Bollywood Kisse: हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक कलाकार और सिंगर्स रहे हैं. कुछ लोगों से जुड़ी कहानियां आज भी कम ही लोग जानते हैं. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे एक मशहूर सिंगर, जो कभी बिना शराब पीए गाना नहीं गाते थे, उन्होंने एक म्यूजिक डायरेक्टर के कहने पर शराब पीए बिना गाना रिकॉर्ड किया था. आइए जानते हैं फिल्मी दुनिया का ये दिलचस्प किस्सा…
के एल सहगल और संगीतकार नौशाद अली
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि के एल सहगल हैं. के एल सहगल ही वो मशहूर सिंगर हैं, जो कभी भी बिना दो पेग पीए गाना रिकॉर्ड नहीं करते थे. बॉलीवुड के तानसेन कहे जाने संगीतकार नौशाद अली वो इंसान हैं, जिन्होंने के एल सहगल से बिना पीए गाना गवा दिया था.
फिल्म ‘शाहजहां’
फिल्म ‘शाहजहां’ के गानों की रिहर्सल के दौरान, जब दोनों मिले, तो कुछ देर प्रार्थना करने के बाद वो अपने साथ लाए मेट पर बैठ गए. इसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर की ओर देखा और ड्राइवर को इशारा किया. इशारा मिलते ही ड्राइवर झट से एक विस्की की बोतल ले आया और पेग बनकर के एल सहगल के हाथ में दे दिया.
नौशाद ने क्या पूछा?
संगीतकार नौशाद ने तुरंत पूछा कि ये क्या है? सहगल साहब ने कहा कि इसके साथ ही मैं रिकॉर्डिंग करता हूं, आपको कोई ऐतराज? इस पर नौशाद ने कहा कि जी नहीं आप शौक फरमाए. पहला टेक खत्म होने तक सहगल का पहला पेक खत्म हो गया था, लेकिन गाने से संतुष्ट ना होने के कारण दूसरा टेक ले लिया.
शाम से सुबह हो गई
दूसरे टेक के साथ दूसरा पेग भी बन गया और टेक पर टेक होते रहे, लेकिन गाना फाइनल नहीं हो सका. ज्यादा शराब पीने के कारण सहगल साहब के सुर भी नहीं लग रहे थे. शाम 6 बजे से सुबह के 4 बज गए, लेकिन गाना रिकॉर्ड नहीं हो पाया. फिर नौशाद साहब ने सहगल से कहा कि सब म्यूजिशिन थक गए हैं और ब्रेक चाहते हैं. ऐसा करते हैं कि आज शाम को ये गाना रिकॉर्ड करते हैं.
बिना शराब पीए गाया
शाम हो गई और जब शाम को सहगल साहब आए, तो नौशाद ने उनसे कहा कि ये गाना बिना शराब पीए गा दो. इस पर सहगल ने कहा कि आप ये क्या कह रहे हैं, मैं बिना पीए गा ही नहीं सकता. नौशाद ने भी जिद ठान ली और कहा कि मेरा कहा मान लीजिए. एक टेक बस बिना शराब के गा दीजिए और नौशाद की जिद के आगे सहगल को झुकना पड़ा, लेकिन एक शर्त रखी कि वो सिर्फ एक टेक बिना पीए देंगे और एक टेक पीए हुए और जो बेहतर होगा वही फिल्म में रखा जाएगा. अगले दिन जब सहगल, नौशाद से मिले, तो उन्हें दोनों टेक सुनवाए गए और सुनने के बाद जिस टेक को सहगल ने चुना वो वही था, जो उन्होंने बिना शराब पीए गाया था.
यह भी पढ़ें- आखिर कैसे एक शर्ट बनी थी देव आनंद और गुरू दत्त की बेमिसाल दोस्ती की वजह?
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
20 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
14 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
23 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines