Bigg Boss OTT 3 Head of the House: बिग बॉस ओटीटी 3 में आए दिन नए-नए ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। अदनान शेख ने घर में आते ही बाहर से कई जानकारियां अब तक बिग बॉस को दी हैं। अब बिग बॉस ने गेम को पूरी तरह से पलट दिया है, अब तक सना मकबूल के पास घर में हेड ऑफ स्टेट वाली पावर थी लेकिन अब बिग बॉस ने खेल को पलट दिया है। जी हां बिग बॉस ने थप्पड़ मारने वाले अरमान मलिक को घर का नया हेड ऑफ स्टेट बना दिया है, जिसके बाद अब घर में खलबली मच गई है। क्या कहा बिग बॉस ने इस रिपोर्ट में जानिए।
बिग बॉस ने बनाया नया नियम
अब बिग बॉस ने घर में एक ऐसा नया नियम बनाया है जिसने घरवालों को बुरी तरह से हैरान कर दिया है। दरअसल अब तक घरवालों को नॉमिनेशन के बाद बाहर से वोट्स आते थे जिसके आधार पर कंटेस्टेंट्स एविक्ट होते थे। वोटिंग के आधार पर लोगों को घर से बेघर कर दिया जाता है। लेकिन अब बिग बॉस ने गेम खेल दिया है। बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक जगह इकट्ठा करते हुए अब ये अनाउंस किया कि अब से हेड ऑफ हाउस के पास ही नॉमिनेशन से लेकर एविक्शन तक का राइट होगा। यानी अब घर से बेघर करने तक की बड़ी पावर सीधे-सीधे घरवालों के पास ही होगी। जो भी कंटेस्टेंट उस वक्त घर का हेड होगा उसके पास सारे अधिकार होंगे।
हेड ऑफ द हाउस बने अरमान मलिक
दिलचस्प बात ये है कि बिग बॉस ने घर का पहला हेड ऑफ द हाउस भी चुन लिया है। इस बार पहले हेड बने हैं अरमान मलिक जिनका फैसला घर में भूचाल लेकर आएगा। अरमान मलिक के पास नॉमिनेशन से लेकर एविक्शन तक की पावर होगी, जिससे बाकी घरवालों की किस्मत का फैसला भी उनके हाथ में होगा।
बिग बॉस के फैसले पर लोगों का रिएक्शन
मेकर्स के एक के बाद एक अजीबो-गरीब नियमों से अब बाहर देख रही ऑडियंस भी परेशान होने लगी है। लोगों ने बिग बॉस के इस नए नियम पर अपने रिएक्शन दिए हैं। लोगों ने इस पर मेकर्स और शो को जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर की ओर से जारी किया गए पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस अपनी टीआरपी का सत्यानाश कराने में तुले हुए हैं। एक और यूजर ने लिखा, ये क्या ड्रामा हो रहा है यहां, मतलब कुछ भी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Sai Ketan Rao ने Lovekesh Kataria पर उठाया हाथ! फेंक दी कुर्सी, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
6 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
7 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
11 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
16 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
17 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
19 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines