Ramayana Climax Scene: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट बनी हुई है. फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी पर लोगों की नजर है. इस बीच सुनने में आया है कि अभी तक फिल्म का क्लाइमैक्स भी शूट नहीं हुआ है. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की क्या वजह है?
रणबीर सिंह ने की बात
दरअसल, हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में बात करते हुए रणबीर सिंह ने नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में यश के साथ काम करने के बारे में बताया कि यश बेहद अच्छे इंसान हैं और उनकी तारीफ की और खुद को कन्नड़ सुपरस्टार का बड़ा फैन भी बताया है. साथ ही फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर बात की.
क्या बोले रणबीर सिंह?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें, तो रणबीर सिंह ने कहा कि फिल्म के आखिर में भगवान राम और रावण एक साथ नजर आएंगे और शायद बीच में उनकी मुलाकात भी हो, लेकिन हमने उस हिस्से की शूटिंग नहीं की है. इसलिए अभी हमें साथ काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन मैं यश को कुछ समय से जानता हूं और उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं.
स्वैग, आभा और ईमानदारी
रणबीर ने कहा कि मेरा सच में मानना है कि इस रोल को निभाने के लिए हमें उनके जैसे औरा, स्टारडम और नजरिए वाले किसी व्यक्ति की जरूरत थी. रणबीर ने आगे कहा कि उन्होंने इसे इतने स्वैग, आभा और ईमानदारी के साथ निभाया है कि सचमुच रावण का किरदार जीवंत हो उठा है. इतने सालों से रावण को एक ही घिसे-पिटे अंदाज में दिखाया जाता रहा है, लेकिन ये वैसा नहीं है.
दूसरे पार्ट में होगा क्लाइमैक्स
गौरतलब है कि फिल्म ‘रामायण’ दो पार्ट में बन रही और क्लाईमैक्स दूसरे पार्ट में ही होगा, तो मेकर्स ने पास अभी एक साल से ज्यादा वक्त है. हालांकि, फिलहाल पहले पार्ट के लिए दर्शक बेसब्री से दीवाली 2026 का इंतजार कर रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि फिल्म कैसा कलेक्शन करती है.
यह भी पढ़ें- Priyanka Chahar Choudhary के लिए आसान नहीं थी ‘नागिन 7’ की शूटिंग, लगातार 36 घंटे किया काम
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
3 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
4 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
6 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
11 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
13 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
13 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines