हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: टास्क में फिर भिड़े घरवाले, किसने किसकी गलती को किया एक्सपोज?

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी के घर में वीकेंट का वार पर कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे की गलती को प्वाइंट आउट किया। घरवालों ने वो गलतियां बताईं जो अभी तक किसी के भी सामने नहीं आई थीं। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं आखिर किस कंटेस्टेंट ने किसकी गलती को सभी के सामने उजागर किया।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स की गेम अब खुलकर एक दूसरे के सामने आ गई है। कंटेस्टेंट्स अब अच्छे को अच्छा और बुरे को बुरा कहने लगे हैं। घर में अब दो ग्रुप्स भी बन चुके हैं, जो एक दूसरे के खिलाफ अपने-अपने प्वाइंट्स रखते हुए नजर आते हैं। अब वीकेंड का वार पर कंटेस्टेंट्स ने दूसरे घरवालों की उन गलतियों के बारे में बात की है जो शायद अब तक किसी ने नोटिस नहीं गई और ना ही खुद गलती करने वाले कंटेस्टेंट ने उन गलतियों के बारे में सोचा।

दरअसल शो में कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया जिसमें उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स की उन गलतियों को प्वाइंट आउट करना था जिनपर किसी का ध्यान नहीं गया। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि किस कंटेस्टेंट ने किसकी गलती को सबसे सामने रखा।

लवकेश कटारिया ने नेजी को किया एक्सपोज

घर में रैपर नेजी की गेम को शायद अब कुछ कंटेस्टेंट समझने लगे हैं, तभी तो लवकेश कटारिया ने नेजी की गलती को प्वाइंट आउट किया। लवकेश ने कारण दिया कि नेजी बहुत सेफ गेम प्ले कर रहे हैं। वो सभी के साथ बनाकर चल रहे हैं, सभी कंटेस्टेंट्स को अपना दोस्त बनाकर रखते हैं ताकि कोई उन्हें नॉमिनेट ही ना करे और नेजी ऐसे ही शो में आगे बढ़ते रहे। वहीं शिवानी और कृतिका मलिक ने भी नेजी का नाम लेते हुए उनके डबल स्टैंडर्ड्स की बात उठाई। कृतिका मलिक ने कहा कि ये हर जगह डबल गेम प्ले करते हैं वहीं शिवानी ने कहा कि किचन में साफ-सफाई नहीं रखते जो कोई नोटिस नहीं करता।

विज्ञापन

साई केतन और रणवीर ने विशाल का नाम लिया

साई केतन राव ने विशाल पांडे का नाम लेते हुए कहा कि वो घर में गलत कंपनी में हैं वहीं रणवीर शौरी ने भी विशाल की ही गलती को सबके सामने उजागर किया। इसके अलावा सना मकबूल ने रणवीर का नाम लेते हुए कहा कि वो पहले खुद दूसरों की बेइज्जती करते हैं और फिर बाद में विक्टिम बन जाते हैं। बाद में दूसरों पर उनकी बेइज्जती करने का आरोप लगा देते हैं। वहीं अरमान मलिक ने सना मकबूल का नाम लेते हुए कहा कि ये दूसरों के मुंह पर मीठा बनती हैं और उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसा लेती हैं।

विशाल-अदनान ने अरमान को घेरा

अरमान मलिक की गलतियों पर रोशनी डाली अदनान शेख और विशाल पांडे ने। अदनान शेख ने अरमान का नाम लेते हुए उनके दोहरे चेहरे के बारे में बात की। अदनान ने कहा कि ये बंदा किसी का भी नहीं है। ये ना इधर का है और ना उधर का। हर मुद्दे पर अपने हिसाब से फ्लिप मार लेते हैं। वहीं विशाल पांडे ने भी अरमान का ही नाम लेते हुए कहा कि ये दूसरों को मख्खन लगाने का काम करते हैं। खासकर अगर रणवीर शौरी और अरमान की बात करें तो अरमान हर बात पर रणवीर को मख्खन लगाते हैं।

विज्ञापन

वहीं नेजी ने अपनी सोफ्ट टारगेट शिवानी कुमारी का नाम लिया। उन्होंने शिवानी के लिए कारण दिया वहीं पुराना घिसा-पीटा कि शिवानी सभी की बेइज्जती करती है। वहीं सना सुल्तान ने बायसनेस को प्वाइंट आउट करते हुए दीपक चौरसिया का नाम लिया। उन्होंने कहा कि दीपक शो में बहुत बायस्ड रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Adnaan Shaikh की गेम हुई एक्सपोज, इन 4 कारणों ने बना दिया फुसकी बम!

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola