Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार, रणवीर सिंह की फिल्म बनेगी ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म

Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर आने वाली है. फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. साथ ही फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भी है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 14, 2026 13:13
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2. image credit- social media

Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इस बीच अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है.

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स की तैयारी भी शुरू कर दी है. फिल्म के पेड प्रीव्यूज में शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब नॉर्मल एडवांस बुकिंग भी खुल गई है.

---विज्ञापन---

100 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है फिल्म

बता दें कि रणवीर सिंह की इस फिल्म की स्क्रीनिंग 19 मार्च से शुरू होगी. वहीं, अगर विशेषज्ञों की मानें तो उनका अनुमान है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले ही दिन 100 करोड़ के ओपनिंग रिकॉर्ड तक पहुंच सकती है. हालांकि, अभी ऐसी सिर्फ उम्मीद की जा रही है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन कैसा होता है.

रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ 6000+ स्क्रीन पर देखने को मिलेगी. फिल्म की टिकटें भी महंगी हैं, लेकिन फिर भी रणवीर सिंह की ये स्पाई-थ्रिलर फिल्म हर रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी तैयारी में है. फिल्म के पहले पार्ट की शानदार सक्सेस के बाद लोगों में इसका क्रेज साफ देखने को मिला. वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट के ट्रेलर ने भी लोगों में इसकी एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया.

---विज्ञापन---

बन सकती है पहली 100 करोड़ी ओपनिंग वाली हिंदी फिल्म

फिल्म की पेड प्रीव्यू कलेक्शन और ओपनिंग डे की कमाई जोड़कर ये फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में पहली 100 करोड़ की ओपनिंग दर्ज कर सकती है. अगर फिल्म उम्मीद के अनुसार ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का कलेक्शन करती है, तो ऐसा करने वाली ये पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ की कमाई कर पाती है या नहीं? या फिर से किसी बड़े रिकॉर्ड को बनाने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें- जब पहली बार मिले थे आमिर खान और किरण राव… ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी, 16 साल बाद टूटी शादी

First published on: Mar 14, 2026 01:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.