Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Boyfriend Surprised Her: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में नैजी को हराकर सना मकबूल ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। सना मकबूल शो जीतकर 25 लाख रुपये भी अपने साथ ले गईं। अब सना मकबूल की जीत को लेकर दूसरे कंटेस्टेंट्स की तरफ से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। सना की जीत के बाद जहां उनके दोस्त और करीबी बहुत खुश हुए हैं, वहीं कई कंटेस्टेंट्स ने सना की जगह किसी और को अपना विनर बताया। सना मकबूल की जीत के बाद अब एक नाम चर्चाओं में है। सना की जीत के बाद उनके लिए खास तोहफा लेकर आए सना मकबूल के रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी। जी हां सना के ‘समवन स्पेशल’ उन्हें कार में बिठाकर बिग बॉस के सेट से वापस घर भी ले गए। सना और श्रीकांत ने यहां सभी का ही ध्यान अपनी ओर खींचा। अब सोशल मीडिया पर सना और श्रीकांत के चर्चे काफी आम हो गए हैं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
सना मकबूल को सपोर्ट करने पहुंचे थे श्रीकांत
दरअसल सना मकबूल को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी भी पहुंचे थे। वैेसे तो सना को चियर करने के लिए उनकी मां और बहन पहुंची थीं लेकिन उनके अलावा श्रीकांत भी यहां सना के लिए आए थे। श्रीकांत ने सना की जीत के बाद तुरंत सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। साथ ही श्रीकांत सना के लिए अपनी कार में एक सरप्राइज लेकर भी आए थे। श्रीकांत ने सना के लिए एक कार्ड भी बनवाया हुआ था, जिसपर उन्होंने लिखवाया हुआ था ‘प्राउड ऑफ यू सना’। सना मकबूल मीडिया से बातचीत करने के बाद जैसे ही सेट से बाहर निकलीं तो वो सीधा श्रीकांत के साथ कार में बैठकर चली गईं।
श्रीकांत के साथ रिलेशनशिप में हैं सना
बिग बॉस के घर में भी सना मकबूल से बार-बार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर पूछा गया लेकिन सना ने अपनी लव लाइफ पर ज्यादा बात नहीं की। हालांकि सना मकबूल ने इतना जरूर बताया था कि वो बाहर किसी के साथ रिलेशनशिप में जरूर हैं। अब सना मकूबल के श्रीकांत के साथ वीडियो वायरल होने के बाद जिन्हें नहीं भी पता था उनके रिलेशनशिप के बारे में, उन्हें भी पता चल चुका है।
कौन हैं श्रीकांत बुरेडी?
आपको बता दें सना मकबूल के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम श्रीकांत बुरेडी है जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। वो बडी लोन के संस्थापक हैं, साथ ही कई कंपनियों के मालिक भी हैं। बडी लोन वहीं कंपनी है जो तीन मिनट में लोन की गारंटी दिलाती है। गौरतलब है कि इस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल ही हैं। इसके अलावा श्रीकांत व्हिसल कंपनी के विजनरी और को-फाउंडर भी हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की Winner बनीं Sana Makbul, इन 5 कारणों की वजह से जीती शो की ट्रॉफी
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines