Kiara Advani Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के फैंस को बड़ा झटका लगा जब खबर आई कि शनिवार सुबह कियारा को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कियारा की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर से उनके फैंस चिंतित हो गए। हालांकि अब उनकी टीम की तरफ से इस पर सच बताया गया है। खबर आई थी कि कियारा को अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर के इवेंट में भी पहुंचना था लेकिन वो वहां खराब तबीयत के चलते नहीं पहुंच पाईं।
गेम चेंजर इवेंट में नहीं पहुंच पाईं
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ साउथ के सुपरस्टार राम चरण भी मुख्य भूमिका में हैं। कियारा को आज मुंबई में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होना था, लेकिन वो वहां नहीं पहुंच पाईं।इसी बीच कियारा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराने की खबर आई थी लेकिन अब उनकी टीम की तरफ से इस पर जानकारी दी गई है।
अस्पताल में भर्ती नहीं हैं कियारा
कियारा की टीम की तरफ से बताया गया है कि लगातार काम करने की वजह से कियारा आडवाणी को थकान हो गई थी, इसलिए वो इवेंट पर नहीं पहुंचीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। हालांकि उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके स्वास्थ्य के बारे में जल्द से जल्द अपडेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म गेमचेंजर के बारे में
फिल्म ‘गेम चेंजर’ का बजट करीब 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण को इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये फीस दी गई थी, लेकिन फिल्म में देरी और प्रोडक्शन लागत में बढ़ोंतरी के कारण अभिनेता ने अपनी फीस घटाकर 65 करोड़ रुपये कर दी।
वहीं कियारा आडवाणी को फिल्म के लिए 5-7 करोड़ रुपये की फीस मिली है, जो राम चरण की फीस से 13 गुना कम है। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा गानों पर खर्च किया गया है, और कहा जा रहा है कि सिर्फ गानों पर ही 75 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है। यह फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जो दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: 500 करोड़ कमाने वाली वो फिल्म जिसके बने 5 रीमेक, 2 सीक्वेल, पहली बार लगे थे सिर्फ 3 करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 mins ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
3 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
3 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
5 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
5 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
7 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
8 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
16 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines