Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Box Office Collection: वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की हुई मौज, ‘तू या मैं’ का भी दिखा जादू

O Romeo Vs Tu Yaa Main Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' को वैलेंटाइन डे का भरपूर फायदा मिला है. मूवी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 15, 2026 07:02
O Romeo Vs Tu Yaa Main Box Office Collection
'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. (File Photo)

O Romeo Vs Tu Yaa Main Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. दर्शकों की इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, जो कि वैलेंटाइन डे के मौके पर खत्म हो गया है. मूवी को पहले दिन तो कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था लेकिन, ये शाहिद के करियर की छठी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी थी. ऐसे में अब इसे दूसरे दिन यानी कि वैलेंटाइन डे का भरपूर फायदा मिला है, जिसका असर इसकी कमाई पर देखने के लिए मिला है. शनिवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है.

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 8.50 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था. इसी के साथ ही ये शाहिद की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थी. 2019 में ‘कबीर सिंह’ के 7 साल बाद एक्टर की पहली फिल्म ने ओपनिंग डे पर इतना कलेक्शन किया है. अब दूसरे दिन इसकी कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘हमारी कहानी लिखी हुई है…’, ‘लैला मजनू’ के बाद ‘हीर रांझा’ लेकर आ रहे इम्तियाज अली

‘ओ रोमियो’ की कमाई में दूसरे दिन आई बंपर उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘ओ रोमियो’ की कमाई में दूसरे दिन बंपर उछाल दर्ज की गई है. फिल्म की कमाई वैलेंटाइन डे पर डबल डिजिट में पहुंच गई है. मूवी ने दूसरे दिन यानी की शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी दो दिनों की कमाई 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार को यानी कि तीसरे दिन फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है. अब देखना होगा कि फिल्म ने पहले वीकेंड पर कितना कलेक्शन कर पाती है. हालांकि, फिल्म वर्ल्डवाइड 26.6 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार ने भरी महफिल में जड़ दिया थप्पड़, बेहोश हो गया था शख्स, भगवान से दुआ मांगने लगे एक्टर

‘तू या मैं’ का कैसा है हाल?

इसके साथ ही अगर शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ की कमाई की बात की जाए तो फिल्म की पहले दिन शुरुआत खास नहीं रही थी. एक करोड़ का बिजनेस करने के लिए भी फिल्म तरस गई है. लेकिन दूसरे दिन वैलेंटाइन डे का इसे फायदा मिला. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 2 करोड़ पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 2.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म पहले वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है.

First published on: Feb 15, 2026 06:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.