हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'तगड़ी स्टारकास्ट और धांसू VFX…', फिर भी 'आदिपुरुष' से मात खा गया Ramayana का ट्रेलर, नहीं तोड़ पाया ये रिकॉर्ड

Ramayana Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर से मात खा गया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये ट्रेलर कैसे पीछे रह गया?

विज्ञापन
Ramayana. image credit- social media

Ramayana Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम्’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, ये आते ही छा गया. ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने इसके स्टार्स और वीएफएक्स की जमकर तारीफ की. दर्शकों ने इस पर बेहद प्यार लुटाया, लेकिन फिर भी ये ट्रेलर, ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर से मात खा गया. आइए जानते हैं कि आखिर इतना शानदार ट्रेलर होने के बाद भी फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर कहां मार खा गया?

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर

दरअसल, प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देखे जाना वाले हिंदी ट्रेलर का रिकॉर्ड बनाया था. इस फिल्म के ट्रेलर को तब 52 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था. वहीं, 21 घंटे के अंदर इसे तेलुगु में 10 मिलियन, तमिल और मलयालम में 3.3 मिलियन और कन्नड़ भाषा में 1.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था.

फिल्म ‘रामायणम्’ का ट्रेलर

ऑनलाइन ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ का ट्रेलर यूट्यूब पर पहले 24 घंटों में ‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहा है. फिल्म ‘रामायणम्’ के ट्रेलर को सोनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और World of Ramayana (WOR) चैनल पर कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया था, लेकिन इन दोनों को मिले कुल व्यूज प्रभास की ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर को मिले व्यूज से कम हैं.

विज्ञापन

कितने व्यूज मिले?

आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘रामायणम्’ के हिंदी वर्जन को पहले 24 घंटों में करीब 36.4 मिलियन व्यूज मिले. वहीं, 24 घंटों में सभी भाषाओं को मिलाकर ट्रेलर को सिर्फ 45 मिलियन व्यूज ही मिल पाए हैं, जो ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर से कम हैं. हालांकि, फिल्म ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने अभी तक 24 घंटे की ऑफिशियल व्यूअरशिप के आंकड़े शेयर नहीं किए हैं, लेकिन अगर बताए गए आंकड़े सही साबित होते हैं, तो ‘रामायणम्’ के ट्रेलर के व्यूज ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर से कम हैं.

टॉप 3 ट्रेलर व्यूज

IMDb के अनुसार, फिल्म ‘रामायणम्’ का ट्रेलर अभी लिस्ट में 19वें नंबर पर है और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) के पीछे है. वहीं, अगर सबसे ज्यादा देखे गए टॉप 3 भारतीय फिल्मों के ट्रेलर की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर ‘सालार- लगभग 113.2 M व्यूज’. दूसरे नंबर पर ‘KGF: Chapter 2- 106.5 M व्यूज’. तीसरे नंबर पर ‘पुष्पा: द रूल- 104.2 M व्यूज’ है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ramayana की स्टारकास्ट पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, किसे मिली सबसे मोटी फीस?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola