बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान अक्सर अपने फैंस के लिए Ask SRK (आस्क मी एनीथिंग) सेशन रखते हैं और फैंस के मजेदार सवालों का जवाब भी देते हुए नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था और इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से बात की है और ‘मन्नत’ और अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर जानकारी भी दी है.
यह भी पढ़ें: 83 की उम्र में KBC और बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेंगे अमिताभ बच्चन? बिग बी ने खुद बताया सच
King फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट?
शाहरुख खान ने आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान जब उनसे एक फैन से पुछा की किंग मूवी की शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा क्या मुश्किलें आई थी. फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए किंग खान ने साफ किया, ‘ फिल्म की शूटिंग के वक्त चोटें भी आईं थी, इतना ही नहीं कई बार इसे रोकना भी पड़ा था और कई बार शुरू करना पड़ा. हालांकि, अब सब कुछ ठीक है और सब अच्छा है. वहीं जब दूसरे फैन ने किंग खान से सवाल किया कि क्या वो किंग के बाद कोई दूसरा प्रोजेक्ट करने वाले हैं. इस बात का जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं अभी तो सिर्फ किंग ही अकेला काफी है’.
SRK के आस्क मी एनीथिंग सेशन में एक यूजर ने जब शाहरुख खान से सवाल किया और पूछा कि सर मन्नत को बेच दो अगर आपको इस बार गैलरी में नहीं आना है तो. यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है और कहा, नहीं भाई इस बार नई गैलरी बना रहा हूं ताकि और चमकूं. इस दौरान उन्होंने यूजर ने शाहरुख की फिल्म किंग का पोस्टर बनाया और उन्हें शेयर किया. इस पर एक्टर ने रिएक्ट देते हुए कहा, कमाल है. इसे मैं अपनी क्रिएटिव टीम के पास भेज रहा हूं.
यह भी पढ़ें: OTT पर रिलीज होते ही छाई अरशद वारसी की क्राइम-थ्रिलर फिल्म, कहानी देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
कब रिलीज होगी ‘किंग’ फिल्म?
आपको बता दें कि शाहरुख खान 3 साल बाद फिल्म ‘किंग’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. इस मूवी को किंग खान के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खास बात यह है कि पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार यह मूवी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines