Viral Video: 'बंद करना बे…', Dhurandhar 2 की सक्सेस के बीच किस पर फूटा संजय दत्त का गुस्सा?

Sanjay Dutt Angry Video: ‘धुरंधर 2’ फेम संजय दत्त एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर गुस्से से चिल्लाते नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

sanjay dutt viral video

संजय दत्त का वायरल वीडियो

Sanjay Dutt Angry Video: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सक्सेस का लुत्फ उठा रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ में चौधरी असलम बनकर एक्टर ने कमाल ही कर दिखाया. सोशल मीडिया पर चारों तरफ संजय दत्त की एक्टिंग के ही चर्चे हो रहे हैं. वहीं इसी बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गुस्से में नजर आ रहे हैं. संजय दत्त का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. कई लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

किस पर चिल्लाए संजय दत्त?

संजय दत्त हाल ही में अपनी फैमिली के साथ डिनर पर निकले थे. जैसे ही एक्टर अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ बाहर आए तो उन्हें पैपराजी ने घेर लिया. बस फिर क्या था संजय दत्त का माथा भी ठनक गया और उन्होंने चिल्लाते हुए पैपराजी को कहा, ‘बंद करना बे’. एक्टर के गुस्सा करने पर भी पैपराजी उनकी वीडियोज और फोटोज लेते रहे. अब संजय दत्त का ये रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग संजय दत्त के इस रिएक्शन को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. संजय दत्त के फैंस का मानना है कि पैपराजी को भी स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में समझना चाहिए. वहीं कुछ लोग संजय दत्त के इस रिएक्शन को काफी रूड बता रहे हैं. बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है जब संजय दत्त ने गुस्सा किया हो, इससे पहले भी एक्टर कईं बार पैपराजी को फोटोज और वीडियो लेने के लिए मना कर चुके हैं.

विज्ञापन

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से जीता दिल

बता दें आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में संजय दत्त ने कमाल की एक्टिंग की. चौधरी असलम के किरदार में संजय दत्त स्क्रीन पर छा गए. सोशल मीडिया पर भी संजय दत्त की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. वहीं इस फिल्म में संजय दत्त के साथ-साथ रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी लीड रोल में नजर आए. इन सभी सितारों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. ये ही वजह है कि दोनों फिल्में बॉलीवुड की टॉप बन गई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ