Bigg Boss OTT 3: Sai Ketan Rao ने Lovekesh Kataria पर उठाया हाथ! फेंक दी कुर्सी, वीडियो हुआ वायरल

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Big Fight With Lovekesh Kataria: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में मारपीट का एक और मामला सामने आया है। विशाल पांडे और अरमान मलिक के बाद अब बिग बॉस के घर में साई केतन राव ने अपना हाथ उठा दिया है। लवकेश कटारिया और साई केतन राव के बीच बड़ी लड़ाई देखने को मिली। मामला इस हद तक आगे बढ़ गया कि साई केतन राव ने अपना आपा पूरी तरह से खो दिया। इस रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला।

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Big Fight With Lovekesh Kataria

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Big Fight With Lovekesh Kataria

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Big Fight With Lovekesh Kataria: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभी अरमान मलिक और विशाल पांडे के थप्पड़ कांड को ज्यादा समय नहीं बीता है कि घर में अब एक और मारपीट की खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर एक और ऐसी ही घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस बार अरमान मलिक और विशाल पांडे नहीं बल्कि साई केतन राव और लवकेश कटारिया एक दूसरे से भिड़ गए। हालांकि दोनों की लड़ाई में साई केतन राव अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

साई केतन ने लवकेश को दी गाली

दरअसल बात शुरू हुई लवकेश औक साई केतन के बीच एक बहस से, जो दोनों के बीच नॉमिनेशन को लेकर चल रही थी। बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था जिसमें घर का नया हेड चुना जाना था। बारी-बारी से सभी घरवालों को किसी दूसरे कंटेस्टेंट को हेड बनने से बाहर का रास्ता दिखाना था। इसी टास्क के दौरान जब सारे घरवाले लिविंग एरिया में एक साथ सोफे पर बैठे थे तब लवकेश और साई केतन के बीच एक झड़प शुरू हुई। इस झड़प के दौरान साई केतन राव ने लवकेश कटारिया को गाली दे दी। साई केतन राव द्वारा गाली सुनने के बाद लवकेश कटारिया भी भला कहां चुप बैठने वाले थे। लवकेश ने भी साई केतन को आगे से गाली दे डाली और बोला तू होगा वो। इसके बाद घर में बवाल मच गया।

विज्ञापन

साई केतन ने लवकेश पर उठाया हाथ!

जैसे ही लवकेश ने साई को वापस गाली दी, साई को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया कि वो उठकर सीधा लवकेश को मारने के लिए दौड़ पड़े। साई केतन ने सीधा लवकेश पर हाथ उठाने की कोशिश की। बीच में रणवीर शौरी जो लवकेश के बिल्कुल साथ में ही बैठे थे, अगर वो वक्त से लवकेश के आगे नहीं आते को साई केतन लवकेश पर सीधा हाथ उठा देते। हो सकता है लवकेश को इससे चोट भी लग जाती। ये पूरा दृश्य देखने के बाद बाकी सभी घरवाले एकदम हैरान हो गए। सभी ने कोशिश की कि वो साई केतन राव को कंट्रोल करने की लेकिन साई तो अपना आपा खो ही बैठे थे।

विज्ञापन

अरमान-रणवीर ने साई को रोका

इसके बाद अरमान मलिक ने जैसे तैसे साई केतन को पकड़कर रखा ताकि वो लवकेश को जाकर कोई हानि ना पहुंचाए लेकिन इस दौरान साई का गुस्सा सातवे आसमान पर था। वो लगातार कहते हुए नजर आए कि मैं 20 दिन से चुप हूं लेकिन अब नहीं चुप हो सकता मैं। इसके अलावा साई का खुद पर से कंट्रोल पूरी तरह चला गया। उन्होंने घर में रखी कुर्सी को भी जमीन पर पटक दिया, जिससे आगे से आ रहीं सना सुल्तान को चोट लगने से बाल-बाल बची। उधर लवकेश को भी विशाल और सना मकबूल ने बाहर ही रखा ताकि वो उस वक्त साई केतन के सामने ना जाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ