Bigg Boss OTT 3 Nomination Task: Bigg Boss OTT 3 के घर में आए दिन ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे को नॉमिनेट किया। नॉमिनेशन भी काफी अनोखे अंदाज में हुए। बिग बॉस ने दो कंटेस्टेंट्स को बुलाया और फिर दोनों को दो ऑप्शन्स दिए जिनमें से एक को बचाना था और एक को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना था।
रणवीर-नैजी ने चंद्रिका को किया नॉमिनेट
रणवीर और रैपर नैजी जब नॉमिनेशन करने गए तो उन्हें चंद्रिका दीक्षित और साई केतन राव का ऑप्शन दिया गया। रणवीर ने इस दौरान जहां चंद्रिका की साइड ली और कहा उसे शो की ज्यादा जरूरत है, वहीं रैपर नैजी ने कहा मैं साई केतन को सेव करना चाहता हूं क्योंकि वो अपना स्टैंड लेते हैं। नैजी की इस बात पर रणवीर आराम से सहमत हो जाते हैं। दोनों ने मिलकर चंद्रिका दीक्षित को नॉमिनेट किया।
सना मकबूल और लवकेश ने इसे चुना
इसके बाद सना मकबूल और लवकेश कटारिया कन्फेशन रूम में गए। जहां लवकेश ने कृतिका मलिक को सेव करने के लिए कहा वहीं सना मकबूल ने पहले कहा कि वो रैपर नैजी को बचाना चाहती हैं। इसके बाद दोनों मिलकर रैपर नैजी को नॉमिनेट कर देते हैं क्योंकि सना के पास नैजी को डिफेंड करने के लिए कोई बात ही नहीं होती और वो कृतिका को बचा लेते हैं।
चंद्रिका-शिवानी ने दीपक को बचाया
चंद्रिका दीक्षित और शिवानी कुमारी जब साथ में गए तो उन्हें दीपक चौरसिया और मुनीषा का ऑप्शन दिया गया। इन दोनों ने मिलकर दीपक को सुरक्षित किया जबकि मुनीषा को नॉमिनेट कर दिया। जिसके बाद मुनीषा खुद को नॉमिनेट होते देखकर काफी रोते हुए भी नजर आईं।
लवकेश और सना सुल्तान में से कौन बचा?
लवकेश और सना सुल्तान में से जब मुनीषा और पौलोमी को ऑप्शन दिया गया तब दोनों ने एक दूसरे से जमकर बहस की। क्योंकि मुनीषा चाहती थीं कि लवकेश सेव हो जाए वहीं पौलोमी चाहती थीं कि सना सुल्तान बच जाएं। ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें किसी नतीजे पर ना पहुंचने के लिए सजा दी। लवकेश और सना सुल्तान जहां दोनों को ही बिग बॉस ने सुरक्षित कर लिया वहीं पौलोमी को भी नोमिनेट कर दिया। क्योंकि मुनीषा पहले से ही नॉमिनेट की गई थीं।
रणवीर शौरी और शिवानी में से कौन नॉमिनेट?
इसके बाद साई केतन राव और सना सुल्तान गए। दोनों को रणवीर शौरी और शिवानी में से किसी एक को नॉमिनेट और किसी एक को सेव करना था। दोनों क्योंकि रणवीर के ज्यादा अच्छे दोस्त थे तो दोनों को ही शिवानी को नॉमिनेट करने में कोई तकलीफ नहीं हुई। वहीं सना मकबूल और विशाल में से अरमान मलिक और दीपक को किसी एक को नॉमिनेट करना था और दोनों ने सना मकबूल को सेव कर लिया।
जबकि कृतिका और विशाल को ऑप्शन दिया गया कि क्या वो अरमान को सेव करना चाहेंगे या फिर नॉमिनेट करना चाहेंगे। कृतिका ने कहा कि अरमान हर टास्क में अच्छा करते हैं। वहीं विशाल ने भी कहा कि अगर उन्हें किसी एक को सुरक्षित करने का मौका मिल रहा है तो वो भी अरमान मलिक को बचाना चाहेंगे।
इस तरह से बिग बॉस के घर से जाने के लिए विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित, नैजी, पौलोमी, शिवानी, मुनीषा नॉमिनेट हो गए। इसके अलावा रैपर नैजी नॉमिनेट करने के लिए सना मकबूल से नाराज दिखे। हालांकि सना ने नैजी को कहा कि वो अपना स्टैंड लो, जिसके बाद सना और रणवीर शौरी के बीच भी काफी झगड़ा देखने को मिला।
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines