2026 Biggest Horror Film: बॉक्स ऑफिस पर हर साल एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं. हॉरर फिल्मों का भी लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. आज हम आपको साल 2026 की सबसे ज्यादा डरावनी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका एक-एक सीन देकखर किसी की भी चीख निकल सकती है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘इविल डेड बर्न’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘इविल डेड बर्न’ है. फिल्म ‘इविल डेड बर्न’ की बात करें तो ये एक अमेरिकी सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है, जो 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सेबस्टियन वानिसेक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोहेइला याकूब, टंडी राइट और हंटर दुहान मुख्य भूमिकाओं में हैं.
डरावने सीन्स चर्चा में
बता दें कि ये फिल्म मशहूर ‘इविल डेड’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा है और अपने डरावने सीन्स की वजह से चर्चा में है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें पति की मौत के बाद एक महिला अपने ससुराल वालों के सुनसान घर में जाती है, जहां परिवार के सदस्य एक-एक करके डेडलाइट्स (डिमोनिक ताकतों) के वश में हो जाते हैं.
भारत में भी हो रही फिल्म की चर्चा
इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है क्योंकि इसके डरावने सीन्स दर्शकों को पसंद आ रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसके कई सीन जमकर वायरल हो रहे हैं. भारत में भी इसे लेकर लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज नजर आ रहा है. हालांकि, कुछ फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि ये पुरानी फिल्मों जितनी असरदार नहीं लगती.
आईएमडीबी रेटिंग
भले ही कुछ भी हो, लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए इसे देखना एक मजेदार और डरावना एक्सपीरियंस साबित हो रहा है. कुल मिलाकर हॉरर फैंस के बीच इसकी चर्चा बनी हुई है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. अगर आप भी हॉरर के दीवाने हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.7 की रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna के साथ कैसे हुआ हादसा, अब कितने दिनों तक नहीं कर पाएंगी काम?
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
16 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines