Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘हम सभी को सहारा…’, ससुर के निधन पर छलका कियारा आडवाणी का दर्द, शेयर की अनसीन फोटोज

Kiara Advani Share Post on Father-in-Law Demise: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है. ससुर के निधन पर कियारा आडवाणी भी बेहद इमोशनल नजर आईं.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 18, 2026 16:18
Kiara Advani
Kiara Advani. image credit- social media

Kiara Advani Share Post on Father-in-Law Demise: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 14 फरवरी को दिल्ली में सिड के पिता का निधन हो गया. सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. इस बीच अब कियारा आडवाणी ने अपने ससुर के निधन पर शोक जाहिर किया है, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि कियारा ने अपने पोस्ट में क्या शेयर किया है?

कियारा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दो फोटोज शेयर की है. पहले फोटो में सिड-कियारा और सुनील मल्होत्रा उनकी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं. दूसरे फोटो में सुनील मल्होत्रा नजर आए हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कियारा ने बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. अपने ससुर के निधन पर कियारा भी बहुत दुखी नजर आई हैं.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल कैप्शन

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कियारा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि शुरू से ही आपने खुले दिल और प्यार से मेरा वेलकम किया है. एक ऐसा प्यार जिसने हम सभी को सहारा दिया. आपका स्नेह अटूट था और आपकी उदारता सहज थी. परिवार के लिए आपका प्यार बहुत ज्यादा था.

छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे- कियारा

आप हर बात को ध्यान से सुनते थे और आप छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे. आपने बिना किसी अपेक्षा के सबकुछ किया. आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत साहस और आपका सोफ्ट हर्ट हमेशा मेरे साथ रहेंगे. आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और गहरे, अटूट प्रेम की विरासत छोड़ गए हैं.

---विज्ञापन---

इमोशनल नजर आईं कियारा

कियारा ने आगे लिखा कि ये आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सभी में जिंदा है, जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. आपको हमेशा याद किया जाएगा और हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा याद रखा जाएगा. इस पोस्ट में कियारा इमोशनल नजर आई हैं. कियारा के इस पोस्ट पर अब फैंस और यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘अगर मुझ पर कोई भी आरोप…’, तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, आते ही दिया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

First published on: Feb 18, 2026 04:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.