Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

कहां गई राजपाल यादव की जमीनें? किस फिल्म से बर्बाद हुए एक्टर, जानें पूरी कहानी

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. अभिनेता कर्ज में डूबे हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच अब राजपाल को लेकर लोग सब कुछ जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर एक्टर की करोड़ों की जमीन कहां गई?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 11, 2026 20:02
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav. image credit- social media

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं. राजपाल आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और तिहाड़ जेल में बंद है. इस बीच इंडस्ट्री के कई लोगों ने कॉमेडियन की मदद की है. राजपाल के जेल में होने से उनके फैंस भी बेहद परेशान हैं और अभिनेता के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि राजपाल यादव अपनी जमीनें बेचकर खुद को मामले में बरी नहीं करवा सकते?

किस फिल्म से बर्बाद हुए राजपाल?

दरअसल, फिल्म ‘अता-पता लापता’ बनाने के लिए राजपाल यादव ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 5-5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. ये फिल्म फ्लॉप हो गई और इस वजह से अभिनेता इस पैसे को नहीं चुका पाए. इसके बाद मामला कोर्ट में गया और केस के बाद राजपाल को जेल भेजा गया.

---विज्ञापन---

कहां गई राजपाल की जमानें?

साल 2018 में राजपाल को तीन महीने के लिए इसी मामले में जेल भेजा गया था. साल 2024 में बैंक ने एक्टर के होम टाउन शाहजहांपुर में उनकी करोड़ों की संपत्ति भी जब्त कर ली थी. इतना ही नहीं बल्कि एक्टर से जुड़े एक करीबी सूत्र ने ये भी बताया कि साल 2005 में राजपाल ने अपने पेरेंट्स के नाम पर ‘नवरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ नाम के एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की थी.

राजपाल की नेटवर्थ

मुंबई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स ब्रांच से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. नीलामी के वक्त राजपाल पर 11 करोड़ रुपये का कर्ज था. भले ही कुछ भी हो, लेकिन अगर राजपाल की नेटवर्थ की बात करें तो कहा जाता है कि 50 करोड़ रुपये से 80-85 करोड़ रुपये के बीच अभिनेता की नेटवर्थ है, लेकिन ये सिर्फ ऑनलाइन दावे हैं और न्यूज24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

राजपाल की फीस

वहीं, अगर राजपाल की कारों की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि उनके पास ऑडी और BMW जैसी लग्जरी कार भी हैं, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, कहना मुश्किल है. वहीं, अगर राजपाल की फीस की बात करें तो ऑनलाइन दावों के मुताबिक, राजपाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों बेटे के लिए मौसमी चटर्जी के दरवाजे तक गए थे धर्मेंद्र? अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा

First published on: Feb 11, 2026 08:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.