Chauhaan Title Announcement Video Updated: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. आज यानी 10 जुलाई को अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसके अलावा अजय की फिल्म ‘चौहान’ भी चर्चा में है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है.
फिल्म ‘चौहान’ के टीजर में बदलाव
दरअसल, फिल्म में कश्मीर की पृष्ठभूमि, कुछ डायलॉग्स और फिल्म के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग संगठनों ने विरोध किया है. वहीं, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के टीजर में कुछ अहम बदलाव कर दिए हैं, जिससे ये फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है.
अजय देवगन की रैंक में चेंज
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूट्यूब पर अपलोड किए गए नए वर्जन में अजय देवगन के किरदार की सैन्य रैंक बदलने के साथ-साथ एक एक्टर की आवाज भी बदली गई है, लेकिन फिल्म के मेकर्स या फिर स्टार्स की ओर से इन बदलावों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कहा यही जा रहा है कि फिल्म के टीजर में बदलाव हुए हैं.
मेकर्स ने नहीं दी जानकारी
सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो यूट्यूब पर मौजूद ‘चौहान’ के नए टीजर में सबसे बड़ा बदलाव अजय देवगन के किरदार की सैन्य रैंक में किया गया है. पहले जहां उन्हें ‘मेजर चौहान’ कहा गया था, वहीं अब इसे बदलकर ‘कर्नल चौहान’ कर दिया गया है. अब ये चर्चा हो रही है कि मेकर्स ने इसे लेकर कोई सार्वजनिक जानकारी साझा नहीं की है.
जीशान अयूब के बाहर होने की अटकलें
इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि एक्टर मोहम्मद जीशान अयूब की आवाज को टीजर से हटाकर किसी दूसरे कलाकार की आवाज इस्तेमाल की गई है. अब इन खबरों से उनके फिल्म से बाहर होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं, लेकिन अब तक ना तो फिल्म के मेकर्स और ना ही जीशान अय्यूब ने इन खबरों की पुष्टि या खंडन किया है. अब देखने वाली बात होगी कि इस पर मेकर्स की ओर से कोई बयान आता है या नहीं.
यह भी पढ़ें- 1 महीने से OTT पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 7 मिनट की ये फिल्म, ‘मां-बेटी’ की कहानी करेगी इमोशनल, नहीं देखी तो कहां देखें?
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
2 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
4 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
4 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
5 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
12 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
15 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
15 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
17 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines