Mirzapur: The Movie Song Shoorveer Controversy: अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के गाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, लेकिन इस बीच फिल्म का गाना भी विवाद में फंसा हुआ है. इस मामले को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से गाने को हटाने के लिए भी कहा गया था और अब सेंसर बोर्ड ने इस विवाद पर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि बोर्ड का इस पर क्या कहना है?
सेंसर बोर्ड ने क्या कहा?
दरअसल, सेंसर बोर्ड ने इसको लेकर अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में बोर्ड ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ फिल्म के गाने ‘शूरवीर’ को लेकर कई चिंताएं सामने आई थी. इसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने CBFC को जानकारी दी है कि वो औपचारिकताएं पूरी होने तक संबंधित सीन से ‘शूरवीर’ गाने को अपनी मर्जी से हटा देंगे.
एक्सेल एंटरटेनमेंट के खिलाफ लीगल नोटिस
गौरतलब है कि जब फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज हुई थी, तब रैपरिया बालन ने शूरवीर गाना देखकर गुस्सा जाहिर किया था. उनका कहना था कि उन्होंने जिस गाने में महाराणा प्रताप की वीरता दिखाई थी, उसे गलत तरीके से ‘मिर्जापुर द मूवी’ में शामिल किया गया है. साथ ही उन्होंने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के खिलाफ लीगल नोटिस भी भेजा था.
रैपरिया बालम का आरोप
इतना ही नहीं बल्कि राजस्थानी कलाकार रैपरिया बालम ने ये भी आरोप लगाया था कि ये गाना बिना उनकी इजाजत के फिल्म में शामिल किया गया और उन्हें क्रेडिट भी नहीं दिया गया. साथ ही ‘शूरवीर’ गाना महाराणा प्रताप के लिए बनाया गया था, लेकिन इसे गुंडों वाले सीन में इस्तेमाल किया गया है और तभी ये इस मामले को लेकर विवाद चल रहा है.
लगातार कमाई कर रही फिल्म
वहीं, अगर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और 12 दिनों में इसने 281.14 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड (दुनियाभर में) ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. आज फिल्म का 13वां दिन है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अपनी रिलीज के 13वें दिन इंडिया में कितना कलेक्शन कर पाती है, जिसका पता फिल्म की 13वें दिन की कमाई के आंकड़े आने के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- ‘मैंने नहीं किया…’, Zaheer Iqbal को क्या हुआ? Sonakshi Sinha के पति का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines