Mamta Kulkarni: पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी हाल ही में सांध्वी के अवतार में नजर आई थीं। अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ही एक्ट्रेस किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं। अब ममता कुलकर्णी के संन्यास लेने की खबरें सामने आ रही हैं। महाकुंभ में ममता कुलकर्णी ने दीक्षा ले ली है। अब उनका नाम भी बदलने वाला है।
संन्यास के बाद क्या होगा ममता कुलकर्णी का नया नाम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी का नया नाम ‘ममता नंद गिरी’ होगा। अब वो नई पहचान के साथ दुनिया के सामने आएंगी। कहा जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर को ही एक्ट्रेस ने दीक्षा ले ली है। साथ ही उन्होंने संगम तट पर पिंडदान भी किया। वो शुक्रवार की शाम महाकुंभ आई थीं और उन्हें भगवा कपड़ों में देख हर कोई चौंक गया था। इस वक्त वो स्वामी महेशाद्रानंद गिरि के पास रह रही हैं और वो किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर, डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Laxmi Narayan Tripathi) से भी मिल चुकी हैं।
ममता बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
इस दौरान जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरि भी उनके साथ थीं। ममता कुलकर्णी ने डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से बात करते हुए महाकुंभ मेले पर अपनी राय दी और उसकी तारीफ भी की। एक्ट्रेस को संतों का आशीर्वाद मिला और फिर उन्हें गंगा स्नान का सौभाग्य मिला। आपको बता दें, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में ममता ने रिवील किया कि दस दिनों का उनका क्या प्लान है?
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal पर Karan Veer Mehra का करारा पलटवार, चुम संग रिश्ते को बताया था फेक
डेढ़ साल से अखाड़े के संंपर्क में थीं ममता कुलकर्णी
आपको बता दें, 12 साल तक इंडस्ट्री से गायब रहने के बाद अब कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की सबसे हॉट और कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी वापस लौटी हैं। उनकी एंट्री से लोग जितना चौंके थे, उससे ज्यादा हैरान तो ये देखकर हैं कि अब वो साध्वी बन जीवन बिता रही हैं। एक्ट्रेस का ये बदला हुआ अंदाज देखकर फैंस भी हैरान हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी पिछले करीब डेढ़ साल से अखाड़े के संंपर्क में थीं।
संबंधित खबरें
400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
11 mins agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
15 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
17 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
18 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
23 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
23 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines