास 'प्रभु कुंज' (Prabhu Kunj), पेडर रोड, मुंबई में आने लगे हैं. संगीत जगत के दिग्गज ए आर रहमान आशा जी के अंतिम दर्शन के लिए आए हैं.

Asha Bhosle Death News LIVE Updates: आशा भोसले के निधन पर मनोज बाजपेई ने जताया दुख

आशा भोसले अब दुनिया को अलविदा कर चुकी हैं. इस दुखद समय में मनोज बाजपेई ने शोक जताया है. उन्होंने आशा जी की आवाज़ को "जादुई" और प्रेरणादायक बताया, जो एक साथ कई भावनाओं को सहजता से व्यक्त करने में सक्षम थी.

Entertainment News LIVE: क्या है Asha Bhosle का मूलांक, जिसने उन्हें बनाया सुरों की मल्लिका

आशा भोसले का देहांत हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महान गायिका का मूलांक क्या है, जिसने उन्हें सुरों की मल्लिका बनाया. आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार, उनके जीवन में मूलांक ने कैसा प्रभाव डाला. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कब होंगे Asha Bhosle के अंतिम दर्शन? जानें अंतिम संस्कार से जुड़ी पूरी जानकारी

आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल, 2026 को हुआ. इस दुखद समय में पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है. सुत्रों के मुताबिक, आशा जी का अंतिम संस्कार, आज यानी 13 अप्रैल 2026 को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. आइए जानते हैं उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी जानकारियां. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए फिल्मी सितारे

आशा जी के निधन पर पूरे बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है. फिल्मी सितारे उनकी मौत पर बड़ा दुख जाहिर कर रहे हैं. उनको कई बड़े सिलेब्रिटीज ने श्रद्धांजली दी है. जैसे कि अमिताब बच्चन, अक्षय कुमार, नीतू सिंह, ए आर रहमान, सलमान खान, करीना कपूर, कटरीना कैफ, हेमा मालिनी, अन्नू मलिक, चिरंजीवी, संजय दत्त, आदि. उनके लिए शोक जाहिर करने के लिए पूरा फिल्म इंडस्ट्री उमड़ पड़ा है.

Entertainment News LIVE: धुरंधर 2 के सामने फेल हुईं Dacoit और LIK जैसी नई फिल्में

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन के हिसाब से नए रिकॉर्ड सेट कर रहा है. इस फिल्म के आगे अन्य नई फिल्में अपना दम तोड़ रही हैं. चौथे दिन भी फिल्म ने बंपर कमाई करके बाकी फिल्मों की दम निकाल दी है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सिंगर अजय अतुल दिंवगत आशा भोसले जी के घर पहुंचे

बॉलीवुड मशहूर सिंगर अजय अतुल दिंवगत आशा भोसले जी के घर पहुंचे हैं और उन्होंने श्रद्धांजली दी है. आशा भोसले का अंतिम दर्शनउनके घर पर कल 10 : 30 सूबह से लोग कर सकते है.

https://www.instagram.com/reel/DXCnkJWkyzW/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: जैकी श्रॉफ पहुंचे आशा भोसले के घर

बॉलीवुड सुपरस्टार जैकी श्रॉफ आशा भोसले के घर पहुंचे हैं. और उन्होंने दिवंगत सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी.

https://www.instagram.com/reel/DXCgNhEk5oK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: RCB vs MI मैच में Asha Bhosle को दी गई श्रद्धांजलि, खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

बॉलीवुड मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन 92 वर्ष की आयु में हो गया है. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधी. इतना ही नहीं स्कोरिंग बोर्ड पर भी आशा ताई की तस्वीर देखने को मिली.

https://www.instagram.com/p/DXCiRPninpw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ बनी Asha Bhosle की आखिरी याद

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच में नहीं रहीं 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. आशा भोसले की आखिरी बार आवाज फिल्म 'धुरंधर' में सुनने को मिली थी. बता दें कि कल यानी 13 अप्रैल को सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: दिवंगत आशा भोसले के बेटे ने किया लोगों से की अपील

आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया है. इसी बीच दिवंगत के बेटे ने अंतिम दर्शन और संस्कार को लेकर अपील की है. उन्होंने कहा, 'मां के अंतिम दर्शन लोग सुबह 10.30 बजे से कर सकते हैं. लेकिन अंतिम संस्कार वाली जगह पर ज्यादा लोग ना आएं तो अच्छा होगा.'

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत आशा भोसले को दी श्रद्धांजली

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत आशा भोसले को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर श्रद्धांजली दी है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जब ऐसा लगता है जैसे आपने अपने बचपन, अपनी यादों, अपने घर का एक टुकड़ा खो दिया हो. आशा जी हममें से कई लोगों के लिए वैसी ही थी, '


https://www.instagram.com/p/DXCM9S-DRIl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत आशा भोसले को दी श्रद्धांजली

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत आशा भोसले को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर श्रद्धांजली दी है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जब ऐसा लगता है जैसे आपने अपने बचपन, अपनी यादों, अपने घर का एक टुकड़ा खो दिया हो. आशा जी हममें से कई लोगों के लिए वैसी ही थी, '
https://www.instagram.com/p/DXCM9S-DRIl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: सिंगर विशाल ददलानी और सलीम मर्चेंट पहुंचे दिवंगत आशा भोसले के घर

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विशाल ददलानी और सलीम मर्चेंट एक साथ दिवंगत आशा भोसले के घर पहुंचे है. बता दें कि आशा ताई का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

https://www.instagram.com/reel/DXCUSRfk0Mz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे आशा भोसले के घर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिवंगत आशा भोसले के घर पहुंचे है, जिसका वीडियो सामने आया है. आज आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है.

https://www.instagram.com/reel/DXCT-Nmkwrm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: डायरेक्ट सुभाष घई ने लाइव आकर आशा भोसले को दिया ट्रिब्यूट

मशहूर डायरेक्ट सुभाष घई ने लाइव आकर आशा भोसले के निधन पर दुख: व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, 'आज बहुत दुखद दिन है, 'आज हमारे बीच मशहूर सिंगर आशा जी नहीं रहीं है. मैंने बचपन में दो ही गायिका को जाना था. लता मंगेशकर और आशा भोसले जी को'.

Entertainment News LIVE: गीतकार समीर अंजान ने आशा भोसले के निधन पर दिया रिएक्शन

गीतकार समीर अंजान ने आशा भोसले के निधन पर अपना रिएक्शन दिया है, उन्होंने दिवंगत को फुल एनर्जेटिक बताया है. समीर अंजान ने यह भी कहा कि आशा भोसले और लता मंगेशकर के जैसा ना कोई है और ना होगा. बता दें कि आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है.

Entertainment News LIVE: शिवसेना ने बोर्ड लगाकर दी आशा भोसले को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन पर शिवसेना ने एक बोर्ड लगाई है, जिसमें लिखा, 'अभी मत जाओ, के दिल अभी भरा नहीं ' इतना ही नहीं आगे लिखा हुआ है. महाराष्ट्र भूषण, महान गायिका आशा ताई भोसले. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) वर्ली विधानसभा की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि.

https://www.instagram.com/reel/DXCLyoXE-kF/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: नील नितिन मुकेश आशा भोसले के निधन पर दुख, शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने दिग्गज सिंगर आशा भोसले जी के निधन पर दुख जताते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'आज मेरा दिल बहुत दुखी है. क्योंकि मैं अपनी प्यारी ताई, आशा भोसले जी के लिए यह संदेश लिख रहा हूं. वे न केवल पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल थीं, बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा भी थीं. मेरे लिए वे दादी जैसी थीं, ममता से भरी हुई, गरिमा वाली और हमेशा हमें आशीर्वाद देने वाली'.

https://www.instagram.com/reel/DXB3o_lDJXv/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: साई आशा भोसले नम आंखों में आई नजर

आपको बता दें कि सिंगर आशा भोसले का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया है. वहीं अब सेलेब्स भी उनके घर जाते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच साई आशा भोसले का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी आंखें नम नजर आ रही है.

Entertainment News LIVE: कब और कितने बजे कर पाएंगे आशा भोसले का अंतिम दर्शन?

आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में हुआ है. हालांकि, अब उनका पार्थिव शरीर घर पहुंच गया है. वहीं बेटे आनंद ने यह जानकारी दी है कि कल यानी 13 अप्रैल को 11 बजे से लेकर 3 बजे तक अंतिम दर्शन किए जाएंगे.

Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा ने आशा भोसले के निधन पर लिखा भावुक पोस्ट

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा,'अलविदा आशा जी..., आपके गाए हुए गाने सुन के आने वाली कई पीढ़ियां सीखती रहेंगीं , आप हमेशा याद आएंगी.

https://www.instagram.com/p/DXCC1ZRjA-3/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: आशा भोसले का पार्थिव उनके मुंबई वाले घर पर पहुंचा

दिग्गज सिंगर आशा भोसले का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया है. दिवंगत का कल शाम 4 बजे अंतिम संसकार शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

https://www.instagram.com/reel/DXB-VcIkwiC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: सिर्फ गाना ही नहीं, बिजनेस में भी नंबर 1 थीं Asha Bhosle

भारतीय सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में आज यानी 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया है. दरअसल, बीती रात उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में तबीयत बिगड़ने के कारण एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने ने आज अंतिम सांस ली है. चलिए जानते हैं कि आशा ताई ने अपने पिछले कुल कितनी संपत्ति छोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: PM मोदी ने आशा भोसले के निधन पर शेयर किया भावुक पोस्ट

आशा भोसले के निधन पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आशा भोसले जी का संगीत का सफर बहुत शानदार रहा है. उन्होंने दशकों तक अपनी आवाज से हमारी संस्कृति को सजाया है और पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों का दिल जीता है. वे भारत की सबसे प्रसिद्ध और हर तरह के गाने गाने वाली गायिकाओं में से एक थी.' इतना ही हीं प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा,' उनके परिवार और उन्हें चाहने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.'

https://www.instagram.com/p/DXB65NMky8t/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: इमोशनल हुए सनी देओल, Asha Bhosle के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है और उसमें लिखा, 'आशा जी और उनकी आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी. ओम शांति'

https://www.instagram.com/p/DXB52ngjKWA/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: Asha Bhosle का निधन, अस्पताल से घर ले जाया गया पार्थिव शरीर

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया है. उनका निधर मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी अस्पताल में हुआ है. दरअसल, कल उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. हालांकि, अब उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया है. देखें वीडियो.

https://www.instagram.com/reel/DXB47fWgoDh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Shah Rukh Khan हुए इमोशनल, Asha Bhosle को याद कर लिखा- ‘लव यू, हमेशा याद करूंगा

बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान ने आशा भोसले के निधन पर एक बेहद इमोशनल इंस्टा स्टोरा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आशा ताई के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. उनकी आवाज भारतीय सिनेमा को काफी मजबूत किया है और आने वाले सदियों तक दुनिया भर में उनकी आवाज गूंजती रहेगी.' इतना ही नहीं किंग खान ने आगे लिखा, 'उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया. मैं उन्हें बहुत याद करूंगा. आशा ताई, शांति से आराम करें. लव यू.'

Entertainment News LIVE: Asha Bhosle ने आखिरी बार क्यों नहीं देखा था पति का चेहरा?

बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले का निधन 92 वर्ष की आयु में हुआ है. जिसके बाद आर.डी. बर्मन के साथ उनके गहरे रिश्ते की यादें भी ताजा हो गई है. दरअसल साल 1994 में आशा ताई ने अपने पति का शव देखने से इनकार करना भी शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी ने आशा भोसले के निधन पर कही बड़ी बात

बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी ने आशा भोसले के निधन पर अपना रिएक्शन दिया है, उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. इतना ही नहीं रजत ने कहा हम इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं.

https://www.instagram.com/reel/DXBj-zRk-Y8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: पद्म विभूषण से लेकर दादासाहेब फाल्के तक, Asha Bhosle को मिले ये बड़े अवॉर्ड्स, देखें लिस्ट

बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. आज हम आपको आशा भोसले को उनके करियर में मिले अवार्ड के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आशा भोसले को एआर रहमान ने दिया ट्रिब्यूट

आशा भोसले के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के सभी सितारे शोक में हैं. वहीं एआर रहमान ने आशा भोसले को ट्रिब्यूट देते हुए पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. एआर रहमान ने लिखा, 'वो अपनी आवाज और आभा से हमेशा के लिए अमर हो जाएंगी... क्या कलाकार थीं.'

https://www.instagram.com/p/DXBnNCKkyMl/

Entertainment News LIVE: आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाया था पहला गाना

आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत महज 10 की उम्र में कर दी थी. वहीं 16 साल की उम्र में सिंगर ने अपनी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी से शादी कर ली थी. हालांकि ये शादी ज्यादा चल नहीं पाई. पढ़िए पूरी खबर

Asha Bhosle Death LIVE Updates: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है.

Asha Bhosle Death LIVE Updates: नरेंद्र मोदी ने भी आशा भोसले की सेहत को लेकर जताई थी चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आशा भोसले की बिगड़ी तबीयत की जानकारी सुनकर चिंता जाहिर की थी. साथ ही पीएम ने सिंगर की स्पीडी रिकवरी की भी प्रार्थना की थी. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का पोस्ट वायरल हो रहा है.

Asha Bhosle Death LIVE Updates: आशा भोसले के बेटे ने दी जानकारी

आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने अस्पताल के बाहर मीडिया के सामने दी है. आनंद भोसले ने कहा कि आज उनका निधन हो गया है. जो उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देना चाहते हैं वो कल सुबह 11 बजे उनके घर पहुंच सकते हैं.

Asha Bhosle Death LIVE Updates: कहां होगा अंतिम संस्कार?

आशा भोसले का अंतिम संस्कार कल यानी 13 अप्रैल को शाम में किया जाएगा. सिंगर का अंतिम संस्कार परिवार की मौजूदगी में शिवाजी पार्क के श्मशान भूमि में होगा. इस दौरान बॉलीवुड के कलाकार भी सिंगर को अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ