Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ की वीकेंड तक के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, 200 करोड़ ओपनिंग पक्की, टिकट की कीमत भी घटी!

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की अब ओपनिंग डे से वीकेंड तक की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फिल्म को लेकर तमाम तरह कयास भी लगाए जाने शुरू हो गए हैं और मूवी की टिकट के दाम भी घट गए हैं.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 14, 2026 17:12
Dhurandhar 2 Advance Booking
Dhurandhar 2 Advance Booking

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) की ओपनिंग डे से वीकेंड तक की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसे ईद के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. लेकिन इसके एक दिन पहले ही शाम से फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज भी शुरू हो रहे हैं. ऐसे में अब वीकेंड तक की एडवांस बुकिंग ओपन होने के बाद से इसके धड़ल्ले से टिकट बुक किए जा रहे हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग कर सकती है.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की वीकेंड तक की एडवांस बुकिंग 14 मार्च से शुरू हो गई है, जो इस वीकेंड 19 और 20-21 मार्च तक चलने वाली है. इसे देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. पेड प्रीव्यू शोज के लिए तो अभी से कई सिनेमाघरों में टिकटों की बढ़ती मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा है. मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में बुधवार को होने वाले प्रीमियर से पहले ही सीटें काफी हद तक भर चुकी हैं. रणवीर सिंह ये फिल्म इस साल 2026 की मोस्ट अवेटेड स्पाई एक्शन फिल्म है. ऐसे में एडवांस बुकिंग में इसकी बढ़ती मांग को देखकर माना जा रहा है कि ये फिल्म पेड प्रीव्यूज में 35 करोड़ से ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: विराट कोहली मैच से पहले देखते हैं ‘Dhol’…, प्रियदर्शन का चौंकाने वाला खुलासा

200 करोड़ की कर सकती है ओपनिंग!

इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर कहा जा रहा है कि ये ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई के साथ इतिहास रच सकती है. 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यूज के लिए 5.44 लाख टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हो चुकी है. जबकि अभी इसकी रिलीज में 5 दिनों का वक्त है. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में रिलीज से पहले फिल्म की और कितनी टिकटें बिकेंगी. जबकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में फ‍िल्म के प्रीमियर शोज से कुछ दिन पहले ही सीटें भर चुकी हैं. साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि फिल्म की टिकट की कीमत भी घट गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: UK07 Rider Anurag Dobhal की हालत गंभीर, यूट्यूबर के मैनेजर ने दिया अपडेट, बोले- आप लोगों से दुआ…

‘धुरंधर’ ने की 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात की जाए तो इसे पिछले साल 5 दिसबंर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसने अकेले ही हिंदी में 1000 करोड़ से ज्यादा का भारत में ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. अब अगर बात की जाए ‘धुरंधर 2’ की तो इसे पैन इंडिया 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

First published on: Mar 14, 2026 05:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.