हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फिल्मों में नहीं हुआ सफल, तो किया संगीत का रुख, कौन थे ये शख्स? जिन्हें लता मंगेशकर मानती थीं गुरु

C. Ramchandra: आज हम आपको म्यूजिक इंडस्ट्री के एक ऐसे नाम के बारे में बता रहे हैं, जिनकी धुनें आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं. इतना ही नहीं बल्कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर उन्हें अपना गुरू मानती थीं.

विज्ञापन
C. Ramchandra. image credit- social media

C. Ramchandra: ना सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री के भी कई नाम ऐसे हैं, जिनकी आज भी चर्चा होती है. आज हम आपको म्यूजिक इंडस्ट्री के एक ऐसे ही नाम के बारे में बता रहे हैं, जिनकी धुनें आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं. अब आपके मन में भी ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर यहां हम किसकी बात कर रहे हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

लता मंगेशकर मानती थीं गुरू

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सी. रामचंद्र हैं. सी. रामचंद्र को स्वर कोकिला लता मंगेशकर अपना गुरू मानती थीं. लता मंगेशकर और रामचंद्र को लेकर ऐसा कहा जाता है कि लता मंगेशकर रात-रातभर रामचंद्र के पास बैठकर हर गाने की डिटेल सुनती थीं.

संगीत की शिक्षा भी हासिल की

सी. रामचंद्र की बात करें तो उनका जन्म 12 जनवरी 1918 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के बुदवा गांव में हुआ था. उनके असली नाम की बात करें तो उनका असली नाम रामचंद्र नरहर चितलकर था. रामचंद्र को बचपन से ही संगीत में बहुत दिलचस्पी थी और उन्होंने संगीत की शिक्षा भी हासिल की.

विज्ञापन

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा

सी. रामचंद्र ने शुरुआत में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. रामचंद्र ने यूबी राव की फिल्म ‘नागानंद’ में लीड किरदार निभाया था, लेकिन उनकी फिल्मों को ज्यादा सफलता नहीं मिली थी. रामचंद्र को जब लगा कि एक्टिंग में उनका करियर सफल नहीं हो रहा है, तो उन्होंने संगीत की ओर रुख किया.

50 के दशक में चमका करियर

सी. रामचंद्र ने जैसे ही संगीत की दुनिया में कदम रखा, तो उनकी किस्मत ही पलट गई और उन्हें पहला बड़ा मुकाम तमिल फिल्मों से मिला. इसके बाद उन्हें साल 1942 में हिंदी फिल्मों में भी सफलता मिली. 50 के दशक में उनका करियर पूरी तरह चमक उठा था. रामचंद्र के करियर में लगभग 150 फिल्मों में संगीत शामिल था.

विज्ञापन

अपनी एक अलग पहचान बनाई

उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, तमिल, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में भी संगीत दिया है और अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनके सबसे मशहूर गीतों में देशभक्ति का गाना ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ शामिल है, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आंखें भी नम हो गई थीं.

यह भी पढ़ें- ‘मेरी आंखें लाल…’, पैप्स पर क्यों भड़के थे सनी देओल? Hema Malini ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola